Bhilai Nagar Nigam

Bhilai Nagar Nigam Municipal Corporation - On a mission to make Clean, Green & Smart Bhilai.

आयुक्त ने खुर्सीपार में सड़क निर्माण और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, अवैध बाउंड्रीवाल पर होगी कार्रवाई नगर पालिक निगम भि...
04/06/2026

आयुक्त ने खुर्सीपार में सड़क निर्माण और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, अवैध बाउंड्रीवाल पर होगी कार्रवाई

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी ने गुरुवार को जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रस्तावित सड़क निर्माण, नालियों की सफाई व्यवस्था तथा अवैध बाउंड्रीवाल निर्माण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध बाउंड्रीवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त ने सम्राट अशोक चौक से खुर्सीपार बस्ती एवं गुरुद्वारा मार्ग होते हुए खुर्सीपार थाना के पीछे स्थित वार्ड तक प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर सड़क निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की नालियों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। आयुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएए ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान यह भी सामने आया कि कुछ स्थानीय नागरिकों द्वारा अपने घरों के सामने अवैध रूप से बाउंड्रीवाल निर्माण कर लिया गया है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। आयुक्त ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक अभियंता चंद्रकांत साहू, उप अभियंता बसंत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, राजस्व निरीक्षक विजेंद्र परिहार, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव, वेंकट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

04/06/2026

तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने वाले चार कर्मचारी हुए स्थायी, निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी ने तीन वर्ष की परीवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले चार कर्मचारियों को स्थायीकरण की सौगात दी है। इस संबंध में निगम प्रशासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर संबंधित कर्मचारियों को निगम सेवा में स्थायी घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सहायक ग्रेड-03 नम्रता सिंह ठाकुर, पूर्वाश नायडू, एस. कुलदीप रोशन तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक त्रिवेणी देशपाण्डेय को नगर पालिक निगम भिलाई की सेवा में स्थायी किया गया है। इन कर्मचारियों ने निर्धारित तीन वर्ष की परीवीक्षा अवधि पूर्ण करने के बाद विभागीय प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताएं सफलतापूर्वक पूरी कीं, जिसके उपरांत स्थायीकरण का आदेश जारी किया गया। निगम आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं सेवा अवधि के मूल्यांकन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। स्थायीकरण से कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा मिलने के साथ-साथ उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी, जिससे वे और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य कर सकेंगे। स्थायी घोषित किए गए कर्मचारियों ने निगम प्रशासन एवं आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी निगम हित एवं जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ संपादित करने की बात कही। निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी सभी स्थायी हुए कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

04/06/2026

निगम क्षेत्र मेें स्थित मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के रिक्त दुकानों को लाटरी द्वारा किरायेदारी पर आबंटन किया जा रहा है

नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना एवं महिला समृद्वि बाजार योजना दुकान अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर हितग्राहियों के लिए योजनावार रिक्त दुकानों का आबंटन संवर्गवार लाटरी द्वारा किरायेदारी पर आबंटन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना अंतर्गत राधिका नगर 02, मदर टेरेसा नगर 01, जवाहर नगर एम.आर. 9 में 04, गौतम नगर 05, कुरूद 01, घासीदास नगर (10 दुकान) 01, जवाहर नगर कालोनी 01, अर्जुन नगर 04, दीनदयाल पुरम 07 एवं खुर्सीपार गेट 07 दुकान सम्मिलित है। इसी प्रकार महिला समृद्वि बाजार योजना अंतर्गत जवाहन नगर 05 एवं बसंत विहार 01 दुकान को शामिल किया गया है। दुकान आबंटन हेतु आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में आवेदन-पासपोर्ट साईज फोटो, मतदाता परिचय पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकार्ड, छ.ग. निवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं पार्षद द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (स्कूल की अंकसूची/जन्म प्रमाण पत्र), परिवार का आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा प्रमाणित), शपथ पत्र निगम क्षेत्र में अन्य स्थान पर गुमटी/चबुतरा/दुकान/मकान/भू-खण्ड आबंटन मेरे नाम से एवं मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर आबंटित नहीं होने का संलग्न कर जमा करना होगा। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

बरसात से पहले सभी जोन में चल रहा नाला सफाई अभियान आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर में जलभराव की सम...
04/06/2026

बरसात से पहले सभी जोन में चल रहा नाला सफाई अभियान

आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया है। निगम के सभी 5 जोन क्षेत्रों में युद्धस्तर पर नालों की सफाई कराई जा रही है, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव और उससे होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।
निगम प्रशासन के अनुसार नालों में जमा जलकुंभी एवं कचरा को हटाने का कार्य लगातार जारी है। सफाई अभियान में निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों की संयुक्त टीम जुटी हुई है। बड़े एवं गहरे नालों की सफाई के लिए जेसीबी और चैन माउंटिंग मशीनों की सहायता ली जा रही है, जिससे नालों के मध्य भाग तक पहुंचकर प्रभावी सफाई की जा सके। निगम आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी ने सभी जोन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात शुरू होने से पहले नाला सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है और किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
निगम प्रशासन का कहना है कि नालों की समय पर सफाई होने से वर्षा जल का प्रवाह बाधित नहीं होगा और शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम होगी। अभियान के तहत प्रमुख नालों के साथ-साथ आंतरिक कॉलोनियों के नालों की भी सफाई कराई जा रही है। निगम का लक्ष्य है कि मानसून से पूर्व सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी कर शहरवासियों को बेहतर जल निकासी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

बरसात से पहले निर्माण कार्य पूर्ण करें-आयुक्तनगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री  राजीव कुमार पाण्डेय जी ने जोन-03 क्षेत...
04/06/2026

बरसात से पहले निर्माण कार्य पूर्ण करें-आयुक्त

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी ने जोन-03 क्षेत्र का निरीक्षण कर चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज, प्रस्तावित वेंडर जोन, सर्विस रोड एवं अवैध कब्जों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को सभी निर्माणाधीन कार्य बरसात से पूर्व पूर्ण कराने तथा प्रस्तावित विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज में चल रहे सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सड़क निर्माण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। अंडरब्रिज के समीप स्थित कॉम्प्लेक्स के पीछे विकसित किए जा रहे प्रस्तावित वेंडर जोन का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेंडर जोन बनने से स्थानीय फुटपाथ एवं ठेला व्यवसायियों को व्यवस्थित और सुरक्षित व्यापारिक स्थान उपलब्ध होगा, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी।
इसके बाद आयुक्त ने चंद्रा मौर्या चौक से जोन 3 कार्यालय तक बन रही सर्विस रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों गुणवत्ता युक्त सड़क निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और आवागमन सुगम बनेगा। निरीक्षण के दौरान मजार एवं हुंडई शोरूम के पीछे कुछ लोगों द्वारा गैराज का कबाड़ एवं अन्य सामान शासकीय भूमि पर रखे जाने की जानकारी मिलने पर आयुक्त ने संबंधित व्यक्तियों को स्वयं सामान हटाने के निर्देश दिए। साथ ही निगम भूमि पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों को भी स्थल खाली करने की चेतावनी दी गई। चर्चा में सामने आया कि कुछ लोगों द्वारा बहुत लंबे समय से भिलाई शहर में ही निवास किया जा रहा है, आयुक्त ने ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की सलाह दी।
आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आने दी जाए। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, उप अभियंता दीपक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे एवं रविन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

चौहान टाउन से शासकीय शाला जुनवानी चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, निगम की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई नगर पालिक निग...
02/06/2026

चौहान टाउन से शासकीय शाला जुनवानी चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, निगम की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को व्यवस्थित, सुगम एवं यातायात बाधा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी के निर्देशानुसार जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत चौहान टाउन से शासकीय शाला जुनवानी चौक तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित दुकानों, सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले खड़े वाहनों को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान जोन राजस्व विभाग, बेदखली दस्ता एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए टीन-शेड, गुमटी, दुकान विस्तार एवं अन्य अस्थायी संरचनाओं को हटाते हुए संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी। निगम अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर रखा गया था, जिससे आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। वहीं सड़क किनारे लंबे समय से खड़े वाहनों के कारण भी यातायात प्रभावित हो रहा था। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारू बनाया गया।
निगम आयुक्त ने कहा है कि सार्वजनिक सड़कों, नालियों, फुटपाथों एवं शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वयं आगे आकर अतिक्रमण हटाएं तथा सार्वजनिक स्थलों को अवैध कब्जे से मुक्त रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सड़क चौड़ी एवं व्यवस्थित दिखाई देने लगी हैए वहीं आम नागरिकों ने भी निगम की इस पहल का स्वागत करते हुए नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने की मांग की है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

अवैध होर्डिंग हटाने से लेकर नाला सफाई तक, निगम आयुक्त ने किया वैशाली नगर क्षेत्र का निरीक्षणनगर पालिक निगम भिलाई के आयुक...
02/06/2026

अवैध होर्डिंग हटाने से लेकर नाला सफाई तक, निगम आयुक्त ने किया वैशाली नगर क्षेत्र का निरीक्षण

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी ने जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर अवैध होर्डिंग, नाला सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं पाइपलाइन कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को वर्षा ऋतु से पूर्व सभी प्रमुख नालों की सफाई सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त इंदु आई.टी. के समीप स्थित बड़े नाले पहुंचे, जहां निजी एजेंसियों द्वारा निगम की अनुमति के बिना लगाए गए अवैध होर्डिंग पाए गए। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही अवैध होर्डिंग हटवाने हटवाये। साथ ही इंदु आई.टी. परिसर के भीतर गुजरने वाले छोटे नाले का अवलोकन कर उसकी सफाई शीघ्र कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद आयुक्त ने कोहका स्थित मंगल बाजार क्षेत्र की पानी टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए पानी टंकियों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। कोहका रोड में बिछाई गई नई पाइपलाइन का भी उन्होंने निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ली।
वार्ड क्रमांक 14 शांति नगर महादेव कॉलोनी की सड़क क्रमांक 17 एवं 18 में बिछाई गई पाइपलाइन का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने स्थानीय निवासियों के घरों में जाकर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने नागरिकों से चर्चा कर यह सुनिश्चित किया कि पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति हो रही है या नहीं। वार्ड क्रमांक 15 में नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने पाया कि कुछ स्थानों पर नालों के आसपास भवन निर्माण किए गए हैं, जिससे जल निकासी प्रभावित हो सकती है। इस पर उन्होंने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति से बचने के लिए नालों को अतिक्रमण मुक्त रखना आवश्यक है।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून पूर्व सभी नालों की सफाई, पेयजल व्यवस्था की निगरानी तथा अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, उप अभियंता अशोक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

गार्डन परिसर में संचालित अवैध भैंस खटाल पर निगम की कार्रवाई, 2 हजार रुपये का जुर्मानानगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्ग...
02/06/2026

गार्डन परिसर में संचालित अवैध भैंस खटाल पर निगम की कार्रवाई, 2 हजार रुपये का जुर्माना

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत एक गार्डन परिसर में अवैध रूप से भैंस खटाल संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर निगम प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया कि खटाल संचालक द्वारा गार्डन परिसर का उपयोग पालतू पशुओं को रखने एवं खटाल संचालन के लिए किया जा रहा था, जिससे सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता एवं सौंदर्य प्रभावित हो रहा था।
निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित खटाल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया तथा गार्डन परिसर से सभी पालतू पशुओं को तत्काल हटवाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उद्यानों एवं शासकीय परिसरों का उपयोग निजी व्यवसाय अथवा पशुपालन गतिविधियों के लिए करना नियमों के विरुद्ध है और भविष्य में ऐसी गतिविधियां पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण या नियम विरुद्ध गतिविधि की जानकारी निगम प्रशासन को दें। कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र बंजारे, अतिक्रमण प्रभारी हरिओम गुप्ता एवं उनकी टीम उपस्थित रही। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाईनगर पालिक निगम भिलाई के सभागार कक्ष में 62 वर्ष की आयु पूर...
02/06/2026

निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार कक्ष में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए नियमित अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में निगम मुख्य अभियंता श्री अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त श्री डी के कोसरिया एवं उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी श्री तिलेश्वर साहू सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निगम के सम्मानित कर्मचारी वामन राव, शशिकांत साहू, ईमान सिंह कन्नौजे, मंत राम यादव सहित गणेश राम वर्मा अपना शासकीय सेवा अवधि पूर्ण कर सेवा निवृत हुए । सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा, समर्पण और निगम के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की। आयुक्त ने कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति में उसके कर्मचारियों की मेहनत और अनुभव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है, जिसके लिए निगम परिवार सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए निगम परिवार के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें कार्यालय अधीक्षक शालिनी गुरुव, श्रवण ठाकुर शशिभूषण मोहन्ती, राज सच्चर, सागर दुबे, हेमचंद बंजारे, गिरधर वर्मा, नलनीश मिश्रा सहित निगम के अन्य सम्मानित कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।सभी ने सेवानिवृत्त साथियों को उनके जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं। जनसम्पर्क अधिकारी
Durg District

02/06/2026

जोन 04 में पेयजल अनियमितता के आरोपों की जाँच के निर्देश, निजी टैंकरों को पानी देने की बात से अधिकारियों का इंकार

​जोन क्रमांक 04 अंतर्गत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में अनियमितता को लेकर सामने आए आरोपों पर जोन आयुक्त द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है।
​पेयजल अनियमितता के इस संवेदनशील मामले में जोन आयुक्त द्वारा कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा और सहायक अभियंता चंद्रकांत साहू से विस्तृत जानकारी ली गई।
​अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा किसी भी निजी टैंकर को पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है और न ही पेयजल वितरण में कोई जानबूझकर लापरवाही बरती जा रही है।
​अधिकारियों से प्रारंभिक जानकारी प्राप्त करने के बाद, मामले की तह तक जाने और स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए जोन आयुक्त ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जोन आयुक्त द्वारा कार्यपालन अभियंता को इस पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया है।
​ "जनता को सुचारू पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की पूरी रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
​नगर निगम प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से क्षेत्र में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Durg District

Address

Supela, GE Road
Bhilai
490023

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhilai Nagar Nigam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhilai Nagar Nigam:

Share