Ashok Kothari Fans Club

Ashok Kothari Fans Club गौ भक्त अशोक जी कोठारी का एक फ़ैन। 🚩🚩
(1)

15/10/2025

महान योद्धा महाराणा प्रताप की यह प्रतिमा हमें उनके अदम्य साहस, मातृभूमि के प्रति समर्पण और स्वाभिमान की अमर गाथा की याद दिलाती है।

आइए, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और वीर भूमि के इस गौरवशाली प्रतीक को नमन करें।

भीलवाड़ा, महाराणा प्रताप सर्किल, पांसल चौराहा

10/10/2025

महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल परिसर की सड़क अब पहली बार सीसी रोड के रूप में बनाई जा रही है। इस बार रोड को मजबूती और दीर्घकालिक उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहेगी। इसके निर्माण से भविष्य में बार-बार मेंटेनेंस पर होने वाला खर्चा बचेगा और जनता का पैसा सीधे जनता के हित में उपयोग हो सकेगा।

विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ पहले किया जा चुका है और अब कार्य प्रारंभ हो गया है। इस नई सड़क के बनने से अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, एंबुलेंस कर्मियों और अस्पताल स्टाफ को पानी भराव व खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी।

विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि यह कार्य अस्पताल की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। सांसद दामोदर अग्रवाल ने भी इस विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल शहर के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

09/10/2025

भीलवाड़ा में ₹3.70 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू!

भीलवाड़ा विधायक श्री मान अशोकजी कोठारी की अनुशंसा पर शहर में 11.80 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों की शृंखला में दो प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है।
आज चित्रगुप्त सर्किल से रीको होते हुए पुर रोड तक 2.80 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया जिसकी लागत 3.70 करोड़ है।

06/10/2025

भीलवाड़ा वार्ड नं- 7 पटेल नगर पर पनघट योजना के अंतर्गत बोरवेल का कार्य प्रारंभ

02/10/2025

अधर्म पर धर्म की विजय विजयादशमी व संघ स्थापना दिवस की भावों के साथ बधाई शुभकामनाएं!

02/10/2025

Address

Bhilwara
311001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashok Kothari Fans Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category