15/05/2026
राजस्थान सरकार के “ग्राम रथ अभियान 2026” के अंतर्गत मकराना विधानसभा क्षेत्र के गुचीपुरा ग्राम में आयोजित रात्री चौपाल कार्यक्रम में सहभागिता कर ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों, किसानों, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों की समस्याओं, सुझावों तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं को
सुना एवं संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
साथ ही माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
Bhajanlal Sharma Rampal Sharma