Women And Child Devlopment Bhind

Women And Child Devlopment Bhind Official Handle Of Women Child Devlopment Bhind
Government of Madhya Pradesh

01/09/2024

कमजोर वर्ग का समग्र विकास और कल्याण
मध्यप्रदेश सरकार का प्रण

➡️ जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार

PMO India
Dr Mohan Yadav

बाल संरक्षण अधिनियम और पीसीपीएनडीटी एक्ट के संबंध में कविता योजना के तहत् प्रशिक्षण सम्पन्न...    सामाजिक न्याय परिसर मे...
23/09/2023

बाल संरक्षण अधिनियम और पीसीपीएनडीटी एक्ट के संबंध में कविता योजना के तहत् प्रशिक्षण सम्पन्न...

सामाजिक न्याय परिसर में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में खण्ड स्तरीय समिति के प्रतिभागियों को बाल संरक्षण के विषय में अवगत कराया गया।
कार्यशाला में जानकारी दी गई की किशोर संरक्षण अधिनियम के तहत् 18 वर्ष से कम आयु का बालक/ बालिका है और ऐसे समय बच्चों के देखने एवं संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं।
ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों नहीं है अथवा ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों में से किसी एक की मृत्यु हो गई है ऐसे बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के तहत् लाभान्वित किया जा सकता है।
प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और खंडेश्वरी समिति के सदस्य तथा शौर्य दल के सदस्य अपने क्षेत्र अंतर्गत आने में ऐसे बच्चों का चिंतन कर तत्काल समस्त आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर जिले में भेजें जिससे अधिक से अधिक बच्चों को लाभान्वित किया जा सके।
कार्यशाला में बेटी बचाओ योजना के तहत् जिला अंतर्गत घटते लिंगानुपात के विषय में प्रकाश डालते हुए अवगत कराया गया कि जिले का वर्तमान लिंगानुपात 838 है जो निश्चित तौर पर जेंडर भेदभाव एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण के निर्माण में बाधक है।
कार्यशाला में पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं बताया गया की कन्या भ्रूण हत्या अथवा गर्भस्थ शिशु प्रशिक्षण पूर्णतः प्रतिबंधित है एवं ऐसा कराये पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर और संबंधित व्यक्ति दोनों को जुर्माना सजा अथवा जर्मन और सजा दोनों का प्रावधान है।
विभाग द्वारा सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर इस तरह की चेतावनी को प्रकाशित कराया गया है तथा हमारा यह कर्तव्य हम बच्चों में भेदभाव ना करें और बेटा बेटी को समान मानें तभी उनके लिए एक सुरक्षित वातावरण निर्माण हो सकता है बच्चियों को पढ़ने एवं आगे बढ़ाने के समस्त अवसर प्रदान करें।
प्रशिक्षण के अगले चरणों में शौर्य दल सदस्यों ने संवेदन कार्यक्रम किया जिसमें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाकर उन्हें अपने क्षेत्र में इन योजनाओं से लोगों को जोड़ने की कार्रवाई हेतु अपेक्षा की गई।
महिलाओं में व्यक्तिगत स्वच्छता एवं किशोरियों में व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में कविता योजना के तहत् प्रशिक्षण भी दिया गया।
सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के संबंध में प्रशिक्षण केंद्र कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागी और परियोजना अटेर की पर्यवेक्षक महिला बाल विकास जिला भिण्ड से श्री जितेंद्र शर्मा आंकड़ा विश्लेषण आनंद मिश्रा लेखपाल उपस्थित रहे।

sweep गतिविधि के तहत गोहद में हर व्यक्ति को मतदान करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया
20/09/2023

sweep गतिविधि के तहत गोहद में हर व्यक्ति को मतदान करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया

16/09/2023

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ₹450 में लाड़ली बहना को मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडर की योजना का विस्तृत विवरण देते हुए...

#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना #शिवराज_की_लाड़लियां

लाड़ली बहनों का जीवन हुआ आसानसस्ते गैस सिलेंडर से चेहरे पर छाएगी मुस्कानलाड़ली बहनों को भैया शिवराज का एक और तोहफा।अब ₹4...
15/09/2023

लाड़ली बहनों का जीवन हुआ आसान
सस्ते गैस सिलेंडर से चेहरे पर छाएगी मुस्कान

लाड़ली बहनों को भैया शिवराज का एक और तोहफा।

अब ₹450 में मिलेगा "रसोई गैस सिलेंडर"

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan 15 सितंबर से करेंगे आवेदन की प्रक्रिया का शुभारंभ।

13/09/2023

मतदाता जागरूकता अभियान 2023 स्वीप प्लान अंतर्गत परियोजना रौन के समस्त स्टाफ एवम आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मानव श्रंखला बनाकर निष्पक्ष मतदान की शपथ ग्रहण की।

विकास रथ के साथ 450 ऑटो से भी गांव-गांव, गली-गली में शासकीय योजनाओं का किया जा रहा प्रचार-प्रसारअभी तक हजारों लोगों ने व...
12/09/2023

विकास रथ के साथ 450 ऑटो से भी गांव-गांव, गली-गली में शासकीय योजनाओं का किया जा रहा प्रचार-प्रसार

अभी तक हजारों लोगों ने विजुअल्स के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी ली...

मध्यप्रदेश शासन की जनहितकारी और आम जनता का जीवन बदलने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को बताने के लिए भिण्ड जिले में रथ के साथ ऑटो पर फ्लैक्स लगाकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
जिले में 3 डिजिटल रथों से लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी और उनसे प्राप्त लाभ के बारे में वीडियो क्लीपिंग के माध्यम से दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में ऑटो पर फ्लैक्स लगाकर योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।
शासन की योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी विधानसभाओं में विकास रथ चलाए जा रहे हैं। विकास रथ के माध्यम से शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विकास रथ में लगी एलईडी के माध्यम से नागरिकों को लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ, किसान कल्याण के चलाई जा रही योजनाएं जैसी अनेक योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। भिण्ड जिले में अटेर, लहार, मेहगांव, गोहद, और भिण्ड विधानसभाओं में तीन रथों से योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
4 सितम्बर से विकास रथ के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन, आगनबाड़ी केंद्र, पर भी फ्लैक्स लगाकर योजनाओं की जानकारी बताई जा रही है। वॉल पेंटिंग के माध्यम से भी लाड़ली बहना योजना के बारे में बताया जा रहा है।

बच्चों का वजन लंबाई ली गई एवं बच्चों भोजन के पश्चात  कृमि नाशक दवाई खिलाई गई
12/09/2023

बच्चों का वजन लंबाई ली गई एवं बच्चों भोजन के पश्चात कृमि नाशक दवाई खिलाई गई

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गयामतदान करने और निर्भीक व स्वच्छ मतदान करने का संकल्प लिया...कले...
10/09/2023

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

मतदान करने और निर्भीक व स्वच्छ मतदान करने का संकल्प लिया...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में स्वीप गतिविधि के तहत् जिला अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर भिण्ड में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजकुमार खत्री द्वारा हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस दौरान एसडीएम अटेर श्री पराग जैन, स्वीप नोडल एवं महिला बाल विकास अधिकारी श्री संजय कुमार जैन ने भी हस्ताक्षर अभियान पर हस्ताक्षर कर संकल्प दिलाया। हस्ताक्षर अभियान में लोगों की प्रतिभागिता सराहनीय रही लोगों ने मतदान करने और निर्भीक व स्वच्छ मतदान करने का संकल्प लेकर हस्ताक्षर अभियान पर हस्ताक्षर कर संकल्प लिया।



10/09/2023

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया रैल के मध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया
जिसमे जिला निर्वाचन अधिकारी जिला भिंड श्री राजकुमार खत्री , एसडीएम अटेर श्री पराग जैन एवं स्वीप नोडल संजय कुमार जैन महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया गया ,
Collector Office Bhind

Jansampark Madhya Pradesh


10/09/2023

माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज भैया को लाडली बहना योजना अंतर्गत लाभान्वित बहना द्वारा धन्यवाद दिया गया

10/09/2023

माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहना योजना अंतर्गत लाभान्वित महिलाओं के द्वारा धन्यवाद दिया गया

Address

Collectorate Bhind
Bhind
477001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Women And Child Devlopment Bhind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share