08/10/2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन
जिला कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीकाकरण कवरेज की विस्तृत समीक्षा कर टीकाकरण कार्यों में प्रगति लाने और एक सप्ताह के भीतर संबंधित पोर्टल पर डेटा अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलत या झूठे आंकड़ों की प्रविष्टि अनैतिक आचरण तथा गंभीर लापरवाही है, इसके लिए मेडिकल अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए मेडिकल काउंसिल को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने टीकाकरण में खराब प्रदर्शन करने वाली एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने असंचारी रोगों में 30+ का विशेष कैंप लगा कर पंजीयन बढ़ाने और एक्सरे स्क्रीनिंग बढ़ाने ने निर्देश दिए। कलेक्टर ने वेक्टर जनित रोगों, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, शिशु मृत्यु, आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति, एनआरसी भर्ती और डिस्चार्ज दर, एनीमिया प्रबंधन, इत्यादि की भी समीक्षा की।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की और 100+ दिवसों से लंबित शिकायतों को तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, कार्यक्रम अधिकारी, बीएमओ, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक और ब्लॉक कम्युनिटी मोबलाइजर उपस्थित थे।
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड