PRO Bhind

PRO Bhind PROjansampark Bhind, Government of Madhya Pradesh

नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का 05 सितम्बर को अवकाश घोषितसमस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शि...
04/09/2026

नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का 05 सितम्बर को अवकाश घोषित

समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का रहेगा अवकाश

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आदेश जारी

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, भिण्ड जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का दिनांक 05 सितम्बर 2026 को अवकाश घोषित किया है।

विद्यालयीन शिक्षक/स्टाफ नियमित समय पर अपनी संस्था पर उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य एवं प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पूर्व से निर्धारित महत्वपूर्ण गतिविधियाँ तथा परीक्षाएं (यदि कोई हों) यथावत संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


Department of School Education, Madhya Pradesh
#भिण्ड

04/09/2026
03/09/2026
जिले में बलराम कृषि महोत्सव–2026 का आयोजन 05 सितम्बर कोमुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधितनवीन कृषि...
03/09/2026

जिले में बलराम कृषि महोत्सव–2026 का आयोजन 05 सितम्बर को

मुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित

नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण भरौली तिराहा भिण्ड में आयोजित होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री करेंगे जिले के प्रगतिशील एवं नवाचारी किसानों से सीधा संवाद

जिले में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन दिनांक 05 सितम्बर 2026 को नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण भरौली तिराहा भिण्ड में समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे और जिले के प्रगतिशील एवं नवाचारी किसानों से सीधा संवाद करेंगे। संवाद के दौरान किसानों द्वारा कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों, नवाचारों, आधुनिक कृषि यंत्रों, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि, सिंचाई तकनीक, बीज उत्पादन, कृषि प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन आदि के अनुभव साझा किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्नत कृषि तकनीक एवं आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में नवाचार करने वाले किसानों की सफलता की कहानी उनकी जुबानी सुनाई जाएगी। साथ ही उपस्थित किसानों को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य एवं अन्य संबद्ध विभागों की जानकारी भी दी जाएगी। कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी तथा किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु मार्गदर्शन भी दिया जायेगा।

उप संचालक कृषि श्री रामसुजान शर्मा ने जिले के समस्त किसान भाई-बहनों, प्रगतिशील किसानों, युवा कृषकों एवं कृषि से जुड़े हितग्राहियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर बलराम कृषि महोत्सव को सफल बनाएं।
यह महोत्सव जिले में कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, उन्नत तकनीकों और किसानों की उपलब्धियों को प्रदेश स्तर पर साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर है।


Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#भिण्ड

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत रामेश्वरम् यात्रा में संशोधनअब 07 सितम्बर के स्थान पर 15 नवम्बर निश्चित किया हैमुख...
03/09/2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत रामेश्वरम् यात्रा में संशोधन

अब 07 सितम्बर के स्थान पर 15 नवम्बर निश्चित किया है

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2012 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 07 सितम्बर 2026 से 12 सितम्बर 2026 तक भिण्ड, शिवपुरी, गुना एवं अशोकनगर से रामेश्वरम् यात्रा संचालित की जानी थी।

वर्तमान में संचालित यात्रा कार्यक्रम, संचालनालय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व म०प्र० सिंहस्थ मेला कार्यालय कोठी रोड़ उज्जैन के पत्र दिनांक 03 सितम्बर 2026 के अनुक्रम में दिनांक 07 सितम्बर 2026 से 12 सितम्बर 2026 के स्थान पर दिनांक 15 नवम्बर 2026 से 20 नवम्बर 2026 तक नियत किया गया है।


#भिण्ड

पीएम श्री शा. कन्या विद्यालय गोहद में छात्राओं को सिखाये मिलावटी दूध की जांच के तरीकेछापामार कार्रवाई कर प्रतिष्ठानों से...
03/09/2026

पीएम श्री शा. कन्या विद्यालय गोहद में छात्राओं को सिखाये मिलावटी दूध की जांच के तरीके

छापामार कार्रवाई कर प्रतिष्ठानों से दूध और मिठाई के लिए नमूने

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज तहसील गोहद स्थित डेयरी परिसर एवं मिठाईयों की दुकान पर जाकर दूध की जांच किट के माध्यम से की गई एवं चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से दुकानों पर विक्रय होने वाली मिठाईयों, दूध, दही, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मौके पर तुरंत जांच कराई गई।

मौके पर संदेह के आधार पर ताराचंद वांडिल की दूध डेयरी से दूध का नमूना, राकेश कुमार फर्म रामजीलाल मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना एवं परशुराम कुशवाह फर्म कृष्णा डेयरी से दूध का नमूना, आदर्श मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी एवं दूध का नमूना, पंकज किराना स्टोर, विनोद राजकुमार किराना स्टोर, रवि प्रोविजन स्टोर, अमित प्रोविजन स्टोर से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जांच किये गए। उक्त कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला की केमिस्ट कु. आरती शिवहरे के साथ की गई।

पीएम श्री शा. कन्या विद्यालय गोहद में स्कूली छात्राओं को मिलावट को पहचानने एवं कैसे स्वस्थ आहार लें, इसके बारे में बताया गया एवं मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच के तरीके भी सिखाए गए।


Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड

फ्लू के लक्षण दिखने पर खुद दवाईयां न लें और तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर डॉक्टरों से परामर्श लें - सीएमएचओ डॉ. यादवभिण्...
03/09/2026

फ्लू के लक्षण दिखने पर खुद दवाईयां न लें और तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर डॉक्टरों से परामर्श लें - सीएमएचओ डॉ. यादव

भिण्ड जिले में मौसमी इन्फ्लुएंजा (सीजनल फ्लू) को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

सीएमएचओ भिण्ड ने जारी किए सख्त निर्देश

मौसम में तेजी से आ रहे बदलाव के कारण मध्य प्रदेश सहित भिण्ड जिले में मौसमी इन्फ्लुएंजा (सीजनल फ्लू) के मामलों में बढ़ोत्तरी की संभावना को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर विशेष निगरानी के निर्देशः- सीएमएचओ ने स्पष्ट किया है कि सामान्य तौर पर यह फ्लू हल्का होता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों में यह जानलेवा साबित हो सकता है ऐसे संवेदनशील मरीजों की समय पर स्क्रीनिंग और पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऑक्सीजन स्तर 92 प्रतिशत से नीचे जाने पर तुरंत हायर सेंटर रेफर करें:- जिले के सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी संदिग्ध मरीज का ऑक्सीजन सेचुरेशन स्तर 92 प्रतिशत से नीचे जाता है, तो उसे हाइपोक्सेमिया मानकर तुरंत गंभीर श्रेणी में रखा जाए। ऐसे मरीजों को बिना देरी किए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल हायर सेंटर रेफर करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध मरीजों के लिए श्वसन दर (रेस्पिरेटरी रेट), ऑक्सीजन सैचुरेशन और सायनोसिस की जांच अनिवार्य कर दी गई है।

अस्पतालों में अलग वार्ड और पुख्ता व्यवस्था:- फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल के मेडिसिन और पीडियाट्रिक विभागों को विशेष रूप से अलर्ट मोड पर रखा गया है।
मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा दवाओं और ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।

मुख्य लक्षण जिन पर रखें नजर:- तेज बुखार, जुकाम, खांसी और गले में खराश। सांस लेने में तकलीफ या छाती में दर्द होना। अत्यधिक कमजोरी महसूस होना और प्लेटलेट कम होना। निमोनिया के लक्षण दिखाई देना।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव ने आम जनता से अपील की है कि फ्लू के लक्षण दिखने पर खुद दवाईयां न लें और तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर डॉक्टरों से परामर्श लें।


Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड

जिले में 17 सितंबर से आरम्भ होगा सेवा संकल्प अभियानप्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों ...
03/09/2026

जिले में 17 सितंबर से आरम्भ होगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर केंद्रित होगा अभियान

अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

जिले में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से आरम्भ होगा जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर केंद्रित होगा। अभियान की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री वीर सिंह चौहान और अपर कलेक्टर श्री राजन नाडिया ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें आशीर्वाद का दीया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वड़नगर से वाराणसी यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार तथा रंगोली राष्ट्र शामिल हैं।

श्री नाडिया ने बताया कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे आशीर्वाद के दीया अंतर्गत हर बूथ पर हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थी परिवार द्वारा दीया प्रज्ज्वलित किया जाएगा, जिसके लिए विभागों को पर्याप्त संख्या में दीयों की व्यवस्था करने तथा हितग्राहियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत के अंतर्गत स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभागों की शासकीय और निजी संस्थाओं में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है। प्रतियोगिता उपरांत चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। नमो सेवा गाथा अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवाकार्य गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

श्री नाडिया ने निर्देश दिए कि आंगन का उत्सव के अंतर्गत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर की अवधि में स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए मिठाई-फल वितरण, मनोरंजक गतिविधियां, मातृ संवाद और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान आयोजित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, महिला कल्याण, बाल विकास एवं कुपोषण से जुड़ी समस्त नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कहानी बदलाव की कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों और लाभार्थियों की प्रेरणादायी कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत इन्फ्लुएंसर्स को जोड़कर विकास की वास्तविक कहानियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

श्री नाडिया ने बताया कि सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत गांव, जिला और राज्य स्तर की जनभागीदारी यात्राएं निकाली जाएंगी जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी उद्देश्य से वडनगर से वाराणसी संकल्प यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा मेरा योगदान अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर की अवधि में संचालित होगा जिसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, पौध-रोपण अभियान, स्वच्छता ही सेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता, सड़क सुरक्षा जागरूकता, सायबर सुरक्षा जागरूकता जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सेवा-सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के अंतर्गत जिले के प्रत्येक विधानसभा और ब्लाक स्तर पर 'सेवा सेतु' शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासकीय योजना से जोड़ने, आवेदन कराने और आवश्यक सहायता देने की पूरी व्यवस्था होगी। रंगोली राष्ट्र के अंतर्गत घर-घर से राष्ट्र तक-आभार और संकल्प की रंगोली कार्यक्रम में एक ही निर्धारित दिन देशभर में ह्यूमन रंगोली का आयोजन किया जाएगा। श्री नाडिया ने निर्देश दिए कि सभी गतिविधियों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा गतिविधियों फोटो-वीडियोग्राफी, दस्तावेजीकरण आवश्यक रूप से किया जाए।


Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड

जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई आयोजितअध्यक्ष श्रीमती रश्मि खटीक, प्रभारी मंत्री द्वारा मनो...
03/09/2026

जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई आयोजित

अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खटीक, प्रभारी मंत्री द्वारा मनोनीत सदस्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक आज जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें जिले के संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में शौहार्दपूर्ण ढ़ंग से अध्यक्ष द्वारा सभी का परिचय लिया गया एवं संबंधितों के विभाग में ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर संचालित शासकीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई।

जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठकें प्रत्येक 02 माह में आयोजन हेतु अनुविभाग स्तरीय एवं उचित मूल्य दुकान स्तरीय सर्तकता समिति की बैठकें प्रत्येक माह आयोजित करने के निर्देश दिये गये तथा अनुविभाग स्तरीय समिति सदस्यों की जानकारी अनुविभाग खाद्य कार्यालय में तथा उचित मूल्य दुकानों पर दुकान स्तरीय सदस्यों की जानकारी उचित मूल्य दुकानों पर चस्पा कराई जावे।

उचित मूल्य दुकानों पर प्रदाय किये जाने वाले राशन का प्रदाय के पूर्व एफएक्यू परीक्षण किया जावे तथा प्रदाय किये जाने वाली राशन सामग्री निगरानी समति के सदस्यों के समक्ष खाली कराई जावे। जिला पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में अध्यक्ष को अवगत कराया गया। सभी खाद्यान्न वितरण करने वाली दुकानों एवं मध्याह्न भोजन संचालन, आंगनवाडी समूहों के फसाई के पंजीयन अनिवार्यतः कराये जाने की कार्यवाही करें।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत राशन सामग्री प्राप्त होने पर ही फिंगर लगाया जावे। जिला अधिकारियों के साथ आगामी सप्ताह में जिले की किसी भी पंचायत/वार्ड में आकस्मिक निरीक्षण कर उचित मूल्य दुकान/आगनबाड़ी केन्द्र/स्कूल में संचालित मध्याह्न भोजन योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया जावेगा। त्योहारों पर फुटकर खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाले वेण्डरों के फसाई पंजीयन एवं गुणवत्ता एवं नगर निगम से जारी लायसेंसों का परीक्षण किया जावे।


Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#भिण्ड

Address

संयुक्त कलेक्ट्रेट प्रांगण, भिण्ड
Bhind
477227

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Bhind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Bhind:

Shortcuts

Share