SP BHIND

SP BHIND Official Page of Bhind Police

थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, व्यापारी का अपहरण करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।थाना कोतवाली पुलिस ने व्या...
02/09/2026

थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, व्यापारी का अपहरण करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।

थाना कोतवाली पुलिस ने व्यापारी के अपहरण की घटना का कुछ ही घंटों में सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपियों द्वारा दुकानदार को जबरन स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर अपने साथ ले जाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान एवं चिन्हित किया तथा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपहरण की घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर थाना एंडोरी क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी द्वारा मैगजीन (विस्फोटक सामग्री) के सुरक्षित...
02/09/2026

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर थाना एंडोरी क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी द्वारा मैगजीन (विस्फोटक सामग्री) के सुरक्षित संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal

पुलिस मुख्यालय भोपाल की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा तथा अतिरि...
31/08/2026

पुलिस मुख्यालय भोपाल की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में सृजन संवाद योजना के अंतर्गत आज शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 85 छात्र-छात्राओं से पुलिस अधिकारियों एवं योजना के टीओटी द्वारा संवाद कर संविधान, नागरिक कर्तव्यों, कानून, पुलिस प्रक्रिया एवं न्याय व्यवस्था की जानकारी दी गई।

छात्रों को बाल एवं महिला सुरक्षा, नशे से दूरी, सामाजिक कुरीतियों से बचाव तथा अपराध की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया।

साइबर अपराधों से बचाव हेतु सोशल मीडिया पर सावधानी, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने तथा निजी फोटो/जानकारी साझा न करने के संबंध में समझाइश दी गई।
ब्लैकमेलिंग अथवा किसी आपराधिक घटना की स्थिति में तत्काल परिजनों एवं पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

योजना के तहत चयनित विद्यालय के लगभग 75 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को साप्ताहिक संवाद एवं थाना भ्रमण के माध्यम से विधिक जागरूकता प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों से योजना के उद्देश्यों को आत्मसात कर जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया गया।
IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

थाना गोहद पुलिस की कार्यवाही।⭐️मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।⭐️03 चोरी की मोटर साइकिल बरामद|⭐️ 01 आरोपी ग...
26/08/2026

थाना गोहद पुलिस की कार्यवाही।

⭐️मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।
⭐️03 चोरी की मोटर साइकिल बरामद|
⭐️ 01 आरोपी गिरफ्तार।

IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही।⭐️मुखबिर की सूचना पर शराब की डिलीवरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।⭐️पूछताछ में ...
25/08/2026

थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
⭐️मुखबिर की सूचना पर शराब की डिलीवरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
⭐️पूछताछ में बालाजी नगर घर में रखी मिली कुल 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कीमती 1,10,000/- रुपये की जप्त की गई।

IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

*पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल की महिला सुरक्षा शाखा के निर्देश परिपत्र के पालन में एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय  नईदि...
25/08/2026

*पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल की महिला सुरक्षा शाखा के निर्देश परिपत्र के पालन में एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नईदिल्ली के SLP क्रमांक 11263/2025 ,जी० गणेश विरुद्ध तामिलनाडु राज्य
एवं अन्य में पारित निर्णय के आलोक में गुम हुए महिला , पुरुष एवं बच्चों के मामलों FIR दर्ज करने के निर्देशों एवं इस तरह के प्रकरणों में अग्रिम पुलिस कार्यवाही करने की संपूर्ण प्रक्रिया को बारीकी से समझने एवं उसे पुलिस कार्यवाही में विधिवत् शामिल करने के उद्देश्य से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय,सेमीनार / प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 24-08-2026 को दोपहर बाद 14.30 बजे से 17.30 बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम भिण्ड में किया गया|

IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

संयुक्त पुलिस कार्यवाही में आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सकुशल बचायाMP एवं UP पुलिस की संयुक्त तत्परता से आत्महत्य...
23/08/2026

संयुक्त पुलिस कार्यवाही में आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सकुशल बचाया

MP एवं UP पुलिस की संयुक्त तत्परता से आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को बचाया गया

निजी परेशानियों एवं मानसिक तनाव से ग्रस्त एक युवक द्वारा अटेर पुल से आत्महत्या करने का प्रयास किया जा रहा था। डायल 112 पर सूचना मिलते ही थाना अटेर पुलिस एवं थाना खैराराठौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को समझाइश दी तथा शांत कराया। पुलिस की संवेदनशीलता एवं समझाइश से युवक को सकुशल बचा लिया गया। घटना स्थल उ0प्र0 पुलिस थाना क्षेत्र का होने से काउंसलिंग एवम विधिक कार्यवाही हेतु युवक को सुपुर्द किया गया।

IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा आज समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यव...
21/08/2026

पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा आज समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में महिला संबंधी अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुराने एवं लंबित प्रकरणों तथा सीएम हेल्प लाईन शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
PRO Bhind
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

पुलिस मुख्यालय भोपाल मध्य प्रदेश की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्...
21/08/2026

पुलिस मुख्यालय भोपाल मध्य प्रदेश की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस एवं समुदायों के बीच सृजनात्मक संवाद विकसित करने के उद्देश्य से *सृजन संवाद योजना* के अंतर्गत दिनांक 20-08-2006 गुरुवार को दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 के कक्षा 11 एवं 12 के 67 छात्र/छात्राओं को योजना के शैडयूल के मुताबिक देहात कोतवाली थाने का भ्रमण कराया गया।

IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

⭐️ट्रेन से 50 मीटर पहले पुलिस ने बचाई युवक की जान|⭐️थाना देहात भिण्ड पुलिस की तत्परता एवं साहस से टला बड़ा हादसा|दिनांक ...
20/08/2026

⭐️ट्रेन से 50 मीटर पहले पुलिस ने बचाई युवक की जान|

⭐️थाना देहात भिण्ड पुलिस की तत्परता एवं साहस से टला बड़ा हादसा|

दिनांक 19.08.2026 को रात्रि करीब 09:00 बजे मिश्रन का पुरा, अटेर रोड, भिण्ड निवासी महिला ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसका पति घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की धमकी देकर रेलवे पटरी की ओर चला गया है।

सूचना पर कन्ट्रोल रूम भिण्ड द्वारा थाना प्रभारी देहात भिण्ड निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी ने तत्काल सायबर सेल भिण्ड से संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नम्बर की लोकेशन प्राप्त कर चीता मोबाइल में तैनात आरक्षक जहीर मोहम्मद एवं आरक्षक मनीषदेव मिश्रा को उपलब्ध कराई।

दोनों आरक्षकों ने लोकेशन के आधार पर रेलवे ट्रैक के आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान ट्रेन के आने की लाइट एवं हॉर्न की आवाज सुनाई देने पर दोनों आरक्षक पटरी की ओर दौड़े। करीब 200 मीटर दौड़ने के बाद युवक रेलवे पटरी पर लेटा मिला। युवक द्वारा पटरी को मजबूती से पकड़ लेने के बावजूद आरक्षकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ट्रेन घटनास्थल से महज करीब 50 मीटर दूर थी।

युवक के हाथ में चोट लगने पर आरक्षकों ने तत्काल कपड़ा बांधकर रक्तस्राव रोका तथा प्राथमिक उपचार उपरांत उसे सकुशल घर पहुंचाया। पुलिस ने युवक एवं उसकी पत्नी को समझाइश देकर विवाद शांत कराया और युवक को पत्नी के सुपुर्द किया।

इस साहसिक कार्य में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, आरक्षक जहीर मोहम्मद, आरक्षक मनीषदेव मिश्रा एवं सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
IGP Chambal Zone
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Bhind
PRO Bhopal
CM Madhya Pradesh

Address

Sp Office Bhind
Bhind
477001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SP BHIND posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SP BHIND:

Shortcuts

Share