06/07/2024
निरीक्षक चन्द्रहास मिश्रा साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद श्रावस्ती मय हमराह पुलिसकर्मी के कस्बा भिनगा में आम जनता को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया। जिसके क्रम में (1) A.T.M कार्ड का प्रयोग करते समय अनजान व्यक्तियों से सहयोग लेने से बचने व अपने ATM पिन को छिपाकर प्रयोग करने से संबंधित जानकारी दी गई। सोशल मीडिया जैसे Facebook ,Instagram ,Telegram आदि के माध्यम से प्रदर्शित किये जाने वाले लुभावने विज्ञापनों से प्रभावित होकर वस्तुओं के खरीदने से बचे या खरीदने से पहले विक्रेता का भली-भाँति सत्यापन कर लें । (3) Whatsapp व Text Message या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त होने वाले लुभावने वेबलिंक पर क्लिक करने से बचे या क्लिक करने से पहले प्रेषक का सत्यापन कर लें। अन्यथा वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त आम जनता के व्यक्तियो को साइबर हेल्पलाइन 1930 व वेबसाइट www.CyberCrime.gov.in
के बारे में बताया गया।