नगर पालिका परिषद-भिनगा 𝕏

  • Home
  • India
  • Bhinga
  • नगर पालिका परिषद-भिनगा 𝕏

नगर पालिका परिषद-भिनगा 𝕏 नगर पालिका परिषद आप सभी सम्मानित नगर वासियों का दिल से धन्यवाद करता है।
पेज को फॉलो करें।

नगर पालिका परिषद भिनगा माह- अगस्त की बोर्ड बैठक को अपने समाचार पत्र में प्रमुखता से उठाने के लिए आपका हृदय से आभार। आपकी...
01/09/2026

नगर पालिका परिषद भिनगा माह- अगस्त की बोर्ड बैठक को अपने समाचार पत्र में प्रमुखता से उठाने के लिए आपका हृदय से आभार। आपकी निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के कारण ही यह विषय संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में आ सका है। समाज के प्रति आपकी यह सजगता और प्रतिबद्धता वाकई सराहनीय है। 🙏धन्यवाद 🙏
MYogiAdityanath Urban Development Department, Uttar Pradesh A K Sharma Government of UP Swachh Bharat Mission, India Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Survekshan DM Shravasti

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत नगर में सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण​रक्षाबंधन के पावन पर्व को ध्यान में रखते ह...
28/08/2026

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत नगर में सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण
​रक्षाबंधन के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए माननीय अध्यक्ष महोदय श्री इरफ़ान अहमद एवं अधिशासी अधिकारी महोदया डा. अनीता शुक्ला के दिशा-निर्देशों के क्रम में नगर पालिका टीम पूरी तरह मुस्तैद है।
​त्योहार के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सफाई प्रभारी श्री मुश्ताक अहमद खां (लिपिक) द्वारा नगर सीमा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
​निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
​प्रमुख मार्गों, चौराहों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान की समीक्षा की गई।
​नगर में निर्बाध एवं प्रकाश व्यवस्था,शुद्ध पेयजलआपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
​ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मचारियों के कार्यों का मौके पर जायजा लेते हुए पर्व के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
​नगर पालिका प्रशासन सभी नगरवासियों से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग की अपील करता है।
​ ालिका_परिषद #स्वच्छ_नगर #रक्षाबंधन_तैयारी #पेयजल_व्यवस्था #सफाई_अभियान #जनसेवा
Government of UP MYogiAdityanath A K Sharma Urban Development Department, Uttar Pradesh Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Bharat Mission, India Swachh Survekshan DM Shravasti

आप सभी नगर वासियों को " रक्षाबंधन " पर्व की हार्दिक शुभकामनायें।🙏इस रक्षाबंधन, आइए एक और पावन बंधन निभाएं—'बंधन स्वच्छता...
28/08/2026

आप सभी नगर वासियों को " रक्षाबंधन " पर्व की हार्दिक शुभकामनायें।🙏
इस रक्षाबंधन, आइए एक और पावन बंधन निभाएं—'बंधन स्वच्छता का'। 🌿✨
स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी, हम सबकी जिम्मेदारी है। आइए, अपने नगर को स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लें।

Government of UP MYogiAdityanath A K Sharma Urban Development Department, Uttar Pradesh Swachh Bharat Mission, India Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Survekshan DM Shravasti

बंधन स्वच्छता का: जब नन्हें हाथों ने बांधा स्वच्छता प्रहरियों को रक्षा सूत्र 🌸✨​स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर ...
25/08/2026

बंधन स्वच्छता का: जब नन्हें हाथों ने बांधा स्वच्छता प्रहरियों को रक्षा सूत्र 🌸✨

​स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद भिनगा द्वारा 'बंधन स्वच्छता का' अभियान का अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया।

​उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरहा दक्षिणी के छात्र-छात्राओं ने दिन-रात हमारे शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने वाले स्वच्छता मित्रों (सफाई कर्मचारियों) के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। छात्राओं ने स्वच्छता मित्रों को तिलक लगाकर, कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा और उनका मुंह मीठा कराकर उनके निस्वार्थ सेवा भाव का सम्मान किया।
अधिशाषी अधिकारी महोदया डा. अनीता शुक्ला द्वारा बताया गया कि:-
​​"स्वच्छता मित्र केवल हमारे कर्मचारी नहीं, बल्कि हमारे समाज की रीढ़ और हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं। जब पूरा शहर सो रहा होता है, तब ये जांबाज साथी अपने घर-परिवार की चिंता छोड़ भीषण गर्मी, सर्दी और बरसात में हमारे स्वास्थ्य और शहर की स्वच्छता के लिए सड़कों पर पसीना बहाते हैं। बच्चों द्वारा आज इन कर्मयोगियों की कलाई पर बांधी गई यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि इनके निस्वार्थ समर्पण के प्रति समाज के सम्मान और अपनत्व का अटूट बंधन है। इनके इस कठिन परिश्रम को आसान बनाना और इन्हें सम्मान देना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हर नागरिक अपने घरों व प्रतिष्ठानों में चार प्रकार के डस्टबिन (गीला कचरा - हरा, सूखा कचरा - नीला, हानिकारक घरेलू कचरा - लाल और सैनिटरी अपशिष्ट - काला) का उपयोग कर कचरे का उचित पृथक्करण (सेग्रिगेशन) करे, ताकि वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण हो सके और हमारे इन स्वच्छता मित्रों को भी कार्य करने में सुरक्षा व सुविधा मिले। स्वच्छता मित्रों की सुरक्षा, सम्मान और नगर का सही कचरा प्रबंधन ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"

​आइए, हम सब मिलकर अपने स्वच्छता मित्रों के योगदान का सम्मान करें और भिनगा को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान दें। 🌿🇮🇳
Government of UP Urban Development Department, Uttar Pradesh Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Bharat Mission, India Swachh Survekshan MYogiAdityanath DM Shravasti

Address

वार्ड न. 6 मोहल्ला-बंदरहा दक्षिणी काशीराम आवास पानी टंकी
Bhinga
271831

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नगर पालिका परिषद-भिनगा 𝕏 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share