05/02/2025
#भाजपाश्रावस्ती
मित्रो कृपया इसे जरूर पढ़ें।
आज मैने अपने 33 वर्षों से निरंतर बिना रुके, बिना थके, बिना कुछ सोचे, अपने दल भारतीय जनता पार्टी के लिए जो काम कर रहे हैं। यह मेरी यात्रा महज 14 वर्ष की उम्र में राम मंदिर आंदोलन की दौरान शुरू हुई थी।जो आज भी निरंतर जारी है।मेरे लिए पहले देश, फिर दल, अंत में खुद, का मंत्र मूल है।1991 में पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के बाद से 1991 का पार्टी का उत्कर्ष, पतन फिर उत्कर्ष,फिर पतन फिर उत्कर्ष को देखा है। सत्ता में रहते जनता की सेवा की और विपक्ष में सरकारों से पूरी शिद्दत से लोहा लिया।जब अपना जनपद बहराइच होता था तब भी मै आंदोलनों में पार्टी की योजनाओं में आगे रहता था।और जब श्रावस्ती बना तो श्रावस्ती में भी पार्टी की योजना में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
33 वर्षों में सभी योजना का हिस्सा वा साक्षी भी हू।
1991 से 2014 तक प्रिंट मीडिया का जमाना होता था।और मेरी जुझारु आदत मुझे रोज राष्ट्रीय अखबारों में जगह देती थी।और अक्सर फोटो के साथ मेरी खबरें आती थी।जनहित के मुद्दों पर कब हम सड़क पर बैठ जाते कब सड़क जाम कर देते। प्रशासन भी परेशान रहता था।कोई खबर भाजपा की ऐसी नहीं होती थी जिसमें मेरा नाम न रहता हो।
कल्याण सिंह जी की सरकार में बहुत कम उम्र में साधन सहकारी समिति का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
2005 में जिला पंचायत के चुनाव का टिकट एक बड़े नेता का काट कर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी ने मुझे दिया था।बाद में वो नेता इसी खुन्नस में बसपा में चले गए।तब से अब तक मेरी जिन्दगी में तमाम चुनौतियां आई और हमारी पार्टी भी तमाम उतार चढ़ाव से गुजरी पर हम वा हमारे दल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और यह सिलसिला जारी है।
उस समय के पेपर कटिंग की प्रति भी जरूर पढ़ें।
क्योंकि आंदोलन की आग से निकला एक समर्पित कार्यकर्ता
का समर्पण है।
प्रमोद कुमार गुप्ता
नि जिला महामंत्री भाजपा श्रावस्ती।(दो बार)!
पूर्व सदस्य क्षेत्रीय कार्य समिति भाजपा अवध क्षेत्र।
पूर्व सह क्षेत्रीय प्रभारी युवा मोर्चा अवध क्षेत्र।
पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा श्रावस्ती (दो बार)
पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्रावस्ती।
Dharampal Singh Bhupendra Singh Sanjay Rai Udai Prakash Tripathi Kamlesh Mishra Nekram Pandey