Bhiwani Police

Bhiwani Police सेवा सुरक्षा सहयोग - In emergency Dial 112 or 1091

थाना तोशाम पुलिस ने स्टोन क्रेशर से बिजली की केबल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।पुलिस टीम ने आरोपी से...
06/08/2026

थाना तोशाम पुलिस ने स्टोन क्रेशर से बिजली की केबल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपी से चोरी की गई बिजली की केबल बरामद की।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जिले में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने स्टोन क्रेशर से बिजली की केबल चोरी करने की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने तथा चोरी की गई केबल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

प्रदीप, मैनेजर, बागन वाला स्टोन क्रेशर ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 04.08.2026 की रात्रि को उनके स्टोन क्रेशर में घुसकर बिजली की केबल चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में दिनांक 05.08.2026 को संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने एक आरोपी को गांव खानक से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी खानक, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बिजली की केबल बरामद कर ली गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी मजदूरी का कार्य करता है।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने बलजीत हत्या मामले में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार।पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से ...
06/08/2026

थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने बलजीत हत्या मामले में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे किए बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा हत्या एवं अन्य संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने बलजीत हत्या मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में शिकायतकर्ता मोनू पुत्र राजेंद्र निवासी वार्ड नंबर-13, बवानी खेड़ा ने थाना बवानी खेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि लगभग छः वर्ष पूर्व होली के दिन दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े की पुरानी रंजिश के चलते दिनांक 12 जुलाई 2026 की रात आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर एवं उसके साथी बलजीत पर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बलजीत की मृत्यु हो गई थी। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 05.08.2026 को प्रबंधक थाना बवानी खेड़ा उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ बलजीत हत्या मामले में दो आरोपियों को बवानी खेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरतल पुत्र जयराम निवासी वार्ड नंबर-13, बवानी खेड़ा तथा रवि कुमार पुत्र सूरत सिंह निवासी वार्ड नंबर-13, बवानी खेड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी वारदात वाले दिन मौके पर मौजूद थे तथा मारपीट की घटना में सक्रिय रूप से शामिल थे।

इससे पूर्व पुलिस टीम द्वारा अभियोग में चार आरोपियों प्रीतम पुत्र राजकुमार, संदीप पुत्र राजकुमार, दीपक पुत्र राजकुमार तथा राजकुमार पुत्र जयराम निवासी वार्ड नंबर-14, बवानी खेड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी सुरताल एवं रवि कुमार को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।

पुलिस टीम द्वारा अभियोग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी ने शराब ठेके पर लगे कैमरे तोड़कर सेल्समैन के साथ मारपीट कर रुपए लूटने के मामले में तीन आरोपिय...
06/08/2026

सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी ने शराब ठेके पर लगे कैमरे तोड़कर सेल्समैन के साथ मारपीट कर रुपए लूटने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे, एक सीसीटीवी कैमरा व एक डीवीआर किया बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लूट, डकैती एवं अन्य संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने शराब ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर रुपए लूटने तथा सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में राजेन्द्र पुत्र रामकिशन निवासी बड़सी गुजरान ने थाना बावानीखेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाड़ा चौरटापुर स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता है। दिनांक 30.04.2026 को सायं करीब 6:30 बजे वह अपने साथी दिनेश के साथ ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान मुकेश, मनीश, नितेश तथा अन्य युवक हाथों में डंडे लेकर ठेके पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। जब उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की, ठेके में तोड़फोड़ की तथा गल्ले में रखे करीब ₹ 7-8 हजार रुपए लूट लिए। जाते समय आरोपी ठेके का डीवीआर भी अपने साथ ले गए तथा जान से मारने और ठेके में आग लगाने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना बावानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

अभियोग में आगामी प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के मुख्य सिपाही ओमप्रकाश ने अपनी टीम के साथ दिनांक 05.08.2026 को शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन के साथ मारपीट कर रुपए लूटने के मामले में तीन आरोपियों को बावानी खेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुकेश पुत्र बंसी निवासी बाड़ा चौरटापुर, मनीश पुत्र दयानंद निवासी बाड़ा चौरटापुर तथा नितेश पुत्र रोशन निवासी बाड़ा चौरटापुर, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे, शराब ठेके से तोड़कर ले जाया गया एक सीसीटीवी कैमरा तथा एक डीवीआर बरामद करने में सफलता हासिल की है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी आवारा प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने पैसों के लालच में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शराब ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। पुलिस टीम द्वारा अभियोग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने गाड़ी चालक से अवैध वसूली कर रुपये छीनने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक भ...
06/08/2026

स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने गाड़ी चालक से अवैध वसूली कर रुपये छीनने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा छीनाझपटी, लूट एवं अन्य संगीन वारदातों में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने गाड़ी चालक से अवैध वसूली कर रुपये छीनने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में अमन निवासी कैथल ने थाना सिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने वाहन से झुंझुनू (राजस्थान) जा रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे-52 पर सिवानी क्षेत्र में पहुंचे तो पीछे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर अवैध वसूली के नाम पर रुपये मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता से ₹ 5,000/- छीन लिए और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

अभियोग में आगामी प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के एएसआई जोगेंद्र पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 04.08.2026 को तीसरे आरोपी को ईशरवाल क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विवेक पुत्र सुरेश निवासी कालोद, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी वारदात वाले दिन अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर मौजूद था तथा वारदात में शामिल था।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। पुलिस टीम द्वारा अभियोग में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार...
04/08/2026

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता जतिन निवासी सेवा नगर कॉलोनी, भिवानी ने थाना शहर भिवानी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी किरयाना दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान राजन तथा अन्य साथी उसकी दुकान के अंदर घुस आए और उसे जबरदस्ती दुकान से बाहर सड़क पर ले जाकर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दिनांक 03.08.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के एएसआई प्रदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ सीटू पुत्र सुरेश कुमार निवासी न्यू उत्तम नगर, भिवानी के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के समय अन्य आरोपियों के साथ मौके पर मौजूद था तथा घटना में शामिल था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भिवानी भेज दिया गया।

इस मामले में पुलिस टीम द्वारा इससे पूर्व मुख्य आरोपी राजन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियोग में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

KANWAR YATRA SAFETY ADVISORY | SP BHIWANIBhiwani Police is fully prepared to ensure a safe, peaceful and smooth Kanwar Y...
04/08/2026

KANWAR YATRA SAFETY ADVISORY | SP BHIWANI

Bhiwani Police is fully prepared to ensure a safe, peaceful and smooth Kanwar Yatra. Devotees are requested to follow all traffic and safety guidelines and cooperate with the police. Report any suspicious person, object or activity immediately to the nearest police station or Dial-112. Let us work together to make the Kanwar Yatra safe and successful.

थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपित पति को किया गिरफ्तार।प्रबंधक थाना बवानी खेड़ा उप निरी...
02/08/2026

थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपित पति को किया गिरफ्तार।

प्रबंधक थाना बवानी खेड़ा उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01.08.2026 को डायल-112 एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर-13, बवानी खेड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधक थाना बवानी खेड़ा अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं, जिला सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार आईपीएस ने थाना बवानी खेड़ा पुलिस को आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मृतका के पुत्र हंसराज पुत्र रामकिशन निवासी बवानी खेड़ा की शिकायत पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पिता रामकिशन उसकी माता दर्शना देवी के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट करता था। दिनांक 01.08.2026 को उसे सूचना मिली कि उसके पिता ने उसकी माता के साथ मारपीट कर, गला दबाकर तथा बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो उसकी माता दर्शना देवी कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिली।

जांच के दौरान थाना बवानी खेड़ा के उप निरीक्षक लालजीत ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 02.08.2026 को हत्या के मामले में फरार आरोपित पति को टी-पॉइंट, बलियाली रोड, बवानी खेड़ा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

✍️ गिरफ्तार आरोपित की पहचान रामकिशन पुत्र बिशंभर निवासी गांव दुधवा, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित अपनी पत्नी के साथ अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद एवं मारपीट करता था। पुलिस द्वारा आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपित को नियमानुसार माननीय न्यायालय में कल पेश किया जाएगा।

✍️ पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार ने कहा कि जिला पुलिस को हत्या जैसे संगीन अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मामलों में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिल सके।

शल स्टाफ ईश्वरवाल ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के क...
02/08/2026

शल स्टाफ ईश्वरवाल ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिले में अपराधियों व अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ ईश्वरवाल पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

थाना बहल में अभियोग दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में सवार कुछ व्यक्ति अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं। पुलिस द्वारा ईश्वरवाल रोड पर नाकाबंदी कर वाहन को रुकवाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करते हुए सरकारी वाहन को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना बहल में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच के दौरान दिनांक 01.08.2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईश्वरवाल के एएसआई जोगेंद्र पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियोग में शामिल चौथे आरोपी को लोहारू क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप पुत्र रामकिशन निवासी सिंघानी, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी द्वारा वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार सप्लाई किए गए थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में लड़ाई-झगड़ा, लूट, अपहरण तथा शस्त्र अधिनियम के तहत 09 अभियोग दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय

जिला अनुसंधान इकाई ने नेक्सा एवरग्रीन धोलेरा के माध्यम से रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ₹ 15 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी क...
29/07/2026

जिला अनुसंधान इकाई ने नेक्सा एवरग्रीन धोलेरा के माध्यम से रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ₹ 15 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज।

आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, रिमांड अवधि पूर्ण होने पर भेजा गया जिला कारागार।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई, भिवानी ने नेक्सा एवरग्रीन धोलेरा कंपनी के माध्यम से रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ₹ 15,60,000 की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पवन कुमार निवासी वार्ड नंबर-9, गांव चांग ने शिकायत दी थी कि नेक्सा एवरग्रीन धोलेरा तथा उससे जुड़ी अन्य कंपनियों के संचालकों ने गूगल मीट, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से लोगों को अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने गुजरात के धोलेरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा देते हुए मात्र 14 माह में निवेश की राशि दोगुनी करने तथा प्रत्येक माह 03 प्रतिशत रिटर्न देने का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने एचडीएफसी बैंक, भिवानी के माध्यम से कंपनी में ₹ 15,60,000 का निवेश किया, लेकिन उसे केवल ₹ 91,657 ही वापस मिले। इसके बाद किस्तें बंद कर दी गईं और आरोपियों ने शिकायतकर्ता सहित अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी कर राशि हड़प ली। इस संबंध में थाना सदर भिवानी में अभियोग संख्या 116 दिनांक 12.03.2024 धारा 406, 420 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

दिनांक 27.07. 2026 को मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई के एएसआई सुरेंद्र ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपेंद्र कुमार पुत्र त्रिलोकचंद तथा सुभाष चंद्र पुत्र नेमीचंद, निवासी पनलावा, तहसील लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं इस अभियोग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

रिमांड अवधि पूर्ण होने के उपरांत आज आरोपियों को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें जिला कारागार, भिवानी भेज दिया गया।

बिजली बिल के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान : भिवानी पुलिसपुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के न...
29/07/2026

बिजली बिल के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान : भिवानी पुलिस

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस भिवानी आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति लगातार जागरूक कर रही है। हाल के दिनों में साइबर ठग बिजली बिल बकाया होने या बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर फर्जी एसएमएस, व्हाट्सएप संदेश और लिंक भेजकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे संदेशों में नागरिकों को तुरंत भुगतान करने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करने का दबाव बनाया जाता है।

भिवानी पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऐसे किसी भी संदेश या कॉल पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें तथा सतर्क रहें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान:

✍️ यदि बिजली बिल बकाया होने का कोई संदेश प्राप्त होता है तो सबसे पहले संबंधित बिजली विभाग के कार्यालय या उनके आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें।

✍️ किसी भी अनजान लिंक, QR कोड या संदिग्ध वेबसाइट पर क्लिक न करें।

✍️ बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन भुगतान या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

✍️ अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी, सीवीवी, यूजर आईडी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

✍️ केवल बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत भुगतान माध्यम से ही बिल का भुगतान करें।

✍️ यदि किसी अज्ञात नंबर से बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर भुगतान करने के लिए कहा जाए तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें?

तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।

www.cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज करें।

घटना की सूचना अपने नजदीकी पुलिस थाना या साइबर पुलिस थाना भिवानी को दें। जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी, ठगी गई राशि को सुरक्षित कराने की संभावना उतनी अधिक रहेगी।

भिवानी पुलिस की अपील:

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक के झांसे में न आएं। आपकी एक छोटी सी सावधानी आपको साइबर ठगी से बचा सकती है।

Address

Bhiwani
Bhiwani
127021

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhiwani Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share