03/08/2026
आज भिवानी स्थित निवास कार्यालय में भिवानी ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री Anirudh Chaudhry जी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने तथा जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं पार्टी की गतिविधियों के सफल संचालन हेतु पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में संगठन की एकजुटता, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Indian National Congress | Indian National Congress - Haryana