Azad Miran

Azad Miran प्रदेश अध्यक्ष जम्हूरी किसान सभा हरियाणा

Follow for More Updates 🙏

08/09/2026

सरकार जनता के मुद्दों से भाग रही हैं । जब किसान मज़दूरों कि समस्याओं पर मुख्यमंत्री से बात करने नेता जाते हैं तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नेताओं को करवा देते हैं गिरफ़्तार

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का कड़ा एक्शनहरियाणा में एक माह से अधिक समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बी...
08/09/2026

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का कड़ा एक्शन
हरियाणा में एक माह से अधिक समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न शहरी निकायों के 32 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वहीं, दो नियमित कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
सरकार की इस कार्रवाई को लंबे समय से चल रही हड़ताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सरकार ने संबंधित निकायों को सफाई व्यवस्था सुचारू रखने तथा हड़ताल से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
कार्रवाई के बाद सफाई कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव और बढ़ने की संभावना है। यूनियन की ओर से इस फैसले के विरोध में आगे की रणनीति तय कि जाएगी

08/09/2026

सरकारी कर्मचारी भी किसानों मज़दूरों के काम नहीं कर रहें । दफ़्तर के चक्कर लगवा रहें

07/09/2026

किसान साथी इन बातों का रखें ध्यान

जम्हूरी किसान सभा का 14 सितंबर को डीसी कार्यालय भिवानी पर प्रदर्शन । भिवानी ज़िला को सुखाग्रस्त घोषित करें । क्षतिपूर्ति...
07/09/2026

जम्हूरी किसान सभा का 14 सितंबर को डीसी कार्यालय भिवानी पर प्रदर्शन । भिवानी ज़िला को सुखाग्रस्त घोषित करें । क्षतिपूर्ति पोर्टल तुरंत खोले किसानों को 50 हज़ार रूपये प्रति एकड़ मुआवज़ा दे । जिन किसानों का 2023 कपास का बीमा प्रीमियम कड़ा उनको बीमा का भुगतान करों । 2025 में जिन किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खराबा दर्ज करवाया उनको मुआवज़ा दो । किसानों कि मुख्य माँगो को लेकार

07/09/2026

आज जम्हूरी किसान सभा ने गाँव लेघां ग्रामीण बैंक के सामने धरने दिया धरने को डा. बलबीर सिंह ठाकन ने किसानों को सम्बोधित किया

किसानों के संघर्ष की आवाज़ गाँव लेघां से उठीखरीफ फसल 2023 की बीमा राशि देने की बजाय किसानों के खातों में प्रीमियम वापस ड...
07/09/2026

किसानों के संघर्ष की आवाज़ गाँव लेघां से उठी

खरीफ फसल 2023 की बीमा राशि देने की बजाय किसानों के खातों में प्रीमियम वापस डालना सरासर अन्याय है।

आज गाँव लेघां में हरियाणा ग्रामीण बैंक के सामने किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर बैंक की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया। किसानों का कहना है कि खरीफ फसल 2023 के लिए बैंक द्वारा उनके खातों से फसल बीमा प्रीमियम काटा गया था। अब जब फसल नुकसान के चलते किसानों को बीमा क्लेम की राशि मिलनी चाहिए, तब प्रीमियम की रकम ही वापस खातों में डालकर किसानों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है।

धरने के दौरान किसानों ने बैंक मैनेजर को मांग-पत्र सौंपकर पूरे मामले से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने की मांग की।

किसानों की मांग है कि—

* खरीफ फसल 2023 का बीमा क्लेम किसानों को दिया जाए।
* प्रीमियम वापस करने के बजाय किसानों के हक की बीमा राशि का भुगतान किया जाए।
* बीमा प्रीमियम काटने, जमा करवाने और वापस करने से संबंधित पूरा रिकॉर्ड किसानों को उपलब्ध करवाया जाए।
* किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसानों की मेहनत और हक की लड़ाई जारी रहेगी।
जब तक न्याय नहीं—संघर्ष जारी रहेगा।

जम्हूरी किसान सभा हरियाणा
किसान एकता—जिंदाबाद!
किसान संघर्ष—जिंदाबाद!

07/09/2026

आज़ गाँव लेघां के हरियाणा ग्रामीण बैंक के आगे धरना लगा कर खरीफ फसल 2023 बीमा प्रीमियम बैंक ने किसानों के खाते में वापिस डाल दिया जोकि किसानों को बीमा क्लेम देना था

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सफाई करने का ढोंग कर रहे हैं । लेकिन जो असल में सफाई व्यवस्था को बनाए रखते हैं । उ...
07/09/2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सफाई करने का ढोंग कर रहे हैं । लेकिन जो असल में सफाई व्यवस्था को बनाए रखते हैं । उसकी समस्याओं के बारे में बात करने कि हिम्मत नहीं हैं। सरकार ढोंग बन्द करें और सफाई कर्मचारियों कि समस्याओं का समाधान करें

06/09/2026

मासूम छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ कब तक?
स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा कोई मामूली मुद्दा नहीं, बल्कि प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अगर प्रशासन की लापरवाही के कारण मासूम छात्रों की जान और भविष्य खतरे में पड़ता है, तो इसकी जवाबदेही तय होना जरूरी है।
आखिर बच्चों की सुरक्षा के मामले में प्रशासन कब जागेगा?
लापरवाही पर पर्दा नहीं, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई चाहिए।
बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं!
जवाब दो, जवाबदेही तय करो।
#बच्चोंकीसुरक्षा

Address

Bhiwani
127046

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azad Miran posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category