The Voice Of OBC

The Voice Of OBC The Voice Of OBC

26/02/2026

1 मार्च को छतरपुर में आ रहे दामोदर यादव मंडल के कार्यक्रम की
आर डी प्रजापति पूर्व विधायक ने संकल्प यात्रा की रूप रेखा की दी जानकारी दी

19/09/2025

🚩 सच को जानो 🚩

बिहार चुनाव प्रचार के दौरान इस महिला ने
आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी का खुला विरोध किया था।

आज यही कारण है कि न केवल यादव समाज,
बल्कि पूरा बहुजन समाज उनसे नाराज़ और आक्रोशित है।

👉 समाज विरोधी मानसिकता को बहुजन समाज
कभी स्वीकार नहीं करेगा।

✊ एकजुट बहुजन ही असली ताक़त है।

 ितम्बर_चलो_दिल्ली स्थान:- 15, Sansad Marg, Hanuman Road Area, Connaught Place, New Delhi, Delhi 110001, Indiaजय भीम साथ...
16/09/2025

ितम्बर_चलो_दिल्ली

स्थान:- 15, Sansad Marg, Hanuman Road Area, Connaught Place, New Delhi, Delhi 110001, India

जय भीम साथियों
जैसा कि आप सभी अम्बेडकरवादी, समतावादी एवं संविधान प्रेमियों को भली भांति ज्ञात है कि इस देश में जो वर्तमान राजनैतिक स्थिति है,
वह बहुजन समाज और देश के वंचित समाज के लिए आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कमजोर करने वाली व्यवस्था को बड़ा बढ़ावा देने बाली है,

जिस समय देश को आधुनिकता, वैज्ञानिक दृष्टि के साथ आगे बढ़ना चाहिए था, उस समय वर्तमान सरकार का रुझान देश को आडंबर और मनुवादी व्यवस्था की ओर धकेलने का है, देश के बहुजन समाज को शिक्षा एवं नौकरियों से दूर रखने की कवायत तेज हो चुकी है निजीकरण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि जिसमें बहुजन समाज का आरक्षण लगभग खत्म ही हो चुका है,
साथ ही जो राजनैतिक पार्टियां इस विचारधारा को मानती हैं,
उन पार्टियों का एक समूह तैयार हो रहा है जो आपस मे सहयोगी बनकर,
देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं,
अतः इस व्यवस्था से देश के सभी समानतावादी, अम्बेडकरवादी विचारधारा को मानने वाले हर जाति धर्म के लोग चिंतित हैं
और यह व्यवस्था देश में किसी भी परिस्थिति में मजबूत ना हो उसके लिए अम्बेडकरवादी विचारधारा के लोग निरंतर संघर्ष कर रहे हैं,
लेकिन सभी जानते हैं कि देश में सत्ता इतनी शक्तिशाली हो चुकी है कि वह देश के बहुजन समाज के हितों को ताक पर रखकर कार्य कर रही है,
इसलिए इससे यह तो सिद्ध हो गया कि देश में सरकार यदि अम्बेडकरवादी विचारधारा के लोगों के हाथ में नहीं आती है तो देश का हर नागरिक आने वाली विकराल स्थिति का शिकार होगा जिससे किसी जाति धर्म का व्यक्ति अछूता नहीं रहेगा,
इसलिए अब वक्त आ गया है कि किसी भी परिस्थिति में हमें उस काम की ओर आगे बढ़ना होगा जिसमें हम यह भरोसा कर सके कि हम देश में अम्बेडकरवादी विचारधारा की सरकार बना सकें,

दोस्तों यह वक्त है कि देश में इस कार्य को सफल करने के लिए अम्बेडकरवादी साथियों को NDA - I. N. D. I. A. की तरह देश मे एक अम्बेडकरवादी, समतावादी विचारधारा को मानने वाली पार्टियों का एक महागठबंधन बनाने की ओर आगे बढ़ना चाहिए, जो देश में तीसरे मोर्चे के रूप में तैयार हो और पूरे भारत में मिलकर चुनाव लड़े,
जिससे देश के अम्बेडकरवादियों एवं संविधान प्रेमियों का वोट बिखर ना पाए,
और हम देश में अम्बेडकरवादी विचारधारा की सरकार बनाने में सफल हो,

वैसे यह प्रयास पूर्व में ही हमारे देश के अम्बेडकरवादी नेताओं को कर लेना चाहिए था,
पर यह हो नहीं पाया अतः अब वक्त आ गया है कि इस देश की जनता को एक साथ मिलकर काम करना होगा और वर्तमान मे देश के स्थापित नेताओं के सामने सवाल खड़ा करना होगा कि
आप देश में लगातार संघर्ष कर रहे हैं, एवं समाज के पहरी बनकर काम
कर रहे हैं, आप सभी ने समय-समय पर देश के अम्बेडकरवादियों की सुरक्षा के लिए और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष और आंदोलन किया है साथ ही आप हमेशा बहुजन समाज के हितों के लिए चिंतित रहे हैं,
लेकिन फिर भी हम आजतक उस स्थिति तक नहीं पहुंचे कि इस देश में अम्बेडकरवादी विचारधारा का प्रधानमंत्री बना सके,

साथियों कम से कम इस देश के अम्बेडकरवादी राजनेताओं को आपस में मिलकर एक तीसरे मोर्चे की तैयारी कर लेनी चाहिए थी
जो अभी तक नहीं हो पाया साथियों हम किसी भी राजनैतिक पार्टी या किसी अम्बेडकरवादी नेता के खिलाफ नहीं हैं,
पर क्या इस देश के अम्बेडकरवादियों की विचारधारा इतनी कमजोर है कि वह देश में जो बहुजनों की राजनैतिक पार्टियां हैं वह आपस में जुड़कर तीसरा मोर्चा नहीं बना सकती,
दोस्तों हमें घर निकलना होगा और अपने सम्मानित नेताओं को साथ लेकर एक तीसरे मोर्चे की तैयारी करनी होगी हम चाहते हैं कि इस देश में हमारे जो सम्मानित नेता हैं वह भारत देश के सांसद - प्रधानमंत्री, विधायक - मुख्यमंत्री बने और यह पूरा समाज उनको बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें,
और यह तभी संभव होगा जब यह आपस में गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे और हमें एक जगह वोट डालने का मौका प्राप्त होगा,
दोस्तों यह संघ उन सभी साथियों को साथ लेकर तैयार हो रहा है जो चाहते है की इस देश में तीसरा मोर्चा बने और देश का प्रधानमंत्री अम्बेडकरवादी विचारधारा का हो आप किसी भी पार्टी संगठन के पदाधिकारी या सदस्य हो इससे संघ को कोई आपत्ति नहीं आप इस विचारधारा के साथ मिलकर काम कर सकते हैं और अपने संगठनों में भी काम कर सकते हैं, हम सभी अम्बेडकरवादी संगठनों का एवं अम्बेडकरवादी ,समता वादी राजनैतिक पार्टियों के सदस्यों का एवं पदाधिकारियों का इस समारोह में स्वागत करते हैं।

जब रातों रात 10% सुदामा कोटा लागू तब किसी ने विरोध नही किया जब ओबीसी 27% पूरा लागू करने की बात हुई तो विरोध होने लगा ।
16/09/2025

जब रातों रात 10% सुदामा कोटा लागू तब किसी ने विरोध नही किया जब ओबीसी 27% पूरा लागू करने की बात हुई तो विरोध होने लगा ।

आज बावन बनिया सुवर्ण समुदाय ने ओबीसी वर्ग से आने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ़ तगड़ा जहर उगला है,का...
16/09/2025

आज बावन बनिया सुवर्ण समुदाय ने ओबीसी वर्ग से आने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ़ तगड़ा जहर उगला है,

कारण स्पष्ट है उन्होंने जैसे ही कहा कि डंके की चोट पर मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण लागू करके रहेंगे, इस बात से पूरा मनुवादी साम्राज्य भयभीत हो गया,

क्यों भाई शूद्र को हिंदू धर्म ने सिर्फ़ सेवा के लिए चुना है क्या?, वह सिर्फ़ दरी बिछाने और मंदिर में चढ़ावा और झंडा तोकने के लिए बना है, वह हक अधिकार आरक्षण प्रतिनिधित्व मांग रहा है तो अंग विशेष में इतनी तकलीफ़ क्यों हो रही है,

मध्यप्रदेश में ओबीसी लगभग 55 प्रतिशत से अधिक है, मुख्यमंत्री स्वयं ओबीसी वर्ग से है, 2–5 प्रतिशत बामन बनिया के चक्कर मे वह अपना फैसला नहीं बदलेंगे, 27 प्रतिशत आरक्षण तो लागू होकर रहेगा,

शूद्रों जाग जाओ अपने दुश्मनों को पहचानो, आपकी लड़ाई भी हमें लड़ना पड़ रही हैं, तुम लोग मस्त हो धर्म रक्षा करने में ।

17/08/2025
विनोद राठौर (साहू) की हत्या करने वाले श्याम बिहारी दुबे उर्फ हल्के महाराज को गिरफ्तार कर उसके मकान में बुल्डोजर चलाया जा...
17/08/2025

विनोद राठौर (साहू) की हत्या करने वाले श्याम बिहारी दुबे उर्फ हल्के महाराज को गिरफ्तार कर उसके मकान में बुल्डोजर चलाया जाये।

गनेशपाल और क्रांति पाल को भद्दी-भद्दी गाली देने वाले लोक पाल सिंह को गिरफ्तार किया जाय एवं में FIR गुंडा एक्ट की धारा जोड़ी जाये

बिलहरी नौगाँव मे हुई पंकज प्रजापति के हत्यारे जो फरार चल रहे दो आरोपियों नवीन पटेरिया और रामसेवक अरजरिया को तत्काल गिरफ्तार करें ।

इनको न्याय दिलाने कि लिए सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि छतरपुर जिले में एस.सी./एसटी/ओबीसी/माइनरटीज समाज पर हो रहे अन्याय, अत्याचार हत्या, बलात्कार, अपहरण, चोरी, डकैती, गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा, अति बर्षा से किसानों की फसल का मुआवजा दिलाने एवं जातिगत जनगणना 13 प्रतिशत ओबीसी के आरक्षण के होल्ड को हटाने, वोट की चोरी को रोकने आदि एवं अन्य समस्याओं को लेकर रैली एवं विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है।

अतः सभी एस.सी./एसटी/ओबीसी/माइनरटीज छतरपुर के भाई-बहनों से निवेदन है कि समय पर पधारकर कार्यक्रम को सफल बनायें ।

Address

Bhopal
Bhopal
462001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Voice Of OBC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share