Dr.Deepmala Rawat Bhamgarh

Dr.Deepmala Rawat Bhamgarh Subject expert,Janjatiya prakoshth,Rajbhavan,Bhopal
Social activist of Tribal comunity
Shivganga jhabua

*पातालपानी रेलवे स्टेशन का बदला नाम:* जननायक शहीद टंट्या भील के नाम पर टंट्या रेलवे स्टेशन हुआ, केंद्र सरकार ने गजट नोटि...
21/10/2022

*पातालपानी रेलवे स्टेशन का बदला नाम:* जननायक शहीद टंट्या भील के नाम पर टंट्या रेलवे स्टेशन हुआ, केंद्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया

जननायक शहीद टंट्या भील के नाम पर टंट्या...

उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान भोपाल  में आजादी के अमृत महोत्सव  पर भारतीय स्वतंत्रता में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर संगो...
27/09/2022

उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान भोपाल में आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय स्वतंत्रता में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर संगोष्ठी एवम जननायकों की प्रदर्शनी लगाई गई ।

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता  संस्थान भोपाल,   आयोजित कर रहा है आजादी के अमृत महोत्सव में  स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायक...
24/09/2022

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल, आयोजित कर रहा है आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान " यह कार्यक्रम देश के 125 विश्वविद्यालयों में हो रहा है वही उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल, पहली वह संस्था बना जिसने ये कार्यक्रम अपने कॉलेज में करवाने का निर्णय लिया ताकि इन जनजातीय नायकों के बारे में उनके छात्र भी जान सके । #राजभवन भोपाल
डॉ दीपमाला रावत
जनजातीय प्रकोष्ठ,
राजभवन भोपाल मप्र

इंदौर जिले की महू तहसील में संचालित आदिवासी बालक छात्रावास, कन्या आश्रम का निरीक्षण किया । कार्यरत विभागीय अधिकारियों को...
21/09/2022

इंदौर जिले की महू तहसील में संचालित आदिवासी बालक छात्रावास, कन्या आश्रम का निरीक्षण किया । कार्यरत विभागीय अधिकारियों को माननीय राज्यपाल महोदय के निर्देशानुसार सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिग, प्रबंधन के उन्मूलन मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी से अवगत करवाया गया। महु में कुल 16 आदिवासी छात्रवास, कन्या छात्रावास एवं आश्रम है जिनमे प्राथमिकता से सिकल सेल एनीमिया की जांच शिविर आयोजित करने की बात कही।खण्ड चिकित्सा अधिकारी को जांच में सिकल मरीज पाए जाने पर रोगी को चिकित्सा सुविधा , जेनेटिक कार्ड, पोर्टल पर एंट्री और विकलांगता सर्टिफिकेट जारी हो यह सुनिश्चित किया जाना। इस दौरान सिकल सेल मरीज, कक्षा 10 का छात्र पवन सोलंकी , बाग टांडा, जिला धार निवासी से मिले। राज्यपाल महोदय के मार्गदर्शन में जनजातीय प्रकोष्ठ लगातार सिकल सेल पर काम कर रहा है।
डॉ दीपमाला रावत
जनजातीय प्रकोष्ठ ,राजभवन भोपाल

12 सितंबर  आजादी  के अमृत महोत्सव में  अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ,भोपाल  में मुख्य वक्ता  रहूंगी। आप सभी आम...
09/09/2022

12 सितंबर आजादी के अमृत महोत्सव में अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ,भोपाल में मुख्य वक्ता रहूंगी। आप सभी आमंत्रित हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक वायुमंडल निर्माण करने वाले युवाओं के लिए …
03/09/2022

सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक वायुमंडल निर्माण करने वाले युवाओं के लिए …

31/08/2022

31 अगस्त :- विमुक्त जाति दिवस
स्वतंत्रता के 5 साल 16 दिन बाद आजाद हुई थीं विमुक्त जातियां

1871 में #क्रिमिनल ट्राइब एक्ट बनाकर अंग्रेजों ने विमुक्त जातियों को आपराधिक घोषित कर दिया था।अंग्रेजी सरकार ने 1871 में #घुमन्तू जातियों के 193 कबीलों पर जन्मजात अपराधी कानून लगाया था। अंग्रेजों ने उक्त वक्त इन घुमंतू जातियों के लोगों को एक खास अधिनियम के तहत 180 साल तक उनके घरों में ही कैद कर दिया था।

1857 के विद्रोह में इन सभी जातियों ने भाग लिया था जिससे घबराकर यह कानून बनाया गया था। किसी भी राजा के युद्ध मे अग्रिम पंक्ति पर युद्ध लड़ने वाले जिन्हें कंजर कहा जाता है वह घुमन्तु समुदाय से ही आते हैं।ये ऐसी जातियां थीं जो लगातार घुमती ही रहती थीं परंतु 193 के अलावा भी कई जातियां थीं जो अंग्रेजों की सूची में नहीं थी। इस कानून के चलते देशभर में लगभग 50 ऐसी बस्तियां भी बनाई गईं जिनमें इन जनजातियों को जेल की तरह कैद कर दिया गया और यहां 24 घंटे पुलीस का पहरा लगा दिया गया। एक चौकी पर इसी को प्रतिदिन सभी को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी पड़ती थी। कानपुर में 159 एकड़ में ये बस्तियां बसाई थी।
भारत की स्वतंत्रता के बाद यह कानून 31 अगस्त 1951 को हटाया गया था और उक्त सभी जातियों को घुमने का अधिकार मिला। तभी से इसे सभी घुमंतू जातियां विमुक्ति दिवस के रूप में हर वर्ष मनाती हैं।
आज 31 सितंबर 2022 को जैसलमेर राजस्थान के घुमन्तु जाति के कलाकारों द्वारा मंत्र मुग्ध कर देने वाली अद्भुत कला फड़ बचना और नट की कठपुतलियों काभोपाल के जनजातीय संग्रहालय में प्रस्तुतियां।

डॉ दीपमाला रावत
विषय विशेषज्ञ, जनजातीय प्रकोष्ठ
राजभवन, भोपाल

आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा   देश के 125 विश्वविद्यालयो में भारत की स्वतंत्रता में ज...
27/08/2022

आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा देश के 125 विश्वविद्यालयो में भारत की स्वतंत्रता में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर संगोष्ठियों के आयोजन श्रखला में तैयारियों को लेकर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल में माननीय कुलपति महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
डॉ दीपमाला रावत
जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन भोपाल, मप्र
Email Id: [email protected]
0755- 2998189

_15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव की अशेष शुभकामनाएं और आत्मीय बधाई..!!_  🇮🇳 #जय भारत*डॉ दीपमाला रावत विषय विशे...
15/08/2022

_15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव की अशेष शुभकामनाएं और आत्मीय बधाई..!!_
🇮🇳 #जय भारत*
डॉ दीपमाला रावत
विषय विशेषज्ञ, जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन
भोपाल ,मप्र
Email Id: [email protected]

75वा वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव जिसमे राष्ट्रीय जनजातीय आयोग (NCST) संकल्पबद्ध ऐसा इतिहास  रचने को जिसमे पूर्ण सहयोगी बन...
10/08/2022

75वा वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव जिसमे राष्ट्रीय जनजातीय आयोग (NCST) संकल्पबद्ध ऐसा इतिहास रचने को जिसमे पूर्ण सहयोगी बनेंगे देश के 125 विश्वविद्यालय और उसमे अध्यनरत आदिवासी छात्र/ छात्राये जो " #भारत की स्वतंत्रता में जनजातीय नायकों का योगदान " विषय पर संगोष्ठियों के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव में जनजातीय नायकों, शहीदों द्वारा देश की स्वतंत्रता में दिए योगदानों को स्मरण करेगे। इन संगोष्ठियों का उद्देश्य है जनमानस में स्वतंत्रता के उस भाव को जागृत करना जिसकी आजादी के लिए अनगिनत आदिवासी वीर योद्धाओं ने अपना बलिदान दिया। शोधार्थी इन वीरों के योगदानों पर शोध अध्ययन करेंगे जिसमे जनजातीय आयोग पीएचडी करने हेतु फैलोशिप प्रदान करेगा। जिन आदिवासी नायकों के नाम इतिहास में दर्ज नही है उन्हें शोध के माध्यम से विश्व पटल पर लेकर आएंगे। ये ऐसा अनूठा प्रयास है जो किसी एक दिन डीजे बजा कर नाच लेने तक सीमित नहीं है ये तो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला वो इतिहास है जिसे आदिवासी युवा लिखेगा। जिसमे मातृभूमि की आजादी के लिए सैकड़ो हजारों की संख्या में शहीद हुए आदिवासी योद्धाओं की संघर्ष गाथा लिखी जाएगी। जिसे पढ़कर समाज में अस्मिता, अस्तित्व , और विकास के साथ गौरव का भाव जागृत होगा जो किसी भी समाज के उत्थान के लिए आवश्यक तत्व है। मैं आह्वान करती हूं समस्त विद्यार्थियों से कि 01 सितंबर से 15 सितंबर 2022 तक चलने वाले NCST के आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हो। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में 05 सितंबर, भोज विश्वविद्यालय भोपाल में 09 सितंबर, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में 14 सितंबर 2022 की तिथियां तय हो गई है शेष विश्वविद्यालय भी जल्दी करेगे।
डॉ दीपमाला रावत
जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन भोपाल

राजभवन से जनजातीय प्रकोष्ठ की विषय विशेषज्ञ डॉक्टर दीपमाला रावत ने खण्डवा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण। मप्र के राज्यपा...
29/07/2022

राजभवन से जनजातीय प्रकोष्ठ की विषय विशेषज्ञ डॉक्टर दीपमाला रावत ने खण्डवा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण। मप्र के राज्यपाल माननीय मंगू भाई पटेल की प्राथमिकता का विषय है अनुवांशिक रोग सिकल सेल एनीमिया को जड़ मूल से मध्यप्रदेश से खत्म करना । माननीय राज्यपाल द्वारा 30 मई 2022 को खण्डवा से सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। सिकल सेल एनीमिया पर अस्पताल द्वारा किये जा रहे कार्यो की रिपोर्ट, पोर्टल पर डेटा एंट्री कार्यो की समीक्षा एवं सिकल मरीजो से मिलने राजभवन से डॉक्टर दीपमाला रावत खण्डवा जिला अस्पताल पहुँची।अस्पताल में भर्ती आदिवासी विकास खण्ड खालवा, खकनार ,सिंगोट के सिकल पीड़ित बच्चो से मिली। राज्यपाल महोदय के निर्देश अनुसार स्वास्थ्य अधिकारियों ,डॉक्टर्स को प्राथमिकता के साथ लक्षित ग्रुप की स्क्रिनिग कार्य पूरा करने के लिए अभियान चलाये जाने की बात कही गई। मेरा इस औचिक निरीक्षण का एक मात्र उद्देश्य है अवरोध और कमी को देखकर जनजातीय प्रकोष्ठ के माध्यम से तत्काल पूरा करना ताकि माननीय के सिकल सेल मुक्त मध्यप्रदेश के लक्ष्य को पूरा कर सके। बैठक मे खण्डवा जिला अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ डी पी जुगताप, डॉ अतुल पैथॉलॉजिस्ट, डॉ प्रमिला, डॉ अनन्त पंवार डीन मेडिकल कॉलेज, डॉ भूषण , डॉ प्रमिला,डॉ गरीमा , करण सिंह चौहान ,वीरेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
डॉ दीपमाला रावत
जनजातीय प्रकोष्ठ ,राजभवन ,भोपाल मप्र
Email Id: [email protected]
0755- 2998189

28/07/2022

Address

Bhopal
462001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Deepmala Rawat Bhamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr.Deepmala Rawat Bhamgarh:

Share

Category