RTIInformationPortal

RTIInformationPortal The main purpose of Right to Information Portal - RTI.info is to convey the information or informatio

7040 रुपये जमा कराने के बाद दी अधूरी और भ्रामक जानकारी ,आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही क...
08/08/2025

7040 रुपये जमा कराने के बाद दी अधूरी और भ्रामक जानकारी ,आयोग पहुँचा मामला सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत कार्यवाही करने के मांग :-

- आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम से जनवरी 2023 से 24 अप्रैल 2025 तक जारी टेंडरों की जानकारी मांगी थी ।
- जिसपर लोकसूचना अधिकारी ने उन्हें पत्र लिखकर 3520 पृष्ठ की जानकारी के 7040 रुपये जमा करा लिए ।
- पाटीदार ने 02/06/2025 को 7040 रुपये कुक्कुट विकास निगम में जमा करा दिए ।
- 04/07/2025 को उन्हें पत्र के साथ जानकारी भेजी गई जो अधूरी और भ्रामक थी
- जिसपर पाटीदार ने मप्र राज्य सूचना आयोग को सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 18(1) ड के तहत शिकायत कर सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की मांग कि है ।
- वही लोकसूचना अधिकारी और सहायक लोकसूचना अधिकारी पर धारा 20 के तहत शास्ति अधिरोपित करने का आग्रह भी आयोग से किया है ।

सम्पर्क :- अजय पाटीदार
(आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता)
मोबाइल :- 9977317936

*मप्र के मुख्य सूचना आयुक्त बने सेवानिवृत्त आईपीएस विजय यादव साथ ही 3 सूचना आयुक्तों कि भी हुई नियुक्ति । - APR World Ne...
10/09/2024

*मप्र के मुख्य सूचना आयुक्त बने सेवानिवृत्त आईपीएस विजय यादव साथ ही 3 सूचना आयुक्तों कि भी हुई नियुक्ति । - APR World News*

राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्....

*सिविल सेवा नियमों से कैसे खेला जाता है,पत्नी के नाम कैसे हुई करोड़ों की सम्पत्ति : बाबू BDA से ही लेता रहा सम्पत्ति क्रय...
01/09/2024

*सिविल सेवा नियमों से कैसे खेला जाता है,पत्नी के नाम कैसे हुई करोड़ों की सम्पत्ति : बाबू BDA से ही लेता रहा सम्पत्ति क्रय करने की अनुमति : पढ़िये APR WORLD NEWS का बड़ा खुलासा । - APR World News*

https://aprworldnews.com/mp-news/पत्नी-के-नाम-कैसे-हुई-करोड/

लोन लिया,ससुर और सहकर्मी को लोन दिलाया,पत्नी बनी करोड़पति, रिवाल्वर का शौकीन बाबू : इस खबर में आपको BDA के भ्रष्ट बाबू तारकचंद दास से जुड़ी चौकाने वाली जानकारी मिलेगी पूरी खबर जरूरी पढ़िये ।

भोपाल / रविवार 1 सितम्बर 2024

* ागपंचमी_पर्व_विशेष ..दि.09-08-24 शुक्रवार*  श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के द्वितीय तल पर श्री नागचन्द्रेश्ववर मंदिर ...
08/08/2024

* ागपंचमी_पर्व_विशेष ..दि.09-08-24 शुक्रवार*

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के द्वितीय तल पर श्री नागचन्द्रेश्ववर मंदिर के पट आज रात्रि 12:00 बजे साल में एक बार 24 घंटे सिर्फ #नागपंचमी के दिन ही खुलते है। महाकाल मंदिर के गर्भगृह के उपर ओंकरेश्वर मंदिर और उसके भी शीर्ष पर श्री नागचन्द्रेश्वर का मंदिर प्रतिष्ठापित है। श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर में ११ वीं शताब्दीं की एक अद्भुत प्रतिमा स्थापित है, प्रतिमा में नागचन्द्रेश्वर स्वयं अपने सात फनों से सुशोभित हो रहे है। साथ में शिव पार्वती के दोनों वाहन नंदी एवं सिंह भी विराजित है। मूर्ति में श्री गणेश की ललितासन मूर्ति, उमा के दांयी ओर श्री कार्तिकेय की मूर्ति व उपर की ओर सूर्य-चन्द्रमां भी अंकित है। इस प्रकार श्री नागचन्द्रेश्वर की मूर्ति अपने आप में भव्य एवं कलात्मकता का उदहारण है। भगवान के गले और भुजाओं में भुजंग लिपटे हुए है। कहते हैं कि यह प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी। ऐसी मान्यता है कि, उज्जैन के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है।
इस प्रतिमा के दर्शन के उपरांत अंदर प्रवेश करने पर श्री नागचन्द्रेश्वर की मुख्य प्रतिमा (शिवलिंग) के दर्शन होते है। 08 अगस्त गुरुवार की रात्रि 12 बजे श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट खुलेंगे। पट खुलने के बाद विशेष पूजा -अर्चना होगी।
श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान की होगी त्रिकाल पूजा...
नागपंचमी पर्व पर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर की त्रिकाल पूजा होगी। गुरुवार 08 अगस्त की रात्रि १२ बजे पट खुलने के पश्चात श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत विनीत गिरी जी एवं कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रथम पूजन व अभिषेक किया‍ जावेगा। शुक्रवार 09 अगस्त को अपरान्ह्: १२ बजे अखाडे द्वारा पूजन होगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 09 अगस्त को श्री महाकालेश्वर भगवान की सायं आरती के पश्चात श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान की पूजन आरती श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों द्वारा की जावेगी। पूजन के बाद मंदिर के पट रात्रि 12 बजे बंद होंगे। इस प्रकार 08अगस्त की रात्रि 01से 09 अगस्त‍ की रात्रि 12 बजे तक श्री नागचन्द्रेश्वर के पट 24 घण्टे खुले रहेंगे।

Address

Bhopal
462047

Telephone

+919977317936

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RTIInformationPortal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to RTIInformationPortal:

Share