Rajesh Singh Sarawat

Rajesh Singh Sarawat I believe in karma and Patriotism is my way.

वैसे तो हम जीवन में बहुत सारे कार्य करते हैं, लेकिन जब हमारे प्रयासों को सराहना मिलती है, तो एक अलग ही खुशी का अनुभव होत...
03/09/2026

वैसे तो हम जीवन में बहुत सारे कार्य करते हैं, लेकिन जब हमारे प्रयासों को सराहना मिलती है, तो एक अलग ही खुशी का अनुभव होता है और भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने की नई प्रेरणा जागृत होती है।
​अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आदरणीय महानिदेशक/अध्यक्ष महोदय, श्री अजय कुमार शर्मा सर (भा.पु.से.) द्वारा उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों, समर्पण एवं सकारात्मक दृष्टिकोण हेतु मुझे 'प्रशंसा पत्र' प्रदान कर सम्मानित किया गया।
​वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मिला यह स्नेह, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मेरे लिए केवल एक सम्मान ही नहीं, बल्कि हृदय को छू लेने वाला अनमोल संबल है। इस आत्मीय विश्वास के लिए मैं आदरणीय महानिदेशक महोदय एवं समस्त वरिष्ठ अधिकारियों का अंतःकरण से आभार व्यक्त करता हूँ। यह सम्मान मुझे भविष्य में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट का यह पल अत्यंत खास है। उनका जीवन जन-सेवा, समर्पण और निस्वार्थ निष्ठा ...
31/08/2026

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट का यह पल अत्यंत खास है। उनका जीवन जन-सेवा, समर्पण और निस्वार्थ निष्ठा का अद्वितीय प्रतीक है। सादगी और सहजता से परिपूर्ण उनका व्यक्तित्व समाज के हर वर्ग के हृदय को छूता है। दूरदर्शी सोच, कर्मठता और हर वर्ग के प्रति उनका अपनत्व उन्हें एक महान और अद्वितीय जननायक बनाता है। उनका ओजस्वी व्यक्तित्व सदैव समाज की उन्नति और राष्ट्र-निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उनका सानिध्य पाना और उनके इस महान स्वरूप का साक्षी बनना सदैव गर्व और प्रेरणा का विषय है। ऐसे जनप्रिय और दूरदर्शी व्यक्तित्व का सानिध्य पाना सदैव वंदनीय है।

रंगमंच और सिनेमा के शिखर पुरुष, पद्म श्री एवं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी जी से मुलाका...
30/08/2026

रंगमंच और सिनेमा के शिखर पुरुष, पद्म श्री एवं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी जी से मुलाकात का यह पल बेहद खास, अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण रहा। 'फिर हेरा फेरी', 'भूल भुलैया', 'हंगामा', 'हलचल' और 'विवाह' जैसी 100 से भी अधिक सुपरहिट फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले इस बहुमुखी कलाकार की सादगी और सहजता ने दिल जीत लिया। प्रसिद्ध नाटक 'चाणक्य' से लेकर भारतीय सिनेमा तक, कला और संस्कृति के प्रति उनका समर्पण सचमुच हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। इतनी बड़ी उपलब्धियां और राष्ट्रीय सम्मान हासिल करने के बावजूद उनका ज़मीन से जुड़ा व्यक्तित्व ही उन्हें एक सच्चा और महान कलाकार बनाता है। ऐसे अद्वितीय और गुणी अभिनेता से मिलकर बातचीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह खूबसूरत मुलाकात हमेशा मेरी सुनहरी यादों में दर्ज रहेगी।

राष्ट्र धर्म और जन-जन की आवाज़ को प्रखरता से उठाने वाले विधायक श्री टी. राजा सिंह जी से एक आत्मीय व प्रेरणादायक भेंट हुई...
18/08/2026

राष्ट्र धर्म और जन-जन की आवाज़ को प्रखरता से उठाने वाले विधायक श्री टी. राजा सिंह जी से एक आत्मीय व प्रेरणादायक भेंट हुई। उनके विचार और देश-धर्म के प्रति निष्ठा सदैव नई ऊर्जा देती है। 🇮🇳✨

17/08/2026

सनातन संस्कृति और अध्यात्म के एक अद्भुत एवं अलौकिक पल का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏✨
​परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी, सीहोर वाले पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी एवं आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के एक साथ दिव्य दर्शन कर मन अपार शांति, असीम भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। जब ऐसे महान संतों का पावन समागम होता है, तो वह स्थान केवल एक मिलन स्थल नहीं रहता, बल्कि भक्ति और ज्ञान का एक जाग्रत तीर्थ बन जाता है।
​सनातन धर्म, योग, जन-सेवा और अध्यात्म की अलख जगाने वाले इन पूज्य संतों के चरणों में कोटि-कोटि नमन। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि संतों का यह स्नेह और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे और हमें सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहे। 🚩🔱

आज जब हम घर से निकल रहे थे, तो रास्ते भर बेटा लगातार मुझसे एक ही बात बोल रहा था— "पापा, आज मेरी फोटो सीएम साहब के साथ जर...
16/08/2026

आज जब हम घर से निकल रहे थे, तो रास्ते भर बेटा लगातार मुझसे एक ही बात बोल रहा था— "पापा, आज मेरी फोटो सीएम साहब के साथ जरूर खिंचवा देना!" एक बच्चे की इस छोटी सी ज़िद और उत्सुकता को देखकर मन ही मन मुस्कुरा रहा था, लेकिन यह नहीं पता था कि यह पल इतना खास और यादगार बन जाएगा।
​आज का दिन हमारे परिवार के लिए अत्यंत स्मरणीय बन गया, जब दोनों बच्चों को प्रदेश के यशस्वी और जन-प्रिय माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
​माननीय मुख्यमंत्री जी का सहज व्यक्तित्व और बच्चों के प्रति उनका पितातुल्य स्नेह देखकर दिल गदगद हो गया। उन्होंने न केवल बच्चों को अपना अनमोल समय दिया, बल्कि बेटे की उस छोटी सी इच्छा को पूरा करते हुए बेहद प्यार से दोनों के साथ फोटो भी खिंचवाई। सिर पर हाथ रखकर उनका दिया हुआ यह दुलार और आशीर्वाद इन बच्चों के दिलों में जीवन भर के लिए एक अमिट छाप छोड़ गया है।
​बच्चों की आँखों में मुख्यमंत्री जी से मिलकर जो एक अलग चमक और खुशी दिख रही है, वही एक पिता के रूप में मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। इस असीम स्नेह, आत्मीयता और अनमोल पलों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय की गहराइयों से सहृदय आभार! 🙏💐

कोटा (राजस्थान) प्रवास और अपनों के बीच बिताए कुछ अविस्मरणीय पल... ✨​पिछले सप्ताह पारिवारिक कार्यवश 2 दिवसीय कोटा प्रवास ...
12/08/2026

कोटा (राजस्थान) प्रवास और अपनों के बीच बिताए कुछ अविस्मरणीय पल... ✨
​पिछले सप्ताह पारिवारिक कार्यवश 2 दिवसीय कोटा प्रवास के दौरान अपने प्रिय स्वजनों एवं समाजजनों से आत्मीय भेंट का अद्भुत अवसर प्राप्त हुआ।
​इस दौरान कोटा-चित्तौड़ मार्ग पर स्थित बूंदी जिले के स्वजातीय बाहुल्य गांवों (जैसे सुताडा, डाबी आदि) में जाने का अवसर मिला, जहाँ मुख्य रूप से स्टोन (पत्थर) व्यापार व इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े आदरणीय रंगलाल जी, सनराजसिहं जी एवं समाज के गणमान्य बंधुओं से मुलाकात हुई। उनके बीच बिताए 4-5 घंटे अत्यंत यादगार रहे। अपने लोगों के प्रति उनका अगाध समाज-प्रेम, आत्मीयता और बेमिसाल अतिथि-सत्कार देखकर मन गदगद हो गया।
​आज की इस व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद कोटा में निवास करने वाले आदरणीय भगवान सिंह जी चौहान (नानौर वाले), आदरणीय बासाब मदन सिंह जी चौहान (नानौर वाले), आदरणीय श्रयेन्द्र सिंह जी (लिम्बोदा) एवं सभी समाजजनों द्वारा जो अपार स्नेह, सम्मान और आदर-सत्कार दिया गया, उसके लिए मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏

​ #समाज_प्रेम #स्वजन_भेंट #कोटा_प्रवास #राजस्थान #अतिथि_देवो_भव #आत्मीयता

"अतिथि देवो भव:" — वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ता कदम और हमारी अटूट जिम्मेदारी! 🇮🇳✨​BRICS Summit 2026 के इस प्रतिष्ठित अवस...
05/08/2026

"अतिथि देवो भव:" — वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ता कदम और हमारी अटूट जिम्मेदारी! 🇮🇳✨
​BRICS Summit 2026 के इस प्रतिष्ठित अवसर पर भारत पधारे अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों और विदेशी मेहमानों का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। "Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability" के मूल मंत्र के साथ भारत आज वैश्विक पटल पर एक नई पहचान बना रहा है।
​ऐसे ऐतिहासिक कार्यक्रमों के दौरान विदेशी मेहमानों की अगवानी, उनकी सहजता और अभेद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मध्य प्रदेश पुलिस के मूल वाक्य "देश भक्ति, जन सेवा" के संकल्प को दोहराते हुए, देश की छवि और सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
​देश भक्ति, जन सेवा! 🙏🚔
​.

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित World Human Rights Summit में 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष मध्य प्रदेश ...
04/08/2026

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित World Human Rights Summit में 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष मध्य प्रदेश पुलिस की मानवाधिकार आधारित, संवेदनशील और जन-केंद्रित पुलिसिंग को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान मिली है। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना सर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डीआईजी (कम्युनिटी पुलिसिंग) डॉ. विनीत कपूर सर ने मानवाधिकार उन्मुख प्रशिक्षण, महिला हेल्प डेस्क, शक्ति समितियों एवं प्रोजेक्ट सृजन जैसे मॉडलों को प्रस्तुत किया, जिन्हें व्यापक सराहना मिली। इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने "Say No to Drugs" का संदेश देते हुए राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" की भी प्रशंसा की। श्री कैलाश मकवाना सर के मार्गदर्शन में मानवाधिकार शिक्षा एवं पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. विनीत कपूर सर को प्रतिष्ठित "Human Rights Hero Award" से सम्मानित किया गया, जो मध्य प्रदेश पुलिस की वैश्विक स्वीकृति का प्रतीक है। इसी क्रम में, इस ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के बाद भोपाल आगमन पर भोपाल एयरपोर्ट पर डॉ. विनीत कपूर सर का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। श्री कैलाश मकवाना सर के नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रही मध्य प्रदेश पुलिस के लिए यह एक अत्यंत गर्व एवं प्रेरणादायी क्षण है।

*आदरणीय भैया बलवंत सिंह जी पवांर (मुख्यमंत्री सुरक्षा) एवं आदरणीय भैया शक्ति सिंह जी चौहान (ICMR) आप दोनों को जन्म दिवस ...
01/08/2026

*आदरणीय भैया बलवंत सिंह जी पवांर (मुख्यमंत्री सुरक्षा) एवं आदरणीय भैया शक्ति सिंह जी चौहान (ICMR) आप दोनों को जन्म दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं भगवान महाकाल की कृपा आप पर सदा बनी रहें।*🎂💫✨🎉
Balwant Singh Panwar
Shakti Singh

Address

Sanjeev Nagar
Bhopal

Telephone

+919827592657

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajesh Singh Sarawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rajesh Singh Sarawat:

Shortcuts

Share

Category