NssMcu

NssMcu The MCU NSS is an Indian Government sponsored public service programe conducted by the Ministry of Youth Affairs and sports of the government of India.

एमसीयू की एनएसएस यूनिट ने पक्षियों के लिए शुरू किया दाना-पानी अभियान"बढ़ती गर्मी में कैंपस में  पक्षियों के लिए सकोरों मे...
31/03/2026

एमसीयू की एनएसएस यूनिट ने पक्षियों के लिए शुरू किया दाना-पानी अभियान
"बढ़ती गर्मी में कैंपस में पक्षियों के लिए सकोरों में पानी और दाने का किया इंतजाम"
भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 31 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में ‘‘दाना-पानी अभियान” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के संरक्षण हेतु शुरू किए गए इस नेक कार्य का आयोजन कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय के कैंटीन के सामने और विभिन्न वृक्षों पर एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा पक्षियों के लिए दाने और पानी के सकोरे, मिट्टी के पात्र बांधे गए। कार्यक्रम का समन्वय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह अवास्या और मनीषा वर्मा ने किया।
इस अभियान की परिकल्पना अध्यक्ष तविषी देवरानी द्वारा विशेष रूप से स्वयंसेवकों के भीतर जीव-दया की भावना जगाने के लिए की गई। उन्होंने जोर दिया कि पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अहसास है।
यह अभियान इस बात का प्रतीक है कि एक ‘‘स्वयंसेवक” समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए केवल अपने बारे में न सोचकर, दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता है।

"उनके लिए, जिनकी उड़ानें हमारे आँगन को सजाती हैं..."📌हमारे शहर की फिज़ाओं में जो चहचहाहट घुली रहती है, वो सिर्फ़ एक आवाज...
25/03/2026

"उनके लिए, जिनकी उड़ानें हमारे आँगन को सजाती हैं..."

📌हमारे शहर की फिज़ाओं में जो चहचहाहट घुली रहती है, वो सिर्फ़ एक आवाज़ नहीं होती — वो जीवन का संगीत होती है।
मगर तेज़ी से बदलते माहौल, बढ़ती गर्मी और घटते प्राकृतिक संसाधनों ने इन नन्हे परिंदों के लिए जीवन कठिन बना दिया है।

*राष्ट्रीय सेवा योजना*, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा एक छोटा-सा प्रयास *"दाना-पानी अभियान"*। एक कटोरा पानी, कुछ दाने और थोड़ी सी संवेदना…

*स्थान: कैंटीन परिसर*
*दिनांक: 30 मार्च*
*समय: प्रातः 11:00 बजे*

आइए, राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ मिलकर ऐसा वातावरण बनाएं जहाँ ये परिंदे फिर से खुलकर उड़ सकें, चहचहा सकें और हमें सिखा सकें कि उड़ान सिर्फ़ पंखों से नहीं, भावना से होती है। आपसे विनम्र आग्रह है अपने घर की छत,बालकनी या आँगन में रखें एक दाना-पानी पात्र,क्योंकि हर जीव के जीवन की कद्र ही सच्ची सेवा है।
जय जगत ✨

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की सक्रिय एवं होनहार स्वयंसेविका तविषी देवरानी (जनसंचार द...
01/03/2026

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की सक्रिय एवं होनहार स्वयंसेविका तविषी देवरानी (जनसंचार द्वितीय वर्ष) का चयन मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चित्रकूट 2026 में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि हेतु माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की और से हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं हमें पूर्ण आशा और विश्वास है कि ताविषी देवरानी राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगी।
बधाई तविषी
जय हिंद!

MCU NSS Organised Blood Donation Camp – 16 February 2026The National Service Scheme (NSS) successfully organized a Blood...
23/02/2026

MCU NSS Organised Blood Donation Camp – 16 February 2026

The National Service Scheme (NSS) successfully organized a Blood Donation Camp on 16.02.2026 in collaboration with the help of Red Cross Blood Donation Society. We donat 8 unite blood for needies.

Heartfelt thanks to all donors and organizers who made this event meaningful and successful.

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का उन्मुखीकरण कार्यक्रम...
21/02/2026

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का उन्मुखीकरण कार्यक्रम 20.02.2026 को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनंत सक्सेना उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय मनोहर तिवारी ने की। इस अवसर पर ETI प्रशिक्षक (बीयू)राहुल सिंह परिहार भी विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल सिंह परिहार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विभिन्न प्रेरक किस्सों और कहानियों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार एनएसएस से शुरू हुई एक साधारण छात्र की यात्रा राष्ट्रपति भवन तक पहुंच सकती है। वहीं मुख्य अतिथि अनंत सक्सेना ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों से एनएसएस से जुड़कर समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रकल्प संचालित है, तो विद्यार्थियों को उससे अवश्य जुड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने छात्र जीवन में एनएसएस का हिस्सा नहीं बन पाने का अवसर चूक गए, लेकिन वर्तमान विद्यार्थियों को इस मंच का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे व्यक्तित्व निर्माण की अपेक्षा व्यक्त की, जिससे वे अपने कार्यों पर स्वयं हस्ताक्षर करने योग्य और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। साथ ही उन्होंने एनएसएस की आगामी रणनीतियों पर भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनीषा वर्मा वर्मा द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम अधिकारी गजेंद्र सिंह आवस्या ने किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों में प्रतीत चांडक, केशव कुशवाहा, अवनी, अनुष्का, मुकेश, आकृति, सुंदरम एवं प्रेम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

विद्यार्थियों के नायक.... “माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के 45 ...
12/01/2026

विद्यार्थियों के नायक....

“माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के 45 फीट ऊंचे चित्र का हुआ अनावरण"

इस अवसर पर रामकृष्ण परमहंस मिशन के स्वामी नित्यपुर्णानंद जी महाराज ने कहा कि हम सभी के लिए आवश्यक है कि हम स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का अध्ययन करें। उन्होंने युवाओं के लिए जो संदेश दिए हैं वे देश को एक नई दिशा देते हैं। युवाओं को निरंतर अपने देश और समाज के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। स्वामी नित्यपुर्णानंदजी महाराज जी ने कहा कि जो कोई भी आलस्य करता है ईश्वर भी उसकी सहायता नहीं करते।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ने श्री महेश श्रीवास्तव कहा कि गहन अध्ययन से हमें विचार करने की शक्ति मिलती है। पत्रकारिता को महज एक नौकरी नहीं बल्कि परिवर्तन की शक्ति बताते हुए उन्होंने पत्रकारिता के युवा विद्यार्थियों से कहा कि निरंतर अपना कार्य करने वालों को आनंद की प्राप्ति होती है।

विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक पांडे ने कहा कि वैदिक संस्कृति एकात्म के भाव में विश्वास करती है। इसमें कोई भेदभाव नहीं है। यह पूरी सृष्टि को एक समान भाव से देखती है।

सप्रे संग्रहालय के संस्थापक श्री विजयदत्त श्रीधर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपनी संस्कृति के प्रसार के लिए अद्भुत कार्य किया।

दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के निदेशक डॉ. मुकेश मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय के परिसर में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र से युवाओं का पथ प्रदर्शन होगा। वे उनके आदर्श ध्येय वाक्यों पर आगे बढ़ेंगे।

कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश द्वार के समक्ष नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद जी का चित्र युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय के परिसर में संस्कृति और प्रकृति के संयोजन के अन्य सृजनकारी कार्य भी जारी रहेंगे।
Makhanlal Chaturvedi University Vijay Manohar Tiwari CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ashok Pandey DrMukesh Mishra

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजनकर्मवीर में बगिया में रक्तवीर द...
23/09/2025

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

कर्मवीर में बगिया में रक्तवीर द्वारा रक्तदान

भोपाल
दिनांक – 23 सितंबर 2025
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के धन्वंतरि चिकित्सालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एचडीएफसी बैंक एवं रेड क्रॉस हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले रक्तदान कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि मात्र 12 लोग ही रक्तदान नहीं कर सके।

पिछली बार की अपेक्षा इस बार अधिक संख्या में छात्राओं ने रक्तदान कर विशेष योगदान दिया। पिछली बार अधिकांश छात्राओं का हिमोग्लोबिन रक्तदान योग्य नहीं था, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में छात्राओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह अवास्या एवं सुश्री मनीषा वर्मा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल जीवन बचता है बल्कि समाज में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी प्रबल होती है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लेकर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक प्रतीत, केशव, सौरव, मानसी, ताबिशी, अनुष्का, विशाल रामकृष्ण, नायरा, दामोदर, मुकेश, विकास, अभिषेक, अवनी सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी रक्तदान शिविर में सक्रिय योगदान दिया।

रक्तदान अभियान के इस आयोजन से विद्यार्थियों में न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का बोध हुआ, बल्कि मानवीय मूल्यों और सेवा भाव को भी बढ़ावा मिला

*राष्ट्रीय सेवा योजना रक्तदान शिविर*माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योज...
21/09/2025

*राष्ट्रीय सेवा योजना रक्तदान शिविर*

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित 23 सितंबर 2025 को@ रक्तदान शिविर में आएं, रक्तदान करेंl

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की NSS इकाई द्वारा JOIN NSS अभियान 2025 चलाया गया जिसके म...
05/09/2025

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की NSS इकाई द्वारा JOIN NSS अभियान 2025 चलाया गया जिसके माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।
Prateet Chandak के द्वारा बनाए गए JOIN NSS पोस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों ने QR Code की मदद से NSS इकाई ज्वाइन की l
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह अवास्या Gajendra Singh Awasya एवम सुश्री मनीषा वर्मा Manisha Verma शामिल रही।
विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को NSS से जुड़ने की अपील की ।


Join MCU NSS 2025 Campaign
02/09/2025

Join MCU NSS 2025 Campaign

B Certificate Exam
20/08/2025

B Certificate Exam

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कवि श्री कुमा...
20/08/2025

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कवि श्री कुमार विश्वास द्वारा माखनलाल चतुर्वेदी जी की स्मारक का अनावरण किया गया जिसमें विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वॉलंटरी कार्य किया गया l


Address

Press Complex
Bhopal

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm
Saturday 11am - 5pm

Telephone

+919827791007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NssMcu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NssMcu:

Share

Category