MP Vidhan Sabha

MP Vidhan Sabha Official Page of Madhya Pradesh Vidhan Sabha.
(3)

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व माननीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री रामकिशोर शुक्ल जी की जयंती के अवसर पर आज विधानसभा के सेंट्रल ह...
04/09/2026

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व माननीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री रामकिशोर शुक्ल जी की जयंती के अवसर पर आज विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा, स्वर्गीय श्री शुक्ल जी के सुपुत्र श्री विनोद शुक्ल, अन्य परिवारजनों ने स्वर्गीय श्री शुक्ल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रति उनके योगदान एवं संसदीय सेवाओं को स्मरण किया।
इस अवसर पर विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से मा. विधानसभा सदस्य श्री मुरली भँवरा (बागली-देवास) को जन्मदिन पर ...
04/09/2026

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से मा. विधानसभा सदस्य श्री मुरली भँवरा (बागली-देवास) को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Narendra Singh Tomar

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से ग्वालियर के माननीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक...
04/09/2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से ग्वालियर के माननीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
Narendra Singh Tomar Bharat Singh Kushwah

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से माननीय मंत्री श्रीमती संपतिया उइके को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एव...
04/09/2026

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से माननीय मंत्री श्रीमती संपतिया उइके को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Narendra Singh Tomar Sampatiya Uikey

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से मा. विधानसभा सदस्य डॉ. सतीश सिकरवार (ग्वालियर पूर्व) को जन्मदिन ...
04/09/2026

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से मा. विधानसभा सदस्य डॉ. सतीश सिकरवार (ग्वालियर पूर्व) को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Narendra Singh Tomar

पीएम मोदी का सपना पूरा कर रहे हैं एफपीओ-----किसान उत्पादक नहीं, निर्यातक बनने की ओर अग्रसर: श्री तोमर‐--------किसान अपनी...
03/09/2026

पीएम मोदी का सपना पूरा कर रहे हैं एफपीओ
-----
किसान उत्पादक नहीं, निर्यातक बनने की ओर अग्रसर: श्री तोमर
‐--------
किसान अपनी उपज पैदा करे, लेकिन उसके मूल्य का बड़ा हिस्सा किसी और के पास चला जाए, यह व्यवस्था टिकाऊ नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के किसान उत्पादक से निर्यातक बनें। हमारे देश का किसान मेहनत करता है, उत्पादन करता है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती उत्पादन नहीं, बल्कि उत्पाद का उचित मूल्य, बाजार तक सीधी पहुंच, भंडारण, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और व्यापारिक क्षमता रही है। मुझे खुशी है कि मेरे केंद्रीय कृषि मंत्री रहते हुए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के रूप में एक पहल हुई जो आज किसानों की दशा बदलने में महत्वपूर्ण आयाम साबित हो रही है। ऐसे संगठित प्रयासों से ही किसानों की आय कई गुना बढ़ने का लक्ष्य भी पूर्ण होगा।

यह बात मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। वे फार्मर्स कंसोर्टियम फॉर एग्रीकल्चर एंड अलायड सेक्टर (एफएमसीएएस) के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में इफको के चेयरमैन, एनसीयूआई के अध्यक्ष और इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस के सदस्य श्री दिलीप संघानी, एफएमसीएएस के चेयरमैन, नाफेड भारत सरकार के डायरेक्टर श्री अशोक ठाकुर सहित गणमान्य नागरिक, एफपीओ प्रतिनिध उपस्थित थे। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को आरंभ करते हुए श्री तोमर ने कहा कि आज का दिन केवल एक प्लेटफॉर्म के लांच का दिन नहीं है, बल्कि यह देश के लाखों किसानों को संगठित करने, उन्हें बाजार से जोड़ने, उनकी क्षमता बढ़ाने और उन्हें एक सशक्त किसान-उद्यमी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक नए प्रयास की शुरुआत का दिन है। मुझे यह अवसर विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण लगता है क्योंकि कुछ वर्ष पूर्व जब मुझे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के रूप में देश के कृषि क्षेत्र के लिए कार्य करने का अवसर मिला, उस समय किसानों की आय, उनकी बाजार तक पहुंच और उनकी सामूहिक शक्ति को लेकर लगातार विचार-विमर्श हो रहा था। हमने यह महसूस किया कि यदि किसान अकेले बाजार में जाएगा तो उसकी उत्पाद बेचेने की क्षमता सीमित रहेगी। लेकिन यदि वही किसान संगठित होकर अपनी उपज का संग्रह करे, उसका प्रसंस्करण करे, ब्रांड बनाए और बाजार में सामूहिक रूप से उतरे, तो उसकी शक्ति कई गुना बढ़ सकती है। इसी सोच के साथ देश में किसान उत्पादक संगठन यानी एफपीओ को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़े अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके पीछे मूल विचार बहुत स्पष्ट था कि किसान केवल उत्पादक न रहे, बल्कि वह अपने उत्पादन की पूरी मूल्य शृंखला में भागीदार बने।

श्री तोमर ने कहा कि आज देश में बड़ी संख्या में एफपीओ का गठन हो चुका है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अब हमारे सामने लक्ष्य है कि एफपीओ टिकाऊ और व्यापार समर्थ बन जाएं। इस दिशा में कार्य कर हम प्रधानमंत्री श्री मोदी का देश के किसानों के निर्यातक बन जाने का सपना पूरा कर सकेंगे।

श्री तोमर ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म निर्माण के लिए एफएमसीएएस के श्री अशोक ठाकुर और टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एफपीओ को केवल एक संगठन के रूप में नहीं, बल्कि एक सक्षम, आत्मनिर्भर और व्यवसायिक संस्था के रूप में विकसित करने का संकल्प पूर्ण करने की दिशा में अहम् पहल की है। यह संगठित प्रयास किसानों की स्थिति बदलने में अवश्य सक्षम होगा।
Narendra Singh Tomar

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से मा. विधानसभा सदस्य श्री हेमन्‍त विजय खण्‍डेलवाल (बैतूल) को जन्मद...
03/09/2026

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से मा. विधानसभा सदस्य श्री हेमन्‍त विजय खण्‍डेलवाल (बैतूल) को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Narendra Singh Tomar Hemant Khandelwal

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से माननीय राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई...
03/09/2026

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से माननीय राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Narendra Singh Tomar Dilip Jaiswal

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से मा. विधानसभा सदस्य डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह (अमरपाटन-सतना) को ज...
03/09/2026

विधानसभा माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से मा. विधानसभा सदस्य डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह (अमरपाटन-सतना) को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Narendra Singh Tomar

माननीय न्यायमूर्ति श्री पवन कुमार द्विवेदी जी की पूज्य माताजी के निधन पर आज मध्य प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री ...
02/09/2026

माननीय न्यायमूर्ति श्री पवन कुमार द्विवेदी जी की पूज्य माताजी के निधन पर आज मध्य प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने अलकापुरी स्थित नटराज स्टेट में उनके निज निवास पर पहुंचकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री पवन कुमार द्विवेदी जी के पिताश्री श्री प्रफुल्ल कुमार द्विवेदी, बड़े भाई श्री देवेंद्र कुमार द्विवेदी, एडवोकेट श्री धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, हिंदुस्तान एक्सप्रेस ग्रुप के श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक जैन उपस्थित रहे।
Narendra Singh Tomar

Address

Arera Hills
Bhopal
462003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MP Vidhan Sabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MP Vidhan Sabha:

Shortcuts

Share