Department of Religious trusts & Endowments, MP

Department of Religious trusts & Endowments, MP Official Handle of Department of Religious Trusts & Endowments , Government of Madhya Pradesh

31/08/2026

शिवमय हुई अवंतिका, जयघोष से गूंजा उज्जैन। हर-हर महादेव! 🙏

राजाधिराज बाबा महाकाल की निकली पंचम भव्य सवारी,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्री बाबा महाकाल की सवारी में सहभागिता की।

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Dharmendra Singh Lodhi mla Jansampark Madhya Pradesh

सिंहस्थ 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न...
31/08/2026

सिंहस्थ 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन

बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की नागरिकों की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पवित्र नगरों में एक है। हर काल में उज्जैन की आभा, कीर्ति और प्रसिद्धि युगों-युगों तक रही है। उज्जैन पर बाबा महाकाल की विशेष कृपा है। पृथ्वी पर जन्म से लेकर मृत्यु तक सबका समय नियत है, लेकिन प्रत्येक प्राणी के लिए काल का निर्धारण बाबा महाकाल ने किया है। काल की नगरी, गौरव की नगरी उज्जैन अपने गौरव को पुन: प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की पंचम सवारी के महाकालेश्वर मंदिर से राम घाट पहुंचने के पश्चात प्रसारण कक्ष से संबोधित किया।

दत्ता अखाड़ा से रामघाट नाव से पहुंचे मुख्यमंत्री

भगवान महाकालेश्वर की पंचम सवारी सोमवार को हर्षोल्लास से नियत समय पर महाकालेश्वर मंदिर से निकाली गई। सवारी के रामघाट पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पालकी में विराजित भगवान चन्द्रमौलेश्वर का विधि विधान से पूजा-अर्चना की। पुजारी पं. आशीष शर्मा ने पालकी में विराजित चंद्रमौलेश्वर का माँ शिप्रा के जल से जलाभिषेक करवाया। महाकालेश्वर की सवारी के रामघाट पर पंहुचने पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

सवारी के रामघाट पहुंचने के समय मुख्यमंत्री डॉ. यादव दत्त अखाडा साइड से नाव में सवार हो कर रामघाट पहुँचे। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा, बडनगर विधायक श्री जितेंद्र उदय सिंह पंड्या, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री संजय अग्रवाल सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

सिंहस्थ: 2028 को भव्य और दिव्य बनाएंगे, अभी से मिल रहा है पूर्ण जनसहयोग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबोधन में कहा कि उज्जैन में अनेक विकास कार्य चल रहे हैं, महाकाल की कृपा से सभी वर्गों के लोगों ने अपने मकान स्वयं तोड़कर विकास में सहयोग प्रदान किया है। सभी ने स्वेच्छा से मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे तक हटाए। नागरिकों से मिला स्वैच्छिक सहयोग भारत ही नहीं दुनिया के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। मध्यप्रदेश सरकार आगामी सिंहस्थ: 2028 के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए कटिबद्ध है। सभी प्रकार के विकास कार्य और जनकल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। सम्राट विक्रमादित्य की नगरी पुन: उत्कृष्ट की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल से सभी के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

सीधे प्रसारण से जुड़े करोड़ों श्रद्धालु

बाबा महाकाल की पंचम सवारी का सजीव प्रसारण हुआ, इससे करोड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। अनेक राष्ट्रों से भी श्रद्धालुओं ने इस विशेष प्रसारण व्यवस्था का लाभ लिया। उज्जैन में सवारी के मार्ग में स्थित निवास करने वाले नागरिकों के साथ ही प्रदेश के स्थानों के श्रद्धालु सवारी की साक्षी बने। श्रद्धालुओं में छोटे बच्चे, युवा, महिलाएं बुजुर्ग सभी शामिल थे। उत्साह, उमंग और श्रद्धा की अभिव्यक्ति देखने को मिली।

दुनिया में बढ़ रहा है भारत का मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। दूसरे देशों में रहने वाले भारतीयों को गर्व है कि वो भारतवासी हैं। सनातन संस्कृति के वेद वाक्य दुनिया में चारों दिशाओं में गूंज रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। हमारे उदार चरित्र के आधार पर भारत की कीर्ति दुनिया में फैल रही है। दुनिया में कोई प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति ऐसे नहीं हैं, जिन्हें इतने देशों ने सम्मानित किया हो। प्रधानमंत्री श्री मोदी को कल ही उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से विभूषित किया है। बाबा महाकाल की कृपा से प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदत्त यह 36वां अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार है।

प्रदेश की विरासत से दुनिया को परिचित करवाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में बाबा महाकाल के महालोक के निर्माण के बाद सनातन संस्कृति और धार्मिक पर्यटन की धारा संपूर्ण विश्व में बहने लगी है। अब केवल उज्जैन ही नहीं, देशभर में हमारे प्राकृतिक, नैसर्गिक, वन्य संपदा और पुरातात्विक विरासत से संबंधित स्थानों से दुनिया को परिचित करवाया जाएगा। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सावन के पवित्र माह में बाबा महाकाल की धार्मिक सवारी निकाली गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल उत्तर, दक्षिण सभी दिशाओं को मेल करवाते हैं। यह उत्तर एवं दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। दो सोमवार तक बाबा महाकाल नगर में दर्शन देने के लिए निकलेंगे। उनके आशीर्वाद से हमारे प्रत्येक दर्शनार्थी कृतार्थ होते हैं। भक्ति की अनवरत गंगा में सभी डुबकी लगाते हैं।

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Dharmendra Singh Lodhi mla Jansampark Madhya Pradesh

31/08/2026

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री जी के नेतृत्व में भारत का गौरव विश्वभर में बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ धार्मिक पर्यटन को निरंतर बढ़ावा दे रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Dharmendra Singh Lodhi mla Jansampark Madhya Pradesh

31/08/2026
🔱जय श्री महाकाल 🙏🏻मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान श्री बाबा महाकाल की पंचम सवारी के नगर भ्रमण कार्यक्रम मे...
31/08/2026

🔱जय श्री महाकाल 🙏🏻

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान श्री बाबा महाकाल की पंचम सवारी के नगर भ्रमण कार्यक्रम में सहभागिता की।

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Dharmendra Singh Lodhi mla Jansampark Madhya Pradesh

धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ...
31/08/2026

धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में किया जा रहा है विकसित

भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचान, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

राम-कृष्ण पथ का विकास : मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को आपस में जोड़ने की योजना

प्राचीन स्थापत्य कला और मूल स्वरूप का रखा जाएगा ध्यान, जुझार सिंह महल और जहांगीर महल का किया निरीक्षण

रामराजा लोक के स्थापत्य मॉडल का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा में जारी निर्माण कार्यों का किया अवलोकन तथा तथा की मीडिया से चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ओरछा का राम राजा मंदिर हमारे गौरवशाली अतीत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा है। यहां के मंदिर एवं महल तत्कालीन समृद्ध स्थापत्य के प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जो हमें हमारी प्राचीन धरोहर और संस्कृति से जोड़े रखते हैं। ये तत्कालीन उन्नत तकनीक और स्थापत्य के भी अद्भुत उदाहरण हैं, पहले एअर कंडीशनर नहीं होते थे, लेकिन यहां के भवन वातानुकूलित बने है, जो गर्मी में ठंडे और ठंड में गर्मी का एहसास कराते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज ओरछा स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केन्द्र श्री रामराजा लोक में जारी निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में यह विचार-व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्माणाधीन रामराजा लोक परिसर में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए प्रतिष्ठान संचालकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जुझार सिंह महल में चल रहे निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जहांगीर महल का भ्रमण कर यहां की ऐतिहासिक एवं समृद्ध स्थापत्य कला का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निरीक्षण के दौरान आर्किटेक्ट द्वारा मंदिर परिसर स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक ‘सावन-भादो’ स्तंभों के संरक्षण एवं उनके स्थापत्य महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि रामराजा लोक की संरचना एवं विकास कार्यों को आकार देते समय मंदिर परिसर की प्राचीन धरोहरों, विशेषकर ‘सावन-भादो’ स्तंभों के मूल स्वरूप एवं ऐतिहासिक महत्व का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बुंदेलखंड की विशिष्ट स्थापत्य कला के प्रतीक इन प्राचीन स्तंभों की संरचना एवं निर्माण शैली अपने समय की उन्नत तकनीक को दर्शाती है। नए निर्माण कार्यों के दौरान इन प्राचीन संरचनाओं को किसी प्रकार की क्षति नही पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखते हुए उनके आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित, सुंदर एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे गौरवशाली बुन्देला राजाओं का ओरछा बुंदेलखंड की राजधानी के रूप पहचाना जाता था। यहां के प्राचीन महल और भवन, हमारी समृद्ध विरासत हैं, उसे जीवंत करने के लिए सरकार काम कर रही है। तत्कालीन समय में निर्माण कार्यों में जिस प्रकार की सामग्री लगाई जाती थी, उसी सामग्री से भवनों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य यह है कि हमारे गौरवशाली अतीत के प्रतीक ये भवन उसी स्वरूप में दिखें जिस स्वरूप में वह वर्षों पहले थे। इसके लिए हमारे अधिकारियों के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कुशल कारीगर काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री महाकाल महालोक के निर्माण के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, उज्जैन की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। इसी तर्ज पर मध्यप्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों जैसे ओरछा, चित्रकूट, दतिया, नलखेड़ा, पशुपतिनाथ मंदसौर आदि का भी समग्र विकास किया जा रहा है। इससे धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्ष के वनवास में, लम्बी अवधि चित्रकूट में व्यतीत की। भगवान श्रीकृष्ण की जहां शिक्षा भी हुई, उज्जैन के सांदीपनि आश्रम सहित भगवान श्रीकृष्ण की जहां-जहां लीलाएं हुईं, उन सब स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। हमारी गौरवशाली विरासत को धार्मिक सांस्कृतिक भावनाओं के अनुरूप आने वाली पीढ़ियों से जोड़ने और उन्हें इस अतीत से परिचित कराने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित हैं, इन्हें संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ओरछा में भव्य श्री रामराजा लोक का निर्माण किया जा रहा है, जो आने वाले समय में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख तीर्थस्थल बनेगा।

इस अवसर पर श्री शिवप्रकाश, वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, श्री राजेश पटेरिया, अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर सागर श्री अनिल सुचारी, आईजी श्री मिथलेश शुक्ला, जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Dharmendra Singh Lodhi mla Jansampark Madhya Pradesh

31/08/2026

LIVE: उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की पंचम सवारी का नगर भ्रमण

31/08/2026

राजाधिराज बाबा महाकाल की पंचम भव्य सवारी

🗓️31 अगस्त 2026📍उज्जैन 🕒दोपहर 03:00 बजे

जनसंपर्क मध्यप्रदेश के आधिकारिक YouTube चैनल पर देखें सीधा प्रसारण👇🏻
youtube.com/watch?v=GUauCp

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Dharmendra Singh Lodhi mla Jansampark Madhya Pradesh

Address

अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मंत्रलाय
Bhopal
462004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Religious trusts & Endowments, MP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share