VidyaBhartiMP

VidyaBhartiMP विद्या भारती मध्यभारत प्रांत
सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान "प्रज्ञादीप" भोपाल (म.प्र.)
(1)

Sarswati vidya pratisthan Bhopal madhya bhart prant me sarsawati shishu mandir ka sanchalan karta hai

मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था और वह अपने समय के महान हॉकी खिलाड़ी थे। उन्हें हॉकी खिलाड़ी क...
29/08/2026

मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था और वह अपने समय के महान हॉकी खिलाड़ी थे। उन्हें हॉकी खिलाड़ी के स्टार या “हॉकी का जादूगर” के रूप में जाना जाता था, क्योंकि उनकी अवधि के दौरान, उनकी टीम ने लगातार तीन ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किए थे। उन्होंने 1926 से 1949 तक 23 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेली। वह हॉकी के बारे में इतना समर्पित थे कि वह चांदनी रात में भी खेल का अभ्यास किया करते थे, जिससे उसका नाम ध्यानचंद पड़ गया। 1956 में, ध्यानचंद को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वह यह सम्मान पाने वाले तीसरे नागरिक थे।

मेजर ध्यानचंद के बारे में कुछ रोचक बातें:

*- हॉकी के जादूगर:* इन्हें "हॉकी का जादूगर" कहा जाता है। गेंद इनकी स्टिक से ऐसी चिपकी रहती थी कि लोग इनकी हॉकी स्टिक के बारे में अटकलें लगाया करते थे कि कहीं अंदर चुंबक तो नहीं है?

*- 3 ओलंपिक गोल्ड:* भारत ने 1928 एम्स्टर्डम, 1932 लॉस एंजिल्स और 1936 बर्लिन ओलंपिक में गोल्ड जीता, तीनों में ध्यानचंद टीम के मुख्य स्तंभ थे। 1936 के फाइनल में जर्मनी को 8-1 से हराया था।

*- हिटलर ने दिया था ऑफर:* 1936 बर्लिन ओलंपिक में उनके खेल से प्रभावित होकर हिटलर ने उन्हें जर्मन सेना में बड़े पद का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने विनम्रता से ठुकरा दिया।

*- एक मैच में 3 गोल मारकर भी रो पड़े:* एक बार जब वह गोल नहीं कर पा रहे थे तो उन्होंने गोलपोस्ट की चौड़ाई नापने को कहा। नापने पर पता चला कि गोलपोस्ट नियम से छोटा है।

*- असली नाम कुछ और था:* उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। बचपन में उनका नाम ध्यान सिंह था। सेना में होने के कारण वह रात में चांद की रोशनी में प्रैक्टिस करते थे, इसलिए साथी खिलाड़ियों ने नाम रख दिया - ध्यानचंद।

*- 1000 से ज्यादा गोल:* अपने 20 साल के करियर में उन्होंने 1000 से ज्यादा गोल किए।

उनके जन्मदिन 29 अगस्त को भारत में *राष्ट्रीय खेल दिवस* के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्ररक्षकों की कलाई पर सजा स्नेह और कृतज्ञता का रक्षा सूत्र 🇮🇳विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती शि...
27/08/2026

राष्ट्ररक्षकों की कलाई पर सजा स्नेह और कृतज्ञता का रक्षा सूत्र 🇮🇳

विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर गणेश कॉलोनी, शिवपुरी की बहनों ने सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचकर देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। बहनों ने जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु व सुरक्षित जीवन की मंगलकामना की।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:

राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता: विद्यालय के प्रबंधक श्री जितेंद्र परसाई ने कहा कि यह पर्व केवल पारिवारिक स्नेह का नहीं, बल्कि देश की रक्षा में जुटे वीर जवानों के त्याग और समर्पण के प्रति आभार प्रकट करने का भी पावन अवसर है।

अधिकारियों का उत्साहवर्धन: सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक श्री राजीव कुमार ठाकुर ने बहनों के इस भावपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज का यह स्नेह और विश्वास जवानों का मनोबल व ऊर्जा कई गुना बढ़ा देता है।

उपस्थिति: कार्यक्रम में सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक श्री राजीव कुमार ठाकुर, द्वितीय कमान अधिकारी श्री नवीन चंद्र, सहायक कमांडेंट श्री पवन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। साथ ही सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय के प्रबंधक श्री पवन शर्मा, प्राचार्या श्रीमती नम्रता सेंगर और विद्यालय परिवार के आचार्य-दीदी मौजूद रहे।

यह भावुक और गरिमामयी क्षण विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, संस्कार और सामाजिक एकात्मता की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।

24/08/2026

वैदिक गणित एवं क्रियाधारित गणित कार्यशाला का शुभारंभ - भोपाल

विद्या भारती मध्यभारत प्रांत  जनजातीय क्षेत्र की शिक्षा सरस्वती शिक्षा केंद्र  के द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान  का प्रा...
24/08/2026

विद्या भारती मध्यभारत प्रांत जनजातीय क्षेत्र की शिक्षा सरस्वती शिक्षा केंद्र के द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान का प्रारंभ भारत भारती आवासीय विद्यालय जामठी बैतूल से 40 से अधिक गाँवो के बंधुओं को वृक्ष बांट कर किया गया । कल दिनांक 24 अगस्त 2026 को हजारों के तादाद में सरस्वती शिक्षा केंद्र के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन द्वारा अपने अपने ग्रामों में वृक्षारोपण किया जाएगा और संकल्प लिया जाएगा।
आज हमे इस धरती के लिए बलिदान देने की आवश्यकता नहीं है , आज हमे हमारे इस धरती को सवारने की जरूरत है ।
तो आइए पेड़ लगाए और संरक्षण, पोषण एवं सुरक्षा पौधे के बड़े होने तक करने का संकल्प ले।
वृहद वृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री आदरणीय Nikhilesh Maheshwari जी का पाथेय प्राप्त हुआ, साथ ही जनादेश एवं लोकाँचल अखबार के प्रधान संपादक श्री मयंक भार्गव जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्र की शिक्षा के अखिल भारतीय संयोजक, लेखक एवं मार्गदर्शक आदरणीय बुधपाल सिंह जी, श्री रूपसिंह लोहान जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सरस्वती विद्यापीठ, शिवपुरी में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 🏆विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के 37वें प्रांतीय ख...
21/08/2026

सरस्वती विद्यापीठ, शिवपुरी में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 🏆
विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह के अंतर्गत सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय, शिवपुरी में हैंडबॉल, कुश्ती, कुराश, बैडमिंटन एवं जूडो प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
मध्यभारत प्रांत के पाँच विभागों से आए खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और टीम भावना का विकास करने के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर प्रदान कर रही है।
💪 खेलें, सीखें, बढ़ें और राष्ट्र के लिए श्रेष्ठ बनें!

#विद्याभारती #मध्यभारत #प्रांतीयखेलकूद #खेलोऔरबढ़ो #सरस्वतीविद्यापीठ #शिवपुरी #खेलसंस्कार

🇮🇳 नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि...18 अगस्त 1945 को ताइहोकू (वर्तमान ताइपेई, ताइवान) में हुई कथित विमान दुर्घटना...
18/08/2026

🇮🇳 नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि...
18 अगस्त 1945 को ताइहोकू (वर्तमान ताइपेई, ताइवान) में हुई कथित विमान दुर्घटना के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के निधन की सूचना सामने आई। उनकी मृत्यु की परिस्थितियाँ आज भी ऐतिहासिक विमर्श का विषय हैं।
आज उनकी पुण्यतिथि पर महान स्वतंत्रता सेनानी, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को शत्-शत् नमन।

उनका जीवन और त्याग सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। 🇮🇳

#सुभाषचंद्रबोस #नेताजी #पुण्यतिथि #आजादहिंदफौज #राष्ट्रभक्ति #देशभक्ति #श्रद्धांजलि #भारतमाता

नर्मदापुरम विभाग की प्राचार्य/प्रधानाचार्य विभाग बैठकविद्या भारती मध्य भारत प्रान्त की योजनानुसार नर्मदापुरम विभाग की प्...
17/08/2026

नर्मदापुरम विभाग की प्राचार्य/प्रधानाचार्य विभाग बैठक

विद्या भारती मध्य भारत प्रान्त की योजनानुसार नर्मदापुरम विभाग की प्राचार्य/प्रधानाचार्य विभाग बैठक दिनांक 15 अगस्त की सायं से प्रारंभ हुई।

बैठक के समापन सत्र में श्री मोहनलाल जी गुप्ता (अध्यक्ष, सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश, भोपाल), श्री निखिलेश जी महेश्वरी (माननीय संगठन मंत्री, विद्याभारती मध्यभारत प्रान्त), श्री सुभाष जी भाईसाहब (राष्ट्रीय संयोजक, जनजाति क्षेत्र की शिक्षा), श्री बुधपाल सिंह जी ठाकुर (राष्ट्रीय सह-संयोजक, जनजाति क्षेत्र), श्री सौरभ जी उपाध्याय (विभाग समन्वयक, नर्मदापुरम एवं प्रबंधक, भारत भारती आवासीय विद्यालय, बैतूल), श्रीमती सुरेखा ठाकुर (प्रांत संयोजिका, फाउंडेशन स्टेज) तथा श्री चन्द्रशेखर जी गढ़वाल (जिला प्रतिनिधि, जिला नर्मदापुरम) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के प्रथम सत्र में तुलनात्मक छात्र संख्या पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।

द्वितीय दिवस के विभिन्न सत्रों में संस्कृति ज्ञान परीक्षा, घोष इकाई, शारदा प्रकाशन, पर्यावरण, खेल महोत्सव तथा चिंतन बिंदु—विद्या भारती का अमृत महोत्सव आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का उद्देश्य विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

संस्कारयुक्त शिक्षा • राष्ट्रभक्ति • सेवा • संस्कृति • सर्वांगीण विकास

#विद्या_भारती #विद्याभारती_मध्यभारत #नर्मदापुरम_विभाग #प्राचार्य_बैठक #प्रधानाचार्य_बैठक #सरस्वती_विद्या_मंदिर #संस्कारयुक्त_शिक्षा #भारतीय_संस्कृति #संस्कृति_ज्ञान_परीक्षा #घोष_इकाई #शारदा_प्रकाशन #पर्यावरण #खेल_महोत्सव #विद्या_भारती_अमृत_महोत्सव #शिक्षा #राष्ट्रनिर्माण #नर्मदापुरम #मध्यप्रदेश

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर, बुंदेला नगर (दतिया) में तीन दिवसीय विभाग स्तरीय वैदिक गणित एवं क्रियाधारित गणित का...
10/08/2026

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर, बुंदेला नगर (दतिया) में तीन दिवसीय विभाग स्तरीय वैदिक गणित एवं क्रियाधारित गणित कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि श्री रामकुमार व्यास जी, मार्गदर्शक श्री कपिल ताम्बे जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री पुरूषोत्तम मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य वैदिक गणित के सरल सूत्रों एवं क्रियाधारित गतिविधियों के माध्यम से गणित शिक्षण को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बनाना है।

शिवपुरी विभाग के अंतर्गत अशोकनगर, दतिया, शिवपुरी एवं श्योपुर जिलों से आए आचार्य एवं दीदी तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सहभागिता कर रहे हैं।

10/08/2026

🌱 वृक्षारोपण से हरित भविष्य की ओर एक कदम! 🌿
विद्या भारती मध्यभारत प्रांत – पूर्व छात्र परिषद द्वारा
वृक्षारोपण कार्यक्रम–2026 का आयोजन।

📅 9 अगस्त 2026
📍 कलियासोत पहाड़ी, भोपाल

आइए, प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें और अधिक से अधिक पौधे लगाएँ।
#विद्या_भारती #पूर्व_छात्र_परिषद #वृक्षारोपण #हरित_भारत #पर्यावरण_संरक्षण कलियासोत_पहाड़ी भोपाल हरित_भविष्य वृक्ष_लगाएं

Address

Bhopal
462003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VidyaBhartiMP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to VidyaBhartiMP:

Shortcuts

Share

Category