31/08/2026
बैरसिया में आयोजित होगा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर
समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आगामी शिविर नगर पालिका परिषद बैरसिया में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ‘उद्यम संवाद’ के लिए स्थानीय व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों से समन्वय कर व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं, सुझावों तथा उपलब्धियों पर चर्चा करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एडीएम श्री सुमित पांडे, श्री पी.सी. शाक्य, श्री प्रकाश नायक, श्री महेंद्र कवचे सहित सभी एसडीएम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh