NSS IEHE BHOPAL

NSS IEHE BHOPAL राष्ट्रीय सेवा योजना
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल
“स्वयं से पहले आप” “Not Me But You”

“जो देश की सुरक्षा में अपना कर्तव्य निभाते हैं, उनका सम्मान करना ही सच्ची कृतज्ञता है।” 🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳“उच्च शिक्षा उत्कृ...
27/08/2026

“जो देश की सुरक्षा में अपना कर्तव्य निभाते हैं, उनका सम्मान करना ही सच्ची कृतज्ञता है।”

🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳

“उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल” की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 25 अगस्त 2026 को “राखी विद रियल हीरोज” कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षा गार्डों, यातायात पुलिसकर्मियों एवं पुलिस अधिकारियों को राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर अपना दायित्व निभाने वाले सुरक्षा गार्डों, यातायात पुलिसकर्मियों एवं पुलिस अधिकारियों को राखी बाँधी तथा उनके प्रति सम्मान, स्नेह एवं आभार प्रकट किया। स्वयंसेवकों ने रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर उन वास्तविक नायकों के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं, जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नागरिकों की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस पहल के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सरोकार एवं कर्तव्यनिष्ठा से जोड़ते हुए सुरक्षा व्यवस्था में योगदान देने वाले कर्मियों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित सुरक्षा कर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना तथा युवाओं में सेवा, संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रभावना की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के 30–35 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान के माननीय संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल जी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न हुआ।

जय जगत✨️


“ प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।”🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳"उच्च ...
27/08/2026

“ प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।”

🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳

"उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल” की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 24 अगस्त 2026 को “पर्यावरण संरक्षण पाठशाला” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सोमकांत उमालकर जी (भोपाल विभाग संघचालक) तथा श्री अमिताभ श्रीवास्तव जी (मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. एच.बी. गुप्ता जी (विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान) सहित संस्थान के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना तथा पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान के माननीय संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल जी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न हुआ।

जय जगत✨


तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳“उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल” की राष्ट्...
25/08/2026

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।

🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳

“उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल” की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2026 को भोज विश्वविद्यालय के सामने, कोलार रोड, भोपाल में आयोजित भव्य “तिरंगा यात्रा” में सहभागिता की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव, एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों में तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “हर घर तिरंगा” अभियान से प्रेरित इस भव्य यात्रा का नेतृत्व मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा किया गया। लगभग 32 किलोमीटर लंबी यह यात्रा कोलार स्थित मदर टेरेसा स्कूल, मुखर्जी नगर से प्रारंभ होकर संत नगर (बैरागढ़) तक निकाली गई। हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा जी की प्रमुख सहभागिता में आयोजित इस यात्रा में लगभग 1 लाख से अधिक नागरिकों एवं 50,000 वाहनों, जिनमें बड़ी संख्या में बाइकर्स भी शामिल रहे, ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति तथा तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 50–60 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इस राष्ट्रीय भावना से जुड़े आयोजन में अपना योगदान दिया।

उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान के माननीय संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल जी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेवकों के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ।

जय जगत

हर घर तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रगौरव।🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳“उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल” की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ...
25/08/2026

हर घर तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रगौरव।

🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳

“उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल” की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 09 अगस्त 2026 को “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत टी.टी. नगर स्टेडियम, न्यू मार्केट, भोपाल में आयोजित भव्य “तिरंगा यात्रा” में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा किया गया। यह आयोजन देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, नागरिकों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रगौरव की भावना के साथ एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। साथ ही स्वयंसेवकों ने अपने चेहरे पर तिरंगे के रंगों की पेंटिंग कर राष्ट्रभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। इस गौरवपूर्ण आयोजन में “उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल” की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 25 स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना तथा युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन आदरणीय श्री राहुल सिंह परिहार जी (कार्यक्रम अधिकारी, मुक्त इकाई, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल एवं ई.टी.आई. प्रशिक्षक) के मार्गदर्शन एवं सहयोग, संस्थान के माननीय संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल जी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ स्वयंसेवकों के सतत सहयोग से संपन्न हुआ।

जय जगत

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सशक्त पहचान और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। 🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्...
16/08/2026

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सशक्त पहचान और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।

🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 04 अगस्त 2026 को “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत ज्ञान-विज्ञान भवन, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU), भोपाल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, गायन, वाद-विवाद, नृत्य एवं स्लोगन लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें लगभग 450 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। “उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल” के स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान, गायन में द्वितीय स्थान तथा पोस्टर मेकिंग में तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में आदरणीय डॉ. समर बहादुर सिंह जी (कुलसचिव, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल), डॉ. अनंत कुमार सक्सेना जी (कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल), डॉ. पवन मिश्रा जी (छात्र कल्याण अधिष्ठाता, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल), श्रीमती निक्की राठौर जी (उपनिदेशक, MY Bharat, भोपाल) एवं आदरणीय श्री राहुल सिंह परिहार जी (कार्यक्रम अधिकारी, मुक्त इकाई, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल एवं ई.टी.आई. प्रशिक्षक) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाना तथा युवाओं की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 65–70 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में अपना योगदान दिया।

उक्त अभियान का सफल आयोजन आदरणीय श्री राहुल सिंह परिहार जी (कार्यक्रम अधिकारी, मुक्त इकाई, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल एवं ई.टी.आई. प्रशिक्षक) के मार्गदर्शन एवं सहयोग, संस्थान के माननीय संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल जी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों के सतत सहयोग से संपन्न हुआ।

जय जगत

"नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सशक्त पहचान और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।"🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳"उच्च शिक्षा उत्कृष्टता सं...
13/08/2026

"नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सशक्त पहचान और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।"

🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳

"उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल" की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2026 को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान (Gen-Z Against Addiction)" के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने नशे को व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर जी ने युवा शक्ति को विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए शिक्षा, खेल, कौशल विकास, नवाचार एवं सामाजिक सेवा में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राज्य एनएसएस अधिकारी श्री मनोज कुमार अग्निहोत्री, डॉ. अनंत कुमार सक्सेना, डॉ. राजकुमार वर्मा, श्री राहुल सिंह परिहार, श्री शशांक शेखर ठाकुर, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, माय भारत के युवा प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने "नशामुक्त भारत" के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, अनुशासित एवं उत्तरदायी जीवनशैली अपनाने तथा "विकसित भारत" के निर्माण में उनकी सक्रिय एवं जिम्मेदार सहभागिता सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर "उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल" की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 15 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।

उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सहभागिता श्री राहुल सिंह परिहार (कार्यक्रम अधिकारी, मुक्त इकाई, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं ई.टी.आई. प्रशिक्षक) के प्रेरणादायी मार्गदर्शन, संस्थान के माननीय संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल जी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन जी के निर्देशन तथा वरिष्ठ स्वयंसेवकों के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुई।

जय जगत




"एक वृक्ष, प्रकृति के प्रति हमारा संकल्प और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।" 🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳"उच्च शिक्षा ...
13/08/2026

"एक वृक्ष, प्रकृति के प्रति हमारा संकल्प और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।"

🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳

"उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल" की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2026 को "एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0" के अंतर्गत संस्थान की अमृत वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान परिसर में कुल 40 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही संस्थान की अमृत वाटिका में 10 विलुप्तप्राय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया, जिनमें शीशम, चंपा, गुड़हल, पारिजात, तेजपत्ता सहित अन्य औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व के पौधे शामिल हैं। वृक्षारोपण के उपरांत सभी स्वयंसेवकों ने पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों को "एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0" से जोड़ने का संदेश दिया। यह अभियान प्रकृति संरक्षण, हरित परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा नवप्रशिक्षित स्वयंसेवकों में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व, सेवा एवं संरक्षण की भावना विकसित करना था। इस अभियान में लगभग 55-60 नवप्रशिक्षित एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थान के माननीय संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल जी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेवकों के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ।

जय जगत

10/08/2026

🇮🇳 Jai Hind 🇮🇳
Be the change. Be the difference.
Join NSS IEHE Bhopal and turn your passion into purpose. ❤️

Not Me, But You.





Address

Institute For Excellence In Higher Education
Bhopal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS IEHE BHOPAL posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NSS IEHE BHOPAL:

Shortcuts

Share

Category