30/07/2026
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा संचालित 'अद्वैत युवा नेतृत्व विकास कार्यक्रम' के प्रतिभागियों ने दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम्, शृंगेरी के परम पूज्य जगद्गुरु शङ्कराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम् जी एवं परम पूज्य जगद्गुरु शङ्कराचार्य श्री श्री विधुशेखर भारती सन्निधानम् जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।