Home Department of Madhya Pradesh

Home Department of Madhya Pradesh Official Handle of Home Department, Government of Madhya Pradesh

मंदसौर पुलिस ने अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश5 राज्यों में 17 अलग-अलग स्थानों पर नकबजनी की वारदातों को अंजा...
05/09/2026

मंदसौर पुलिस ने अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश

5 राज्यों में 17 अलग-अलग स्थानों पर नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ में इंदौर, रतलाम, आगरा, राजसमंद, नाथद्वारा, उदयपुर, मालेगांव, धुलिया, दिल्ली और गुरुग्राम सहित कई स्थानों पर चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। वारदात में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक कटर, टॉमी, ग्लव्स और प्लास भी जब्त किए गए।

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई---नीमच सिटी पुलिस ने 58 लाख 50 हजार रुपये की 11.700 किलोग्राम अवैध अफीम...
05/09/2026

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
---
नीमच सिटी पुलिस ने 58 लाख 50 हजार रुपये की 11.700 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

RM: shorturl.at/1miG4

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police

05/09/2026
मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों से धोखाधड़ी का पर्दाफाश---राजगढ़ पुलिस ने करेंसी एक्सचेंज के नाम धोखाधड़...
04/09/2026

मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों से धोखाधड़ी का पर्दाफाश
---
राजगढ़ पुलिस ने करेंसी एक्सचेंज के नाम धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
---
2 लाख 40 हजार रुपये नगद जब्त

प्रदेश में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नागरिकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजगढ़ जिले के थाना पचोर पुलिस ने करेंसी एक्सचेंज के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविन्द सिंह के पर्यवेक्षण में थाना पचोर पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

25 अगस्त को सारंगपुर निवासी फरियादी द्वारा थाना पचोर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एक महिला एवं दो पुरुषों द्वारा पचोर मंडी में करेंसी एक्सचेंज के नाम पर छल-कपटपूर्वक उसके साथ 05 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पचोर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police

मध्यप्रदेश पुलिस के निरीक्षक श्री राकेश कुमार कुशवाह ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक---राज्य स्त...
04/09/2026

मध्यप्रदेश पुलिस के निरीक्षक श्री राकेश कुमार कुशवाह ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
---
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का एक और अवसर सामने आया है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में निज सहायक के पद पर पदस्थ श्री राकेश कुमार कुशवाह ने अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है।

जबलपुर में 20 से 26 अगस्त 2026 तक आयोजित 13वीं एमपी स्टेट गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतियोगिता-एनआर में श्री राकेश कुमार कुशवाह ने 10 मीटर पिस्टल (NR) मास्टर मेन इंडिविजुअल स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। श्री राकेश कुमार कुशवाह ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police

अपराध अनुसंधान विभाग (CID) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फॉरेंसिक, वैज्ञानिक एवं डिजिटल विवेचना प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न--...
03/09/2026

अपराध अनुसंधान विभाग (CID) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फॉरेंसिक, वैज्ञानिक एवं डिजिटल विवेचना प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
---
अपराध स्थल की फोटोग्राफी, साक्ष्य प्रस्तुतीकरण एवं न्यायालयीन प्रमाणीकरण की बारीकियों से पुलिस अधिकारियों को कराया गया अवगत

RM: shorturl.at/fZR5o

Dr Mohan Yadav Dial112 MP
Madhya Pradesh Police

बाढ़ में फंसे हैं? Panic नहीं, Help लें 🤙घबराएं नहीं-तुरंत 1079, 1070 या 112 पर कॉल करें।Dr Mohan Yadav CM Madhya Prades...
03/09/2026

बाढ़ में फंसे हैं?
Panic नहीं, Help लें

🤙घबराएं नहीं-तुरंत 1079, 1070 या 112 पर कॉल करें।

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार के कुल 507 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना ज...
03/09/2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार के कुल 507 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: esb.mp.gov.in

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh

महिला प्रधान आरक्षक सविता साकेत हत्याकांड में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी पति वीरेन्द्र साकेत उर्फ लाला को सीधी पुल...
03/09/2026

महिला प्रधान आरक्षक सविता साकेत हत्याकांड में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी पति वीरेन्द्र साकेत उर्फ लाला को सीधी पुलिस ने महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया।

Dr Mohan Yadav Madhya Pradesh Police

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई---विगत एक सप्ताह में 2 करोड़ 10 लाख रूपए से अधिक का मादक पदार्थ एवं ...
02/09/2026

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
---
विगत एक सप्ताह में 2 करोड़ 10 लाख रूपए से अधिक का मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्‍त

RM: shorturl.at/eXwdM

Dr Mohan Yadav Madhya Pradesh Police
Commissioner of Police, Bhopal

Address

चतुर्थ तल, मंत्रालय, वल्‍लभ भवन
Bhopal
462004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Home Department of Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Home Department of Madhya Pradesh:

Shortcuts

Share