National Institute of Technical Teachers' Training & Research, Bhopal

  • Home
  • India
  • Bhopal
  • National Institute of Technical Teachers' Training & Research, Bhopal

National Institute of Technical Teachers' Training & Research, Bhopal National Institute of Technical Teachers Training & Research (NITTTR) Bhopal, Ministry of Education

भारतीय ज्ञान परंपरा को मिलेगा नया आयाम, NITTTR भोपाल में स्थापित होगा संस्कृत अध्ययन केंद्रसंस्कृत से जुड़ेगी तकनीकी शिक...
04/09/2026

भारतीय ज्ञान परंपरा को मिलेगा नया आयाम, NITTTR भोपाल में स्थापित होगा संस्कृत अध्ययन केंद्र

संस्कृत से जुड़ेगी तकनीकी शिक्षा, में स्थापित होगा संस्कृत अध्ययन केंद्र

भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीकी शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार से जोड़ने की दिशा में पहल करते हुए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (NITTTR), भोपाल में अब संस्कृत अध्ययन केंद्र की स्थापना की जा रही है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने NITTTR भोपाल में संस्कृत अध्ययन केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए केंद्र के लिए शिक्षक उपलब्ध कराने की स्वीकृति भी प्रदान की है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. सी. सी. त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत अध्ययन केंद्र केवल एक अकादमिक इकाई नहीं होगा, बल्कि यह भारतीय ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सेतु बनेगा। संस्कृत अध्ययन केंद्र की स्थापना राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और शिक्षा के विभिन्न स्तरों के साथ उसके समन्वय की भावना के अनुरूप है। संस्कृत भाषा में निहित वैज्ञानिक चिंतन, ज्ञान-विज्ञान और जीवन-मूल्यों को विद्यार्थियों तक पहुँचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में है।
भारतीय ज्ञान परंपरा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पी. के. पुरोहित ने कहा कि संस्कृत अध्ययन केंद्र विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल ग्रंथों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे शोध, अनुवाद एवं पांडुलिपि अध्ययन को नई दिशा मिलेगी तथा विद्यार्थी प्राचीन ज्ञान-संपदा को मूल स्रोतों के आधार पर समझते हुए उसके आधुनिक संदर्भों और संभावित अनुप्रयोगों का अध्ययन कर सकेंगे।

🪷 **Happy Janmashtami!** 🪷On the auspicious occasion of **Janmashtami**, we celebrate the divine birth of **Lord Krishna...
04/09/2026

🪷 **Happy Janmashtami!** 🪷

On the auspicious occasion of **Janmashtami**, we celebrate the divine birth of **Lord Krishna**, the embodiment of wisdom, compassion, righteousness, and devotion.

May the teachings of Shri Krishna inspire us to walk the path of truth, fulfil our duties with dedication, and face every challenge with courage and faith.

✨ **May the divine blessings of Lord Krishna bring peace, prosperity, happiness, and harmony to everyone.**

**श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!**
🙏 **जय श्री कृष्ण!** 🙏


ഓണത്തിന്റെ അനുഗ്രഹം നിങ്ങളുടെ ഭവനത്തിൽ സന്തോഷവും, ഹൃദയത്തിൽ സമാധാനവും, ജീവിതത്തിൽ അളവറ്റ ഐശ്വര്യവും നിറയ്ക്കട്ടെ. ഓണാശംസ...
26/08/2026

ഓണത്തിന്റെ അനുഗ്രഹം നിങ്ങളുടെ ഭവനത്തിൽ സന്തോഷവും, ഹൃദയത്തിൽ സമാധാനവും, ജീവിതത്തിൽ അളവറ്റ ഐശ്വര്യവും നിറയ്ക്കട്ടെ. ഓണാശംസകൾ!

May the spirit of Onam fill your home with joy, your heart with peace, and your life with endless prosperity. Happy Onam!

25/08/2026

एक संस्थान - एक संकल्प | समृद्ध मध्यप्रदेश @2047
24 अगस्त 2026 को कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित "समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 के लिए केंद्र पोषित संस्थानों का योगदान" विषयक कॉन्क्लेव में अपने विचार साझा करते हुए निदेशक प्रो सी सी त्रिपाठी l

  में राजभाषा सम्मान समारोह आयोजितराजभाषा प्रकोष्ठ ने श्रीमती शोभा लेखवानी को किया सम्मानितएनआईटीटीटीआर भोपाल के राजभाषा...
21/08/2026

में राजभाषा सम्मान समारोह आयोजित
राजभाषा प्रकोष्ठ ने श्रीमती शोभा लेखवानी को किया सम्मानित

एनआईटीटीटीआर भोपाल के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से वरिष्ठ सहकर्मी श्रीमती शोभा लेखवानी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। निटर भोपाल के निदेशक डॉ. सी.सी. त्रिपाठी ने श्रीमती शोभा लेखवानी के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान के कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। सेवानिवृत्ति सेवा-यात्रा का एक पड़ाव है, जबकि किसी कर्मचारी का संस्थान के प्रति समर्पण, कार्य के प्रति निष्ठा और उसके योगदान की स्मृतियाँ सदैव बनी रहती हैं। राजभाषा प्रकोष्ठ की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग एवं कार्यान्वयन को प्रोत्साहित करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनका सहयोग और कार्य के प्रति समर्पण अन्य सहकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायी है। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार पुरोहित, समन्वयक–राजभाषा, ने श्रीमती लेखवानी के राजभाषा संबंधी योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता की सराहना की। राजभाषा प्रकोष्ठ की सदस्य के रूप में उन्होंने संस्थान में हिंदी के प्रचार-प्रसार, राजभाषा संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण के दौरान उनका सहयोग सराहनीय रहा है। कार्यक्रम में संस्थान के अधिष्ठाता (प्रशासन) प्रो. आर. के दीक्षित, राजभाषा अधिकारी मेजर निशांत कुमार एवं राजभाषा प्रकोष्ठ के सदस्य तथा अधिकारी एवं कार्मिकगण उपस्थित रहे।

NITTTR Bhopal Rolls Out Week-Long CAD Training for HAL Engineers, Boosting India's Aerospace Skill PushBhopal, 17 August...
18/08/2026

NITTTR Bhopal Rolls Out Week-Long CAD Training for HAL Engineers, Boosting India's Aerospace Skill Push
Bhopal, 17 August 2026: The National Institute of Technical Teachers Training and Research (NITTTR), Bhopal, has launched a one-week industry-oriented training programme on "Computer-Aided Design (2D Drawings & 3D Modelling) Using Modern Software," running from 17 to 21 August 2026. The programme has drawn 16 participants from Hindustan Aeronautics Limited (HAL), reflecting growing industry-academia synergy in India's aerospace and defence manufacturing ecosystem.
The training is aimed at sharpening participants' knowledge and hands-on skills in digital product design and contemporary engineering design methodologies. A key focus area is understanding how design choices shape different stages of product development, with special attention to industrial applications and aerospace-sector case studies.
Over the course of the week, participants will engage with core aspects of computer-aided product design — including 2D drafting, 3D modelling, dimensioning, assembly creation, and design documentation — while learning to align their work with industrial standards and best practices. The curriculum is structured to give engineers practical, tool-based exposure to the software platforms widely used across industry for efficient product development.
The programme is being conducted under the guidance of Prof. C. C. Tripathi, Director, NITTTR Bhopal, and Shri Rajesh Kumar Bharthi, and is coordinated by Prof. Ravi Kumar Gupta of the Department of Mechanical Engineering, NITTTR Bhopal. It underscores the institute's ongoing commitment to industry-driven skill development and its efforts to deepen ties between academia and industry in the fields of product design, manufacturing, aerospace, and defence.
The initiative also ties into the broader national vision of Atmanirbhar Bharat and technological self-reliance. NITTTR Bhopal has been actively building industry partnerships to support capacity building, technology development, and professional upskilling. Notably, the institute has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with HAL covering collaborative work in reverse engineering, indigenization of aerospace and defence components, automation, joint research, and professional capacity building.
Officials say the training programme will help strengthen the technical capabilities of participating engineers and contribute to building a skilled workforce equipped to support India's expanding aerospace, defence, manufacturing, and advanced engineering sectors.

  में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसतकनीकी शिक्षा से राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देना हमारा लक्ष्य: प्रो. ...
15/08/2026

में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
तकनीकी शिक्षा से राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देना हमारा लक्ष्य: प्रो. सी.सी. त्रिपाठी

राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (NITTTR), भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. सी.सी. त्रिपाठी ने पूर्व एवं वर्तमान अधिकारीगण, संकाय सदस्यों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं युवा साथियों को संबोधित किया। प्रो. त्रिपाठी ने स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात-अज्ञात सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। आज भारत युवा शक्ति, ज्ञान, तकनीक और नवाचार के बल पर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में तकनीकी शिक्षा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल इंजीनियर तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे सक्षम मानव संसाधन का निर्माण करना होना चाहिए, जो देश की जटिल सामाजिक एवं तकनीकी चुनौतियों को समझकर उनके प्रभावी समाधान विकसित कर सके।

NITTTR भोपाल की छह दशकों की उपलब्धियों और योगदान का उल्लेख करते हुए प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि संस्थान तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ शिक्षा एवं प्रशिक्षण के नए आयामों को निरंतर अपनाता रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया। शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति समझ, गौरव और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ऐसी शिक्षा व्यवस्था विकसित की जा सकती है, जो विद्यार्थियों को ज्ञानवान, कुशल, संवेदनशील और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध नागरिक बनाए।

#2026

🇮🇳 **Happy Independence Day!** 🇮🇳Let us celebrate the spirit of freedom, remember the sacrifices of our brave freedom fi...
15/08/2026

🇮🇳 **Happy Independence Day!** 🇮🇳

Let us celebrate the spirit of freedom, remember the sacrifices of our brave freedom fighters, and reaffirm our commitment to building a stronger, self-reliant and developed India. 🇮🇳

May the tricolour always inspire us to uphold the values of unity, integrity and progress.

**Jai Hind! 🇮🇳
Vande Mataram!**

🇮🇳 **हर घर तिरंगा | तिरंगा यात्रा 🇮🇳**देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत   में *हर घर तिरंगा अभियान* के अंतर्...
14/08/2026

🇮🇳 **हर घर तिरंगा | तिरंगा यात्रा 🇮🇳**

देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत में *हर घर तिरंगा अभियान* के अंतर्गत **तिरंगा यात्रा** का आयोजन किया गया। 🇮🇳

तिरंगे की शान और देश के प्रति सम्मान के साथ विद्यार्थियों, संकाय एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और **“हर घर तिरंगा”** का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा फहराएँ और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव को अभिव्यक्त करें। ❤️🇮🇳

08/08/2026

Address

Shyamla Hills
Bhopal
462002

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Institute of Technical Teachers' Training & Research, Bhopal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share