25/07/2026
नगर पालिक निगम, भोपाल द्वारा नगरीय क्षेत्र में अमृत हरित अभियान अंतर्गत शनिवार, 25 जुलाई 2026 को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत सड़कों के किनारे एवं अन्य उपयुक्त स्थलों के साथ ही फिल्टर प्लांट्स, ओवरहेड टैंक्स, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स, झीलों/जलसंरचनाओं के आसपास, निगम के जोन, वार्ड कार्यालय व अन्य कार्यालयों, पुस्तकालय-वाचनालय आदि क्षेत्रों में लगभग 25 हजार पौधे रोपे गए।