NSS Madhya Pradesh

NSS Madhya Pradesh Official Page of the MoYA&S, Government of India, Regional Directorate of NSS (M.P & C.G) State: MP "सेवा और सहयोग के लिए तत्पर"

🏆🇮🇳 PM KHELO INDIA SAMVAD – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ 🇮🇳🏆NSS Jiwaji University, Gwalior के तत्वावधान में PM Khelo ...
28/08/2026

🏆🇮🇳 PM KHELO INDIA SAMVAD – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ 🇮🇳🏆

NSS Jiwaji University, Gwalior के तत्वावधान में PM Khelo India Samvad – “Khel Ki Baat, PM Ke Saath” कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं एवं NSS स्वयंसेवकों ने खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सहभागिता की।

इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को युवाओं एवं स्वयंसेवकों द्वारा सुना गया। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने, फिटनेस पर ध्यान देने तथा खेलों में उपलब्ध नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

📰 समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित खबरों के माध्यम से भी Khelo India Samvad की व्यापकता एवं युवाओं की सहभागिता सामने आई। देशभर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी और NSS स्वयंसेवक इस राष्ट्रव्यापी संवाद से जुड़े।

यह पहल युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

🇮🇳 खेलेगा युवा, बढ़ेगा भारत।
🏃‍♂️ स्वस्थ युवा – सशक्त भारत – विकसित भारत।

NSS India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Mera Yuva Bharat - MY Bharat
Rajkumar Verma
NSS Jiwaji University, Gwalior

🩸 रक्तदान शिविर | मुरैना 🩸प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मुरैना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों द्वारा र...
20/08/2026

🩸 रक्तदान शिविर | मुरैना 🩸

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मुरैना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 15 स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की, वहीं 70 विद्यार्थियों का रक्त परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल सिंह ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दिलीप कटारे (पूर्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. संजय राघव (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. ध्रुव कुमार (कार्यक्रम अधिकारी) सहित अजय मौर्य, अंकित सिंह, करिश्मा राठौर, कमल सिंह एवं अन्य स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय, मुरैना की ब्लड बैंक टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

❤️ रक्तदान महादान — आपका एक कदम, किसी की जिंदगी बचा सकता है। ❤️
NSS India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Mera Yuva Bharat - MY Bharat Rajkumar Verma

#रक्तदान #रक्तदानशिविर #राष्ट्रीयसेवायोजना #मुरैना #मानवसेवा #रक्तदानमहादान

 #राष्ट्रीय_सेवा_योजना_इकाई शासकीय होलकर विज्ञान महावि. इंदौर  #मध्यप्रदेश में *माननीय श्री  सांसद एवं डॉ.  उप कार्यक्रम...
14/08/2026

#राष्ट्रीय_सेवा_योजना_इकाई शासकीय होलकर विज्ञान महावि. इंदौर #मध्यप्रदेश में *माननीय श्री सांसद एवं डॉ. उप कार्यक्रम सलाहकार / क्षेत्रीय निदेशक* की *गरिमामय उपस्थिति* में *'विकसित भारत युवा कनेक्ट (VBYCP)' कार्यक्रम* एवं *'हर घर तिरंगा' अभियान-2026* के तहत एक भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।
NSS India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Narendra Modi Mansukh Mandaviya Ashok Shroti Rajkumar Verma

09/08/2026
09/08/2026
"    भोपाल में  ्वयंसेवकों ने हाथ में  #तिरंगा थामकर दिया नशा मुक्ति और फिटनेस का संदेश- माननीय श्री Alok Sharma जी,सांस...
09/08/2026

" भोपाल में ्वयंसेवकों ने हाथ में #तिरंगा थामकर दिया नशा मुक्ति और फिटनेस का संदेश- माननीय श्री Alok Sharma जी,सांसद (भोपाल लोकसभा क्षेत्र) ने राज्य स्तरीय आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल (म.प्र.-छ.ग.) एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित साइकलिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए साइकल चलाई एवं नशा मुक्त की शपथ दिलाई । Bhopal School Of Social Sciences (BSSS) से बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल तक साइकलिंग का आयोजन किया गया । इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 150 स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । जिसके तहत युवा साइकिल पर सवार होकर न केवल स्वास्थ्य का, बल्कि एक सशक्त और नशा मुक्त भारत का संदेश दे रहे हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डॉ. Ashok Shroti जी उप कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल (म.प्र.-छ.ग.), नवीन कुमार गोब्बुरु, सहायक निदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), सी.आर.सी. भोपाल अतिथि डॉ. Rajkumar Verma जी, युवा अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल (म.प्र.-छ.ग.), अध्यक्षता डॉ. फादर जॉन पी. जे., प्राचार्य, भोपाल सोशल सर्विस सोसाइटी, भोपाल, एवं उपस्थित डॉ. डी.बी.सिंह कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

NSS India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Mansukh Mandaviya

माननीय सांसद श्री Alok Sharma जी आपका मार्गदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ , आगे भी आपका स्नेह ...
09/08/2026

माननीय सांसद श्री Alok Sharma जी आपका मार्गदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ , आगे भी आपका स्नेह प्राप्त होता रहें। बहुत बहुत धन्यवाद माननीय सांसद महोदय

🚴‍♂️ रविवार साइकिलिंग अभियान | Sundays on Cycle 🚴‍♀️“स्वस्थ युवा – स्वस्थ भारत” 🇮🇳आज 9 अगस्त 2026 को जबलपुर, मध्य प्रदेश...
09/08/2026

🚴‍♂️ रविवार साइकिलिंग अभियान | Sundays on Cycle 🚴‍♀️

“स्वस्थ युवा – स्वस्थ भारत” 🇮🇳

आज 9 अगस्त 2026 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “Sundays on Cycle” साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। 🚴‍♂️💪

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फिटनेस, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

NSS के स्वयंसेवकों ने दिया संदेश —
👉 साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें।
👉 नशे से दूर रहें, फिटनेस से जुड़ें।
👉 स्वस्थ युवा ही बनाएंगे सशक्त भारत। 🇮🇳

📍 स्थान: जबलपुर, मध्य प्रदेश
📅 दिनांक: 09 अगस्त 2026
NSS India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Mera Yuva Bharat - MY Bharat Mera Bharat Rajkumar Verma

#स्वस्थभारत #नशामुक्तभारत

Address

NSS, Regional Directorate MP-CG Govt. Of India/भारत सरकार एन. एस. एस क्षेत्रीय निदेशालय म. प्र-छ. ग, 123, E-1, Arera Colony
Bhopal
462016

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Telephone

+917552464817

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NSS Madhya Pradesh:

Shortcuts

Share