05/03/2026
नर्मदा बचाओ आंदोलन के ग्राम टेमाचा स्थित केंद्र पर चना निकाल लिया गया है। दो एकड़ खेत में देशी चना 12.5 क्विंटल और काबुली चना 4.5 क्विंटल इस प्रकार कुल 17 क्विंटल का उत्पादन हुआ है। इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में 30% उत्पादन ज़्यादा हुआ है।
यह फसल पूरी तरह से जैविक तरीके से उगाई गई है इसमें किसी भी तरह की रासायनिक खाद या कीटनाशक का उपयोग नहीं हुआ है। इस फसल के पहले हमने इस खेत में सन और डेंचा बोकर उसे खेत में मिला दिया था जिस कारण खेत पर्याप्त हरी खाद मिली और इस कारण हमारा उत्पादन बढ़ गया।
चने की सफाई हो रही है, शीघ्र ही यह लोगों को उपलब्ध हो सकेगा।