04/09/2026
जिला भोपाल में बाणगंगा परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। प्रतिभागी बच्चों के द्वारा संगीत एवं नृत्य कर जन्माष्टमी उत्सव को उत्साह पूर्वक मनाया गया। बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर में भी बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं - सहायिकाएं के साथ बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
#श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी