Santosh Patel DSP

Directions Website Contact the organization

Santosh Patel DSP Dsp Santosh Patel ACP Kotwali Bhopal
(223)

08/10/2026

हेलमेट लगाने वालों को पुलिस रोक रही है क्योंकि चालान के अलावा सम्मान भी मोटीवेट करता है। महिला आरक्षक ने धन्यवाद कहा।

फोर्स जब वाहन चेकिंग करता है तो कई लोग वाहन को ग़लत दिशा में मोड़कर ऐसे भागते हैं जैसे उन्हें रास्ते में शेर 🦁 दिख गया ह...
08/10/2026

फोर्स जब वाहन चेकिंग करता है तो कई लोग वाहन को ग़लत दिशा में मोड़कर ऐसे भागते हैं जैसे उन्हें रास्ते में शेर 🦁 दिख गया हो। पुलिस हेलमेट वालो को कम रोकती है लेकिन रात को हेलमेट वालों को भी रोका जा रहा था और महिला आरक्षक हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद कर रही थी जो घर से अपने परिवार की चिंता करते हुए हेलमेट लगाकर निकलते हैं और उन्हें एक चाकलेट देकर प्रोत्साहित कर रही थी वहीं दूसरी ओर ASI साहब की टीम बिना हेलमेट वालों का चालान काट रही थी। जिस तरह चाकलेट पाने के बाद भाई साब खुश दिख रहे हैं वैसे ही आप लोग भी हेलमेट लगायें और पुलिस से इनाम पायें-मुस्कुराते हुए घर लौटकर जायें।

बहुत अच्छे एक्टर हैं जिनकी मुट्ठी में पता नहीं क्या है लेकिन उनके हृदय में सादगी है जिसे देखकर मैंने अपना प्रमोशन कर लिय...
07/10/2026

बहुत अच्छे एक्टर हैं जिनकी मुट्ठी में पता नहीं क्या है लेकिन उनके हृदय में सादगी है जिसे देखकर मैंने अपना प्रमोशन कर लिया और मैं प्रशंसक से दीवाना हो गया। श्री मुकेश तिवारी जी बुंदेलखंड के सागर से निकलकर मुंबई में मुकाम बनाने के बाद भी सादगी से सच्चे और सज्जन इंसान हैं।
कई ग़ज़ल के दीवाने होते हैं कुछ शायरी के,
हम दीवाने शकल के नहीं सादगी के।

स्वांस नाली के ऊपर..भला ऐसे कोई टेटू बनवाता है लेकिन जिनकी नियत सोच बुरी हो वो कुछ नहीं कर सकता है सिर्फ बुरा कर सकता है...
07/10/2026

स्वांस नाली के ऊपर..भला ऐसे कोई टेटू बनवाता है लेकिन जिनकी नियत सोच बुरी हो वो कुछ नहीं कर सकता है सिर्फ बुरा कर सकता है। इसको जिसने नौकरी दी उसी की हत्या करके फरार है। कृपया जिसे भी ये दिखे तो जरूर भोपाल पुलिस को सूचित करें जो कि फोटो में मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। #हत्या #आरोपी

06/10/2026

हक़ अधिकार और क़ानून का ज्ञान जिसे होता है उसे जल्दी न्याय मिलता है और जिसके पास पैसे नहीं है उसे सरकार फ्री में कानूनी सहायता के लिए वकील उपलब्ध करवाती है। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में लगी नए कानून और न्याय प्रणाली की प्रदर्शनी 03 से 07 अक्टूबर तक लगी प्रदर्शनी में न्याय पाने के सारे प्रावधान सिखाये और दिखाए जा रहे हैं।

05/10/2026

थाना न जाना पड़े और रिपोर्ट पहुँच जाए तो ये सीखने के लिए भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आइए। ज्यादातर पब्लिक के मुँह से यही सुनने को मिलता है कि मुझे थाना न जाना पड़े और मेरी रिपोर्ट हो जाए तो हम बताना चाहते हैं कि भारत के नए क़ानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS की धारा 173(1)(ii) में यह प्रावधान है कि किसी भी संज्ञेय अपराध की रिपोर्ट ऑनलाइन की जा सकती है अर्थात् अपने फ़ोन से रिपोर्ट कर रहे हैं वो लोग जो जागरूक हैं। उसके बाद हस्ताक्षर करने और पावती लेने के लिए तीन दिन के भीतर थाना जाना पड़ेगा।
इसे e FIR कहते हैं और भोपाल के भेल दशहरा मैदान में 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक नए क़ानून की न्याय प्रणाली के प्रदर्शनी लगी हुई है जहाँ हेड कांस्टेबल अर्शदीप सिंह हमें बता रहे हैं कि यदि आप मध्यप्रदेश के अंदर ई fir करना चाहते हैं तो citizen portal में जाकर मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन करें उसके बाद मामले का पूरा विवरण भरकर सबमिट करेंगे तो आपकी रिपोर्ट ऑनलाइन थाने के पास पहुंचेगी। जो भी यह प्रक्रिया सीखना चाहते हैं कृपया अपने दोस्तों परिवार के साथ भोपाल के भेल दशहरा मैदान में विजिट करें।

पैसे नहीं माँग रहे…🙏🏾रक्त बनाने की कोई फैक्ट्री नहीं खुली इसलिए इंसान को ही ईश्वर का रूप धारण करना पड़ता है। जो भी एक मा...
05/10/2026

पैसे नहीं माँग रहे…🙏🏾रक्त बनाने की कोई फैक्ट्री नहीं खुली इसलिए इंसान को ही ईश्वर का रूप धारण करना पड़ता है। जो भी एक मासूम बेटी के लिए फ़रिश्ता बनना चाहें तो अमित पाराशर हरदा वाले भाई साब की बेटी को ब्लड कैंसर है ये हाथ जोड़कर आपसे पैसे नहीं सिर्फ रक्त 🩸 दान की उम्मीद लगाये हैं। जो कि महान व्यक्ति इनकी बेटी को जीवनदान देने में मदद करना चाहता है कृपया इनके मोबाइल नंबर 8463885638 पर संपर्क कर AB+ ब्लड हरेक 7 दिन में लगता है इसलिए कभी भी डोनेट करें।
अगर हम मासूम की मुस्कान को लौटायेंगे,
तब ही ईश्वर का कृपापात्र बन जाएँगे।

04/10/2026

दंड नहीं न्याय की विचारधारा वाले नए क़ानून की प्रदर्शनी देखिए…भोपाल के भेल दशहरा मैदान में यह प्रदर्शनी न्याय संहिता के संबंध में जानकारी प्रदान करने के लिए है - इस के अंतर्गत पीड़ित केंद्रित न्याय व्यवस्था कैसे संचालित होती है , पुलिस की कार्यवाही और अनुसंधान कैसे होता है, फ़ॉरेसिक साइंस का कार्य कैसे चलता है , अभियोजन, जेल इत्यादि संस्थाएं कैसे कार्य करती है - न्यायालय का कार्य कैसे होता हैऔर आधुनिक तकनीक से किस परकार न्यायिक प्रक्रिया बेहतर हुई है - इन सब के बारे में जानकारी दी जा रही है - कल ३ अक्टूबर को भारत के गृह मंत्री महोदय ने इसका उद्घाटन किया है ।
आप सभी आमंत्रित है अपने साथ समाजकार्य संस्थाओं को, हितग्राहियों को और सभी इच्छुक लोगों का भ्रमण करवाइए। #प्रदर्शनी

04/10/2026

नमें डुकरिया का दिन है जिसमें मृत हो चुके माताओं को स्मरण किया जाता है। जब हम कक्षा 10 में थे तब हमारी दादी बीमार हुई थीं और हम अंतिम संस्कार में भी नहीं शामिल हो पाये थे। हमने खूब मेहनत की लेकिन हमारी दादी की तस्वीर नहीं मिली…हमारी दादी इतना प्रेम करती थी कि सास बहू की लड़ाई होने के वाद भी वो नाती को अपने पास रखती थी और अगर गुस्से में अम्मा मारती पीटती थी तो दादी छुड़ाकर ले जाती थी। आज उनका चेहरा भी याद नहीं आ रहा और न ही कोई तस्वीर मिली। हमने गांव वालों के शादी के एल्बम भी देखे फिर भी नहीं मिली। कौन से सरकारी कागज में उनकी फोटो मिल सकती है?

एक साल भी नहीं हुआ जब 1 जनवरी को उत्तरप्रदेश के सरकारी शिक्षकों का एक बड़ा समूह हमारे गाँव आया और हमें 1 रुपये वाला संकल...
03/10/2026

एक साल भी नहीं हुआ जब 1 जनवरी को उत्तरप्रदेश के सरकारी शिक्षकों का एक बड़ा समूह हमारे गाँव आया और हमें 1 रुपये वाला संकल्प दिलाया। आज की सुबह बहुत दुख हुआ, बिना किसी बीमारी के श्री अभय श्रीवास्तव जी धरती को अलविदा कह गए। इनकी संकल्प टीम ने मासूम, बेसहारा बच्चों के लिए 1-1 रुपये प्रतिदिन दान देकर नवोदय, परीक्षा फीस, यूनिफार्म आदि की सैकड़ों बच्चों के लिए व्यवस्था करते थे। आज अचानक नरैनी से बाँदा जाते वक्त दुखद निधन हो गया। ये वही व्यक्ति जो बुंदेलखंड के उस क्षेत्र में शिक्षा विज्ञान संविधान की ज्योति को जला रहे थे जहाँ अंधविश्वास, रूढ़िवादिता में कब्जा जमाया हुआ था।
किसी ने सच कहा है कि इंसान का कोई भरोसा नहीं लेकिन ज़िंदा रहने चाहते हैं तो ऐसे काम करके जाओ कि 1 ही सही लेकिन उसके दिल में हमेशा अमर बनकर ज़िंदा रहो। आपका संकल्प हम लोग टूटने नहीं देंगे जब भी मौक़ा मिलेगा पूरे समर्पण के साथ संकल्प को निभायेंगे।
🕉️ शांति 🕉️

Address

Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Santosh Patel DSP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Santosh Patel DSP:

Shortcuts

Share