PRO Bhopal

PRO Bhopal PRO jansampark of Bhopal, Government of Madhya Pradesh

05/09/2026
05/09/2026

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, ठेकेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

अम्बेडकर सेतु की मरम्मत का पूरा खर्च ठेकेदार से होगा वसूल

विभाग पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त वित्तीय भार,ठेकेदार से 20 प्रतिशत क्षतिपूर्ति भी वसूली जाएगी

उच्च न्यायालय ने ठेकेदार संस्था को सभी खामियां दूर कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

ब्लैकलिस्टिंग का नोटिस जारी, ठेकेदार संस्था का जवाब परीक्षणाधीन

लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और ठेकेदार की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी।विभाग ने बताया कि भोपाल शहर में गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक निर्मित फ्लाईओवर (अम्बेडकर सेतु) की मरम्मत एवं संधारण पर होने वाला संपूर्ण व्यय संबंधित ठेकेदार संस्था मेसर्स वी.के.एस.सी. इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड, भोपाल से अनुबंध की शर्तों के अनुसार वसूल किया जाएगा। मरम्मत की वास्तविक लागत के साथ ही उस पर 20 प्रतिशत क्षतिपूर्ति राशि भी ठेकेदार संस्था से वसूली जाएगी। इस कार्य के लिए विभाग द्वारा न तो कोई पृथक बजट आवंटित किया गया है और न ही विभाग पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

अम्बेडकर सेतु का निर्माण 31 दिसंबर 2024 को पूर्ण किया गया था। अनुबंध के अनुसार कार्य की दोष दायित्व अवधि (डीएलपी) 30 दिसंबर 2029 तक निर्धारित है। इस अवधि में निर्माण अथवा संधारण से संबंधित कमियों को दूर करने की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार संस्था की है। फ्लाईओवर के निर्माण के बाद इसकी बियरिंग कोट में खराबी सामने आई थी, जिसका सुधार ठेकेदार संस्था द्वारा कराया गया था। वर्तमान वर्षाकाल में बियरिंग कोट में पुनः खराबी परिलक्षित होने के साथ ही संधारण से जुड़ी अन्य कमियां भी सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर के ड्रेनेज स्पाउट तथा रेनवॉटर डाउनटेक पाइपों के चोक एवं क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्षाजल की निकासी बाधित पाई गई। इसके कारण कुछ स्थानों पर वर्षाजल सीधे सड़क पर गिर रहा था। एक्सपेंशन जॉइंट से जल रिसाव, फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस रोड पर जलभराव, गड्ढों का निर्माण तथा कुछ स्थानों पर पानी रुकने जैसी समस्याएं भी सामने आईं। विभाग द्वारा इन सभी कमियों को सूचीबद्ध करते हुए ठेकेदार संस्था को समय-सीमा में सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए।

लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार संस्था को 31 जुलाई 2026 तथा पुनः 11 अगस्त 2026 को आवश्यक सुधार एवं संधारण कार्य कराने के निर्देश जारी किए थे। अनुबंध की शर्तों के अनुसार ठेकेदार संस्था को 15 दिवस के भीतर सभी कमियां दूर करनी थीं, लेकिन निर्धारित अवधि में आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण नहीं किया गया।

अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार ठेकेदार संस्था द्वारा निर्धारित समय में सुधार कार्य नहीं किए जाने की स्थिति में विभाग को संबंधित कार्य उसके हर्जे-खर्चे पर कराने का अधिकार है। इसके तहत कार्य पर होने वाली संपूर्ण लागत तथा उस लागत पर 20 प्रतिशत क्षतिपूर्ति राशि ठेकेदार संस्था से वसूल की जाती है। इन्हीं प्रावधानों के अंतर्गत विभाग द्वारा अम्बेडकर सेतु की खामियां दूर करने के लिए 4.69 करोड़ रुपये की निविदा आमंत्रित की गई थी। इस कार्य के लिए विभाग द्वारा पृथक से कोई बजट, अतिरिक्त आवंटन अथवा अतिरिक्त व्यय प्रस्तावित नहीं किया गया है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि डीएलपी अवधि में विभाग के पास ठेकेदार संस्था की परफॉर्मेंस गारंटी की बैंक गारंटी जमा रहती है। विभाग द्वारा संधारण का कार्य इसी परफॉर्मेंस गारंटी की राशि को जब्त कर उससे कराया जाना प्रावधानित किया गया था।

ठेकेदार संस्था द्वारा फ्लाईओवर पर कुछ आंशिक सुधार कार्य किए जाने के साथ ही विभाग की नवीन निविदा प्रक्रिया के विरुद्ध मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में याचिका प्रस्तुत की गई। उच्च न्यायालय ने फिलहाल विभाग द्वारा जारी नवीन निविदा प्रक्रिया पर स्थगन दिया है। साथ ही ठेकेदार संस्था को फ्लाईओवर की सभी कमियां दूर करने तथा किए गए सुधार कार्यों का पालन प्रतिवेदन न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

संधारण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण ठेकेदार संस्था के पंजीयन को काली सूची में दर्ज करने के संबंध में विभाग द्वारा 11 अगस्त 2026 को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। ठेकेदार संस्था द्वारा नोटिस के उत्तर में प्रस्तुत जवाब का विभागीय स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है एवं विस्तृत उत्तर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।

विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया गया है कि किसी भी एजेंसी द्वारा किया गया खराब एवं गुणवत्ताहीन कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

05/09/2026

तकनीकी शिक्षा से रोजगार के लिए तैयार होंगे विद्यार्थी

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में मिलेगा लेटरल एंट्री से प्रवेश

‘रुक जाना नहीं’ योजना के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दिया जाएगा करियर मार्गदर्शन

राज्य शासन की मंशा है कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में प्रवेश लेकर तकनीकी कौशल में दक्ष बनें और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करें। वर्तमान में पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश दिया जाता है। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 से निर्धारित पात्रता के अनुसार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को लेटरल एंट्री के माध्यम से डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है।

शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल की प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 10वीं के आधार पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का डिप्लोमा पाठ्यक्रम तीन वर्ष में पूरा होगा। वहीं, लेटरल एंट्री के माध्यम से द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने वाले कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी दो वर्ष में डिप्लोमा पूरा कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं के आधार पर डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को प्रथम एवं द्वितीय वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर कक्षा 12वीं उत्तीर्ण के समकक्ष मान्यता प्रदान की गई है।

महाविद्यालय द्वारा ‘रुक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल की जाएगी। विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध होने पर संस्था उनसे संपर्क कर करियर मार्गदर्शन प्रदान करेगी। साथ ही उनकी रुचि के अनुसार महाविद्यालय में संचालित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जानकारी देकर प्रवेश में सहयोग किया जाएगा।


05/09/2026

यात्री परिवहन के भविष्य को नई दिशा देने के लिए इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन

💠 देशभर के नीति-निर्माता, परिवहन विशेषज्ञ, उद्योग जगत और निवेशक मिलकर तैयार करेंगे Mobility Vision 2030 का रोडमैप

🗓️ 11–12 सितम्बर 2026

Dr Mohan Yadav Madhya Pradesh Transport Department

05/09/2026

LIVE: आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित 'राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026'

04/09/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर, भोपाल में आयोजित 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव' में सहभागिता

महिला बाल विकास विभाग परियोजना बाणगंगा जिला भोपाल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रो में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया।स्वास्...
04/09/2026

महिला बाल विकास विभाग परियोजना बाणगंगा जिला भोपाल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रो में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन

अंबेडकर के केंद्र क्रमांक 744 में स्वास्थ्य कैंप के साथ-साथ बच्चों के द्वारा जन्माष्टमी उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों के द्वारा संगीत एवं नृत्य कर जन्माष्टमी उत्सव को उत्साह पूर्वक मनाया गया ।

कार्यक्रम में श्री अखिलेश चतुर्वेदी परियोजना अधिकारी बाणगंगा, श्री अनिमेष सिंह स्वास्थ्य अधिकारी एवं उनकी टीम तथा सेक्टर पर्यवेक्षक के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे उपस्थित बच्चों को पौष्टिक आहार एवं लड्डू तथा खीर पूरी सब्जी का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य कैंप में सभी कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दबाए उपलब्ध कराई गई।

CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

डिप्लोमा में प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री से द्वितीय वर्ष में प्रवेश का अंतिम अवसरशासकीय महिला पॉलिटेकनिक महाविद्यालय शिव...
03/09/2026

डिप्लोमा में प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री से द्वितीय वर्ष में प्रवेश का अंतिम अवसर

शासकीय महिला पॉलिटेकनिक महाविद्यालय शिवाजी नगर भोपाल

▶️ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
20 अगस्त से 14 सितंबर 2026 (दोपहर 12:30 बजे तक)
▶️ पंजीयन करें: dte.mponline.gov.in


03/09/2026

बढ़ते स्टार्ट-अप्स और नवाचारों के साथ प्रगति करता मध्यप्रदेश...

युवाओं के Idea's को अवसर और Innovation को प्रोत्साहन देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। 'अग्रणी मध्यप्रदेश' के संकल्प के साथ राज्य में लगभग 8,000 स्टार्ट-अप संचालित हैं। हमने आगामी ढाई वर्षों में स्टार्ट-अप्स की संख्या 12,000+ और 100 नए इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना करने का लक्ष्य रखा है।

हमारा यह प्रयास युवाओं के विचारों को अवसर, नवाचार को मंच और उनके सपनों को रोजगार, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की नई राह देने का संकल्प है।

#अग्रणी_मध्यप्रदेश

Address

जनसम्पर्क कार्यालय
Bhopal
462001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Bhopal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share