POLICE

POLICE पुलिस की नौकरी पाना और करना बहुत मुश्किल है 🙏
Cyber Security Awareness
Cyber Crime Helpline - 1930
National POLICE Helpline - 112
देश भक्ति जन सेवा
(479)

04/09/2026
29/08/2026

ई-जीरो FIR के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश..DGP श्री कैलाश मकवाणा जी द्वारा टीम को क...
23/08/2026

ई-जीरो FIR के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश..DGP श्री कैलाश मकवाणा जी द्वारा टीम को किया जाएगा पुरस्कृत.

देवास पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया और लगभग ₹54.84 लाख की ठगी गई राशि बरामद की।

19 टीमों के 70 पुलिसकर्मियों ने 17 राज्यों के 33 जिलों में स्थानीय पुलिस के समन्वय से 127 दिनों तक लगातार कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 50,000 किमी से अधिक की दूरी तय कर बैंकिंग ट्रांजेक्शन, खातों, मोबाइल नंबरों, बैंक स्टेटमेंट, CCTV एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

आरोपियों ने स्वयं को दूरसंचार विभाग, मुंबई क्राइम ब्रांच एवं CBI अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग और गिरफ्तारी का भय दिखाया तथा फर्जी जांच प्रक्रिया के नाम पर ₹63.52 लाख की ठगी की थी।

यह कार्रवाई तकनीक, वित्तीय जांच, साइबर इन्वेस्टिगेशन और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।

नागरिक ध्यान रखें—“डिजिटल अरेस्ट” नाम की कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।

Address

Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when POLICE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to POLICE:

Shortcuts

Share