मेरे प्यारे,प्रदेश व देशवासियों
नमस्ते !प्रणाम !
भारतीय पंचायत संघ की वेबसाइट व वेब पेज पर आपका हार्दिक स्वागत है।
हम इस वेबसाइट व वेब पेज को आपस में सीधी बातचीत का एक अति महत्वपूर्ण माध्यम मानते हैं.। मुझे आशा है कि इस मंच से प्रतेयक व्यक्ति के विचारों को सुनने, समझने और जानने का अवसर मिलेगा।साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं से रूबरू हो पाएंगे ! उन्हें जन पाएंगे !इन्हें दूर करने के लिए ,शासकीय योजनाओं क
े बेहतर क्रियान्वयन के लिए, भारतीय पंचायत संघ ग्रामीण इलाकों में ''ग्राम चौपाल '' तथा शहरी इलाकों में ''मोहल्ला चौपाल '' का आयोजन कर रहा है. आप सभी को आमंत्रण है कि इस अभूतपूर्व रास्ट्रीयव्यापी अभियान में शामिल हो आत्मनिर्भर गाँव से आत्मनिर्भर रास्त्र के निर्माण में सहयोगी बने | हम देश भर के लोगों से संपर्क बनाने के लिए तकनीकी शक्ति और सोसल मीडिया में दृढ़ विश्वास करते हैं।
इस वेबसाइट व वेब पेज के माध्यम से आप सभी संघ से सम्बंधित सभी नवीन सूचनाएं, गांवों की स्थिति, चौपाल कार्यक्रम के बारे में अद्यतन जानकारी और बहुत कुछ प्राप्त कर सकेंगे। हम भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे नए कदमों ,नई नीतियों से भी अवगत कराते रहेंगे |
इस वेबसाइट व वेब पेज पर एक बार फिर आपका हार्दिक स्वागत है और आशा है कि आने वाले महीनों में अनेक मुद्दों पर आपके साथ चर्चा करूंगा।
आपका, अतुल गुप्ता