Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Official handle of Women and Child Development Department of Madhya Pradesh Government
(1)

06/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है : महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

Dr Mohan Yadav

विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त) जीवन की पहली मुस्कान, पहले स्पर्श और पहले पोषण का आधार है ‘मां का दूध’
06/08/2026

विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त)

जीवन की पहली मुस्कान, पहले स्पर्श और पहले पोषण का आधार है ‘मां का दूध’

ममता, समर्पण और संकल्प की मिसाल बनीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला ठाकुरविशेष आवश्यकता वाले बच्चे को दी नई पहचान, सैकड़ों...
05/08/2026

ममता, समर्पण और संकल्प की मिसाल बनीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला ठाकुर

विशेष आवश्यकता वाले बच्चे को दी नई पहचान, सैकड़ों महिलाओं और बेटियों को हुनर से बनाया आत्मनिर्भर

समाज में वास्तविक परिवर्तन केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि उन लोगों के समर्पण से आता है जो अपने दायित्व को सेवा और साधना का माध्यम बना लेते हैं। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सदाशिव नगर (सिविल लाइंस) स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता शर्मिला ठाकुर ऐसी ही प्रेरणादायी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने संवेदनशील प्रयासों से न केवल एक विशेष आवश्यकता वाले बच्चे के जीवन में नई उम्मीद जगाई, बल्कि अनेक महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव की नई इबारत लिखी है।

शर्मिला ठाकुर ने अपने कार्यक्षेत्र में एक ऐसे बच्चे की जिम्मेदारी उठाई, जो मानसिक रूप से विशेष आवश्यकताओं के साथ जीवन जी रहा था। उन्होंने केवल शासकीय दायित्व निभाने तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि परिवार के साथ सतत संपर्क बनाए रखते हुए बच्चे के स्वास्थ्य, उपचार, नियमित देखभाल और व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया। धैर्य, स्नेह और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्चे में उल्लेखनीय सुधार दिखाई दिया। आज वह अपनी अनेक दैनिक गतिविधियाँ स्वयं करने लगा है, जो उसके परिवार के लिए किसी नई शुरुआत से कम नहीं है। शर्मिला ठाकुर की संवेदनशीलता केवल बच्चों तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अपने क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों की आर्थिक चुनौतियों को समझते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी कला और ब्यूटी पार्लर जैसे कौशलों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया, जिससे अनेक महिलाओं और युवतियों ने स्वरोजगार की राह पकड़ी। आज कई महिलाएँ अपने कौशल के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला ठाकुर का मानना है कि यदि प्रत्येक महिला को अपनी क्षमता के अनुरूप अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो वह न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यही सोच उनके हर प्रयास की प्रेरणा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में उनका कार्य यह दर्शाता है कि सरकारी योजनाओं का प्रभाव तभी व्यापक होता है, जब उन्हें संवेदनशीलता, समर्पण और मानवीय दृष्टिकोण के साथ धरातल पर लागू किया जाए। विशेष बच्चों के पुनर्वास से लेकर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण तक, शर्मिला ठाकुर ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया है कि एक समर्पित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रभावशाली वाहक बन सकती है।

शर्मिला ठाकुर की यह प्रेरक यात्रा केवल एक व्यक्ति की सफलता की कहानी ही नहीं, बल्कि उस विश्वास का सशक्त उदाहरण है जिससे समाज के सबसे कठिन दिखने वाले बदलाव भी संभव बनाए जा सकते हैं।

Dr Mohan Yadav

05/08/2026
ममता का स्पर्श, स्वास्थ्य का संबलशिशु के जीवन के शुरुआत के दिन उसके भविष्य की नींव रखते हैं, और इस सफर की सबसे महत्वपूर्...
05/08/2026

ममता का स्पर्श, स्वास्थ्य का संबल

शिशु के जीवन के शुरुआत के दिन उसके भविष्य की नींव रखते हैं, और इस सफर की सबसे महत्वपूर्ण शुरुआत है ‘स्तनपान’

विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूक बनें और लोगों को भी जागरूक करें

योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए असर : महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला ...
04/08/2026

योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए असर : महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के पालन प्रतिवेदन की गहन समीक्षा की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए मंत्री सुश्री भूरिया ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि केवल कागजी प्रगति या औपचारिक चर्चाओं से काम नहीं चलेगा, बल्कि हर योजना का वास्तविक परिणाम ज़मीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा और लगातार प्रयासों के अनुरूप लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित न रखकर उन्हें सीधे स्व-रोजगार और रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार लाड़ली बहनों को आत्म-निर्भर बनाने की तैयार की जा रही कार्य-योजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने महिला वित्त विकास निगम के कार्यों में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही 'IPE ग्लोबल' के साथ 1.6 लाख महिलाओं को जोड़ने के लिए किए गए समझौते पर त्वरित अमल करते हुए एक्सपर्ट विजिट और ग्राउंड वर्क तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।

सुश्री भूरिया ने राज्य में बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए विशेष और त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। खंडवा जिले के मोर्टक्का क्षेत्र में बच्चों को ड्राईफ्रूट पाउडर देने का अभिनव प्रयोग किया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। उन्होंने इसकी विस्तृत रिपोर्ट अगले दो दिनों के भीतर हर हाल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में पहले ही काफी देर हो चुकी है, इसलिए प्रक्रिया पूरी कर इसी महीने में इस अभियान को प्रदेश के अन्य जिलों में भी शुरू किया जाए। इसके अलावा, तमिलनाडु में कुपोषण कम करने के लिए अपनाए गए आयुर्वेदिक तरीकों के अध्ययन के लिये बनाई गई टीम को सितंबर तक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। राज्य सरकार ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात और केरल जैसे राज्यों के सफल कुपोषण निवारण मॉडल्स का भी अध्ययन कर रही है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती के तहत प्रथम चरण में 92 प्रतिशत और द्वितीय चरण में 67 प्रतिशत नियुक्ति आदेश दिए जा चुके हैं। उज्जैन में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित कराए जाएंगे, जिसके बाद अन्य जिलों में भी वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने टेक-होम राशन व्यवस्था को आजीविका फोरम से वापस लेकर विभाग के अधीन स्व-सहायता समूहों को सौंपने के निर्णय पर अगले सप्ताह तक टेंडर एवं वितरण व्यवस्था का पूरा प्रेजेंटेशन देने के भी निर्देश दिए हैं।

विभागीय कामकाज में पारदर्शिता और गति लाने के लिए मंत्री सुश्री भूरिया ने कड़े मानक तय किए हैं। पोषण ट्रैकर के आंकड़ों की सटीकता जांचने के लिए एम्स भोपाल द्वारा विकसित किए जा रहे AI मैकेनिज्म की स्पष्ट समय-सीमा तय करने के निर्देश दिए। साथ ही एनआईएन और निपसिड जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं का भी सहयोग लेने की बात कही। सक्षम आंगनवाड़ी-पोषण 2.0, मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति की एकीकृत समीक्षा अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता में की जाएगी। मंत्री सुश्री भूरिया ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य की सभी योजनाओं में आवश्यक नीतिगत संशोधन, सरलीकरण और उन्हें आपस में जोड़ने का प्रस्ताव अगले 15 दिनों के भीतर तैयार किया जाए, जिसकी समीक्षा 15 दिन बाद दोबारा की जाएगी।

Dr Mohan Yadav

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को योजनाओं के ...
04/08/2026

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Dr Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" के गायन के सा...
04/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" के गायन के साथ प्रारंभ हुई।

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया भी उपस्थित रहीं।

Dr Mohan Yadav

मां का दूध, शिशु के स्वस्थ जीवन की पहली नींवविश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त) के अवसर पर आइए, स्तनपान के महत्व को समझें औ...
04/08/2026

मां का दूध, शिशु के स्वस्थ जीवन की पहली नींव

विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त) के अवसर पर आइए, स्तनपान के महत्व को समझें और हर मां को सही जानकारी एवं सहयोग प्रदान करने का संकल्प लें।

Dr Mohan Yadav

Address

Plot No. 28A, Vijayaraje Vatsalya Bhavan, Arera Hills
Bhopal
462011

Telephone

+917552443234

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh:

Shortcuts

Share