Department of Urban Development & Housing MP

Department of Urban Development & Housing MP Official handle of Directorate of Urban Administration & Development, Government of Madhya Pradesh

इंदौर मेट्रो के विस्तार से शहर को मिली नई रफ्तार!गांधीनगर से मालवीय नगर चौराहा तक 17 किमी विस्तार से 16 स्टेशनों के जरिए...
06/09/2026

इंदौर मेट्रो के विस्तार से शहर को मिली नई रफ्तार!

गांधीनगर से मालवीय नगर चौराहा तक 17 किमी विस्तार से 16 स्टेशनों के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी

तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर के साथ डिजिटल टिकटिंग व कैशलेस भुगतान से इंदौर की स्मार्ट मोबिलिटी को मिलेगा नया आयाम


05/09/2026
इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार : लोक परिवहन के क्षेत्र में इंदौर को मिली बड़ी सौगातमेट्रो परियोजना परिवहन तंत्र को आधुन...
05/09/2026

इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार : लोक परिवहन के क्षेत्र में इंदौर को मिली बड़ी सौगात

मेट्रो परियोजना परिवहन तंत्र को आधुनिक बनाने के साथ ही शहर के विकास को करेगी नई गति प्रदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में मेट्रो ट्रेन का विस्तार केवल परिवहन सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत है। आज मेट्रो का नया चरण शुरू हुआ है और आने वाले समय में इसके और चरण पूरे होंगे। मेट्रो के माध्यम से इंदौर को उज्जैन और पीथमपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने का कार्य क्रमशः आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को इंदौर में मेट्रो ट्रेन के नये चरण के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेट्रो के पहले चरण को मिले सकारात्मक प्रतिसाद के बाद अब इसका विस्तार शहर के अंदरूनी क्षेत्रों तक हो रहा है। यह सिलसिला लगातार आगे बढ़ेगा और आने वाले समय में मेट्रो इंदौर सहित पूरे मालवा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नयी दिशा देगी। इंदौर के मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 2 हजार 850 करोड़ रुपये की लागत से सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक मेट्रो कॉरिडोर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बटन दबाकर मेट्रो का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केंद्रीय आवास एवं शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, श्री मधु वर्मा तथा सुश्री उषा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।

भारत की विकास दर ने बढ़ाया देशवासियों का गौरव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों में विकास के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सामने आई आर्थिक विकास दर के आंकड़े देशवासियों का उत्साह और गौरव बढ़ाने वाले हैं। अमेरिका की विकास दर लगभग 2 प्रतिशत और चीन की 4 प्रतिशत के मुकाबले भारत की विकास दर 7.8 प्रतिशत रहना देश की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया के बड़े देशों के सामने अपने हितों और अपनी शर्तों के साथ मजबूती से अपनी बात रख रहा है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते आत्मविश्वास और सामर्थ्य का परिचायक है।

18 हजार 500 करोड़ की इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना से बनेगा नया इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर को मिली मेट्रो की सौगात के साथ ही इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन के लिए 18 हजार 500 करोड़ रुपये की मंजूरी भी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह परियोजना इंदौर, मालवा और पूरे मध्यप्रदेश के विकास में नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना के पूर्ण होने के बाद इंदौर और मुंबई के बीच आवागमन के लिए गुजरात होकर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इंदौर से मनमाड़ के माध्यम से महाराष्ट्र और मुंबई से सीधा संपर्क स्थापित होगा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी इंदौर और उज्जैन के बीच संपर्क और अधिक सुगम होगा।

उज्जैन-इंदौर-मुंबई कनेक्टिविटी को मिलेगा नया विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में गुना से उज्जैन, उज्जैन से इंदौर और इंदौर से मनमाड़ तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी विकसित होगी। इसके साथ ही इन्दौर मेट्रो के उज्जैन तक विस्तार का संकल्प भी लिया गया है। इससे उज्जैन और इंदौर सहित आसपास के पूरे महानगरीय क्षेत्र को एकजुट करने में मेट्रो महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि माँ देवी अहिल्या की नगरी इंदौर विकास और विरासत दोनों क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

इन्दौर मेट्रो के 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में है 16 स्टेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेट्रो का सफर गांधीनगर से मालवीय चौराहे तक आगे बढ़ रहा है। इस कॉरिडोर की लंबाई 17 किलोमीटर है और इसमें 16 स्टेशन शामिल हैं। यह परियोजना इंदौर के परिवहन तंत्र को आधुनिक और सशक्त बनाने के साथ ही शहर के विकास को नयी गति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सहित सभी संबंधित अधिकारियों और मेट्रो परियोजना से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर को लगातार मिल रही विकास की सौगातों का सिलसिला इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।

मेट्रो परियोजना परिवहन के साथ ही विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम : केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि इंदौर में मेट्रो के नए 11 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में मील का पत्थर है। पहले मेट्रो का लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा आउटर क्षेत्र तक सीमित था, लेकिन नए कॉरिडोर के जुड़ने से मेट्रो अब शहर के प्रमुख क्षेत्रों से भी जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि मेट्रो के विस्तार से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे शहर में आवागमन सुगम होगा और लोगों के समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो शहरों के विकास के साथ उद्योग और व्यापार को गति देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष-2014 में देश के केवल पांच शहरों में 245 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क संचालित था, जबकि आज 26 शहरों में लगभग एक हजार 170 किलोमीटर लम्बा मेट्रो का नेटवर्क होने जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्थिर नेतृत्व में मेट्रो के विस्तार की यह गति विश्व में अभूतपूर्व है और भारत शीघ्र ही मेट्रो नेटवर्क के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन सकता है। उन्होंने कहा कि मेट्रो केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारभूत संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शहरीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिकीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में तेजी से विकास होने पर ही भारत@2047 तक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा। उन्होंने कहा कि इंदौर मेट्रो के विस्तार से बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और उज्जैन सहित महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ने की दिशा में भी नई संभावनाएं बनेंगी। इससे इंदौर के उद्योग, व्यापार, पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा आसपास के क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का दिल कहा जाता है और इंदौर इस दिल की धड़कन है। उन्होंने इंदौरवासियों को मेट्रो के नए चरण की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।

मेट्रो परियोजना का मूल उद्देश्य, पीथमपुर-महू से देवास-उज्जैन और आगे मक्सी तक विस्तार करना है : मंत्री श्री विजयवर्गीय

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर मेट्रो की योजना का मूल उद्देश्य शहर के भीतर आवागमन को सुगम करने के साथ ही इंदौर के विस्तार को गति देना और शहर को विकेंद्रित करना था। इसी मूल उद्देश्य को पूरा करने के लिये मेट्रो परियोजना का विस्तार पीथमपुर, महू, देवास- मक्सी और उज्जैन तक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहला चरण शहर में पूरा होने के बाद दूसरे चरण का काम आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी इसके लिए आवश्यक स्वीकृति प्रदान की है। इसके बाद मेट्रो को पीथमपुर तक ले जाने की योजना है। आगे औद्योगिक क्षेत्रों से होते हुए उज्जैन, अवंतिकापुरी और मक्सी तक इसके विस्तार की परिकल्पना है।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि अगले 10 से 15 वर्षों तक इंदौर क्षेत्र में मेट्रो का काम लगातार चलता रहेगा। यह एक दीर्घकालिक योजना है, जिसके माध्यम से इंदौर और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो का उद्देश्य केवल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि शहर का विकेंद्रीकरण और तेज गति से समग्र विकास करना है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में मेट्रो का एक बड़ा हिस्सा तैयार हो चुका है। शहर के नागरिकों की मांग और इंदौर की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख हिस्सों में मेट्रो को भूमिगत करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि एमजी रोड जैसी प्रमुख और सुंदर सड़कों पर मेट्रो के खंभे लगने से शहर के सौंदर्य पर असर पड़ सकता था। इसलिए इसे भूमिगत करने के लिए प्रयास किए गए। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भूमिगत मेट्रो परियोजना से बजट में कुछ वृद्धि अवश्य होगी, लेकिन इससे इंदौर की सुंदरता और पहचान सुरक्षित रहेगी।

RM: https://shorturl.at/F4IUB

05/09/2026

यात्री परिवहन विजन समिट

मध्यप्रदेश में मोबिलिटी क्रांति की शुरुआत

11 एवं 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी यात्री परिवहन विजन समिट 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर केंद्रित होगी दो दिवसीय समिट

निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, विशेषज्ञ और उद्योग जगत की हस्तियां होंगी शामिल

मध्यप्रदेश की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए होगा मंथन

शत प्रतिशत पीपीपी मॉडल के अंतर्गत बसों के संचालन और अत्याधुनिक मोबिलिटी इको सिस्टम के निर्माण की रूपरेखा होगी तय

भोपाल :

मध्यप्रदेश में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाने के लिए यात्री परिवहन विज़न समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा यह समिट 11 व 12 सितंबर 2026 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित की जाएगी। समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में और परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिट मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर केंद्रित होगी।

समिट में निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, परिवहन प्राधिकरण, बस निर्माता, टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के प्रतिनिधि मंथन करेंगे। इंदौर में आयोजित इस दो दिवसीय यात्री परिवहन विज़न समिट-2026 का आयोजन मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सहयोग से तथा ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा किया जा रहा है। समिट का उद्देश्य प्रदेश में अधिक कनेक्टेड, वित्तीय रूप से साध्य, डिजिटल रूप से सक्षम और नागरिक-केंद्रित यात्री परिवहन इकोसिस्टम के निर्माण पर चर्चा और साझेदारी को बढ़ावा देना है।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विज़न और राष्ट्रीय पहल (जैसे पीएम ई-बस सेवा) के अनुरूप सतत और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। जो यात्री परिवहन को राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण घटक के रूप में मजबूत करने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह मंच राज्य के मोबिलिटी एजेंडे को केवल नीतिगत चर्चा तक सीमित न रखते हुए, सरकारी निर्णयकर्ताओं और कार्यान्वयन में सहयोग करने वाली संस्थाओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद और साझेदारी को बढ़ावा देगा।

मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन परिकल्पना रहेगी चर्चा के केंद्र में

मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन परिकल्पना और भविष्य की मोबिलिटी व्यवस्था यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में चर्चा के प्रमुख केंद्र में रहेगी। समिट में प्रदेश में यात्री परिवहन को आधुनिक, सुलभ और व्यापक बनाने के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। समिट के केंद्र में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा रहेगी। यह यात्री परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली मध्यप्रदेश सरकार की प्रमुख पहल है।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का उद्देश्य

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का उद्देश्य प्रदेश में एक समग्र और आधुनिक मोबिलिटी इकोसिस्टम विकसित करना है। इसके अंतर्गत बस निर्माण, इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई एवं एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं विकसित होंगी। यह पहल निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे, परिचालन विशेषज्ञता और नए व्यावसायिक मॉडल के माध्यम से मध्यप्रदेश के दीर्घकालिक यात्री परिवहन नेटवर्क में योगदान देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। समिट के माध्यम से प्रदेश में यात्री परिवहन के भविष्य की दिशा तय करने के साथ निवेश, नवाचार और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मोबिलिटी उद्योग के लिए साझेदारी का महत्वपूर्ण मंच

निजी बस ऑपरेटर, बस निर्माता, टेक्नोलॉजी कंपनियां, इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां, चार्जिंग और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े संगठन, वित्तीय संस्थान और मोबिलिटी इनोवेटर्स के लिए यात्री परिवहन विज़न समिट मध्यप्रदेश सरकार के विकसित हो रहे पीपीपी फ्रेमवर्क के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें शामिल होने वाले संगठन आगामी आवश्यकताओं को समझ सकेंगे। साथ ही अपने समाधानों को प्रस्तुत कर सकेंगे। पायलट प्रोजेक्ट्स और साझेदारियों की संभावनाएं तलाश सकेंगे तथा मध्यप्रदेश के यात्री परिवहन परिवर्तन से उभर रहे अवसरों का मूल्यांकन कर सकेंगे। समिट में भाग लेने वाले संगठनों को इस पहल का नेतृत्व कर रहे मध्यप्रदेश सरकार के नामित अधिकारियों के साथ पूर्व-निर्धारित वन-टू-वन बैठकों का अवसर भी मिलेगा। साथ ही समाधान प्रस्तुत करने और साझेदारी पर केंद्रित चर्चा के लिए एक प्रभावी मंच तैयार होगा।

समिट विशेष रूप से स्वच्छ मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टे मैनेजमेंट सिस्टम, फ्लीट टेक्नोलॉजी, डिजिटल पेमेंट्स एवं टिकटिंग, एआई आधारित रूट ऑप्टिमाइजेशन, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और मोबिलिटी फाइनेंस से जुड़े व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

मोबिलिटी के 12 उच्च संभावनाओं वाले मोबिलिटी क्षेत्रों को समझने का मिलेगा अवसर

समिट में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को 12 उच्च संभावनाओं वाले मोबिलिटी क्षेत्रों को समझने का अवसर मिलेगा। इसमें बस निर्माण, इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन मोबिलिटी, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई एवं एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस और परिवहन वित्त जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

समिट से 7 प्रमुख परिणामों की दिशा में बढ़ेगा कदम

यात्री परिवहन विज़न समिट-2026 से प्रदेश में आधुनिक और भविष्य-केंद्रित मोबिलिटी व्यवस्था को गति देने वाले सात प्रमुख परिणामों की दिशा में काम किया जाएगा। जिनमें मोबिलिटी विज़न 2030 रोडमैप, परिवहन क्षेत्र में पीपीपी को गति देना, डिजिटल-फर्स्ट मोबिलिटी फ्रेमवर्क, स्वच्छ मोबिलिटी को बढ़ावा, पायलट एवं निवेश अवसर और सरकार-उद्योग सहयोग को मजबूत करना शामिल है।

समिट में छह प्रमुख विषयों पर विशेष फोकस

पीपीपी आधारित मोबिलिटी।

इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मेनेजमेंट सिस्टम।

वित्तीय स्थिरता।

स्वच्छ मोबिलिटी।

एकीकृत टिकटिंग।

बेहतर यात्री अनुभव।




05/09/2026

मेट्रो के विस्तारित रूट से इंदौर में आवागमन और आसान होगा। सुरक्षित यात्रा, समय की बचत और कम ट्रैफिक से शहरवासियों के ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा मिलेगा

🔹केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर

मध्यप्रदेश में स्मार्ट, सुरक्षित और सुगम परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 महत्वपूर्ण पहल ह...
05/09/2026

मध्यप्रदेश में स्मार्ट, सुरक्षित और सुगम परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 महत्वपूर्ण पहल है। हरित मोबिलिटी, आधुनिक वाहनों और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से शहरी परिवहन को नई दिशा देने पर मंथन होगा।

भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सस्टेनेबल अर्बन मोबिलिटी को बढ़ावा देकर शहरों में आवागमन को और आसान बनाया जाएगा। यह पहल विकसित और आधुनिक मध्यप्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

05/09/2026

इंदौर में मेट्रो विस्तार और ₹18,500 करोड़ की इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन से कनेक्टिविटी, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। ये परियोजनाएं इंदौर और पूरे मालवा के विकास को नई ऊंचाई देंगी

🔹मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

05/09/2026

इंदौर में दूसरे चरण की मेट्रो का शुभारंभ विकास की नई रफ्तार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है

🔹मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Address

तृतीय तल, पालिका भवन , शिवाजी नगर
Bhopal
462016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Urban Development & Housing MP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department of Urban Development & Housing MP:

Shortcuts

Share