Sachin Vatsa Raghogarh

Sachin Vatsa Raghogarh सरफरोशी की तम्मना अब हमारे दिल मे है
देखना है ज़ोर कितना बाजूओं क़ातिल में है।

⚠️ अफवाहों से सावधान, सत्य को जानें।कुछ media  माध्यमों पर आदरणीय राजा साहब के राजनीति छोड़ने अथवा सार्वजनिक जीवन से संन...
07/07/2026

⚠️ अफवाहों से सावधान, सत्य को जानें।

कुछ media माध्यमों पर आदरणीय राजा साहब के राजनीति छोड़ने अथवा सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने की भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। इन खबरों में कोई सत्यता नहीं है।

राजा साहब जनसेवा के अपने संकल्प पर आज भी उतने ही दृढ़ हैं। वे अपने जीवन की अंतिम सांस तक सांप्रदायिक शक्तियों के विरुद्ध लोकतांत्रिक और वैचारिक संघर्ष जारी रखते हुए देश के पीड़ित, वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

सत्य यही है — संघर्ष जारी है, जनसेवा जारी है और जनता के प्रति समर्पण अटूट है।

Indian National Congress
Indian National Congress – Madhya Pradesh
Rahul Gandhi
Digvijaya Singh
Jitu Patwari
Jaivardhan Singh

#राजासाहब #सत्य_की_जीत #जनसेवा

07/07/2026
07/07/2026

मेरा काम है सनातन धर्म की रक्षा करना और वे में आखिरी सांस तक करूंगा।

मैं समझता हूं सनातन धर्म को। मैं समझता हूं बीजेपी को।
मैं समझता हूं विश्व हिंदू परिषद को। मैं समझता हूं RSS को।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी

#सनातन_धर्म #पदयात्रा

06/07/2026

अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है ताऊजी श्री ओमप्रकाश पुरोहित जी का देवलोक गमन हो गया है।
अंतिम यात्रा आज 11 बजे निज निवास 24 कोटरा सुल्तानाबाद, भोपाल से भदभदा विश्राम घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

ॐ शांति 🙏

पारीक-गौरव श्रद्धेय ओपी पुरोहित जी को अश्रुपूर्ण भावांजलि🙏"कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन..."श्रीमद्भगवद्गीता के इस ...
06/07/2026

पारीक-गौरव श्रद्धेय ओपी पुरोहित जी को अश्रुपूर्ण भावांजलि🙏
"कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन..."
श्रीमद्भगवद्गीता के इस परम सूत्र के मूर्तिमंत प्रतीक, हमारे कुल के स्तंभ और पारीक समाज के अमूल्य मुकुटमणि, आदरणीय ताऊ जी श्री ओपी पुरोहित जी 91 वर्ष की सुदीर्घ कर्म-साधना को विश्राम देकर आज अनंत क्षितिज में विलीन हो गए। उनका देवलोकगमन केवल एक जीवन का अंत नहीं, अपितु वात्सल्य और कर्तव्यपरायणता के एक देदीप्यमान युग का अवसान है।
वर्ष 2003 से निरंतर उनके पावन सानिध्य में रहकर मुझे कर्म करने का महद्भाग्य प्राप्त हुआ। वे केवल कुल के अधिपति ही नहीं, अपितु कार्यक्षेत्र में मेरे परम गुरु थे। उनके चरणों में बैठकर ही मैंने अंकेक्षण (ऑडिटिंग) की गूढ़ विधाओं को आत्मसात् किया और लेखांकन (अकाउंटिंग) के सूक्ष्म सिद्धांतों को जाना। जीवन के अंतिम छोर तक उनकी अविश्रांत जिजीविषा और अटूट कर्तव्यनिष्ठा हम सबके लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बनी रहेगी।
"पारीक" समाज के प्रति उनकी दूरगामी दृष्टि थी कि भोपाल की धरा पर एक भव्य भवन और ऐसा छात्रावास निर्मित हो, जहां समाज के निर्धन व मेधावी छात्र न्यूनतम शुल्क अथवा निःशुल्क रहकर विद्या-अध्ययन कर सकें। आज उनके भौतिक महाप्रयाण के पश्चात, उनके ये अपूर्ण संकल्प अब हमारे कंधों पर एक पावन धरोहर की भांति हैं, जिन्हें पूर्ण करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
संपूर्ण "पारीक" समाज और कार्यालय परिवार आज अश्रुपुरित नयनों से इस पुण्यात्मा के सम्मुख नतमस्तक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में परम धाम प्रदान करें और हमें इस असह्य वज्रपात को सहने का संबल दें।
ॐ शांति! सद्गति!🙏 शत् शत् नमन 🙏

#ॐशांति #विनम्र_श्रद्धांजलि

ॐ शांति 🙏 शत् शत् नमन
06/07/2026

ॐ शांति 🙏 शत् शत् नमन

पुरोहित जी के दुखद निधन पर मुझे बहुत दुख हुआ है। कई वर्षों से और आखरी समय तक उन्होंनें पूरी ईमानदारी व निष्ठा से मेरे साथ काम किया है।
उनकी सदैव हम कमी महसूस करेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
🕉️ शांति 🕉️ शांति 🕉️ शांति।

Address

Raghogarh Guna
Bhopal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sachin Vatsa Raghogarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share