Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh

  • Home
  • India
  • Bhopal
  • Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh

Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh Official handle of Department of Backward classes and Minority, Madhya Pradesh Government

06/09/2026

मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना

▶️ ₹1 लाख से ₹25 लाख तक
सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के लिए परियोजना सहायता

▶️ ₹1 लाख से ₹50 लाख तक
विनिर्माण उद्योग के लिए परियोजना सहायता

▶️ 3% वार्षिक ब्याज सबवेंशन
बैंक ऋण पर | अधिकतम 7 वर्षों तक

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


क्या आप जानते हैं ?▶️ मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम/ स्वरोजगार योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में लाभांवित हि...
05/09/2026

क्या आप जानते हैं ?

▶️ मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम/ स्वरोजगार योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में लाभांवित हितग्राहियों को ब्याज अनुदान के रूप में समस्त पोर्टल के माध्यम से राशि ₹86 लाख का वितरण किया गया है।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


 #पिछड़ा_वर्ग_राज्य_छात्रवृत्ति_योजनाकक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्तिपात्रता:▶️ अभिभावक आयकरदा...
04/09/2026

#पिछड़ा_वर्ग_राज्य_छात्रवृत्ति_योजना

कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति

पात्रता:

▶️ अभिभावक आयकरदाता न हों
▶️ परिवार के पास 10 एकड़ से अधिक भूमि न हो
▶️ म.प्र. का मूल निवासी एवं जाति प्रमाणपत्र हो

आवेदन कैसे करें ?

▶️ विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइनआवेदन
▶️ एकल ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
▶️ योजना से जुड़ी जानकारी शिक्षा पोर्टल पर उपलब्ध

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिल रहा बेहतर अवसर #राज्य_स्तरीय_रोजगार_एवं_प्रशिक्षण_केंद्रपिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक ...
03/09/2026

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिल रहा बेहतर अवसर

#राज्य_स्तरीय_रोजगार_एवं_प्रशिक्षण_केंद्र

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवक-युवतियों के लिए

▶️ प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग
▶️ निःशुल्क आवासीय सुविधा
▶️ पुस्तकालय सुविधा

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


हर संकल्प सफलता की राह खोलता है : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौरबंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के दीक्षारंभ समारोह में नवागत ...
03/09/2026

हर संकल्प सफलता की राह खोलता है : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर
बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के दीक्षारंभ समारोह में नवागत विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि जीवन में लिया गया प्रत्येक सकारात्मक संकल्प व्यक्ति को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाता है। शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने का आह्वान किया।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित दीक्षारंभ समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने समारोह का शुभारंभ करते हुए संस्थान में प्रवेश लेने वाले नवागत विद्यार्थियों को सफल, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि आज विद्यार्थियों के जीवन में एक नए सफर की शुरूआत हुई है। यह समय अपने सपनों को आकार देने और भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर है। युवा शक्ति हर चुनौती और परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि युवाओं में उत्साह, क्षमता और जिम्मेदारी का भाव है। यही ऊर्जा उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाने की शक्ति देती है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का युवा बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने का जज्बा भी रखता है। दुनिया में अपनी पहचान बनाने की क्षमता युवाओं में है, जरूरत केवल सही दिशा, निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प की है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए न करें, बल्कि परिवार, संस्थान और देश के विकास में भी योगदान दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने अनुशासन, प्रतिभा और उपलब्धियों से संस्थान एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

समारोह में नवागत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौरान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ अपने व्यक्तित्व और भविष्य को बेहतर दिशा देने के लिए प्रेरित किया गया।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


 #ज्ञान_की_परीक्षामुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए कितनी पर...
02/09/2026

#ज्ञान_की_परीक्षा

मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए कितनी परियोजना राशि तक सहायता दी जाती है?

✅ सही उत्तर: B - ₹10 हजार से ₹1 लाख

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग #पोस्ट_मैट्रिक_छात्रवृत्ति_योजना▶️ OBC स्टूडेंट्स को पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग तथा अन्य व...
02/09/2026

उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग

#पोस्ट_मैट्रिक_छात्रवृत्ति_योजना

▶️ OBC स्टूडेंट्स को पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति का लाभ

▶️ योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन संबंधी विवरण के लिए QR कोड स्कैन करें।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठकराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के महत्वपूर्ण द...
02/09/2026

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

▶️ 106 छात्रावासों में आगामी 8 सितंबर से मेस संचालन अनिवार्य रूप से शुरू करने के निर्देश।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


छात्रावासों में शीघ्र प्रारंभ होगा मेस संचालन - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौरराज्यमंत्री (स्वतंत्र प्...
01/09/2026

छात्रावासों में शीघ्र प्रारंभ होगा मेस संचालन - राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने मंत्रालय में की विभागीय समीक्षा बैठक

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विद्यार्थियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिये संचालित 106 छात्रावासों में आगामी 8 सितंबर से मेस का संचालन अनिवार्य रूप से प्रारंभ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं उच्च गुणवत्तायुक्त भोजन समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना: वर्षभर खुला रहेगा पोर्टल, त्रैमासिक होंगे साक्षात्कार

उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने 'विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना' के पोर्टल को पूरे वर्ष संचालित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया को सुगम और निरंतर बनाए रखने के लिए पोर्टल बंद नहीं होना चाहिए। चयन प्रक्रिया को तीव्र गति देने के उद्देश्य से उन्होंने व्यवस्था बनाई कि प्रत्येक तीन माह (त्रैमासिक) में अथवा न्यूनतम 25 आवेदन प्राप्त होते ही समिति की बैठक आयोजित कर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएं, जिससे पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

समस्त विभागीय कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर ने विभागीय अधिकारियों को कार्य-संस्कृति में गतिशीलता लाने तथा शासन की समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर पर खड़े हितग्राही तक पारदर्शी एवं त्वरित रूप से प्राप्त होना आवश्यक है। बैठक में सचिव श्री अनुराग चौधरी, आयुक्त श्री सतेन्द्र सिंह, श्री आरके यादव सलाहकार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" के गायन के सा...
01/09/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" के गायन के साथ प्रारंभ हुई।
बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती Krishna Gaur भी मौजूद रहीं।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh


Address

35-श्यामला हिल्स, 2-बी, राजीव गांधी भवन, Shymala Hills
Bhopal
462002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh:

Shortcuts

Share