Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Department of Agriculture, Madhya Pradesh Official handle of department of agriculture, government of Madhya Pradesh
(1)

05/09/2026

किसान कल्याण वर्ष के संकल्प के साथ प्राकृतिक खेती, नई गोशालाओं का निर्माण, आधुनिक तकनीक से मछली पालन सहित अनेक नवाचारों के माध्यम से अन्नदाताओं को सशक्त बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।

- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

Dr Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज समत्व भवन से भिंड में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कृष...
05/09/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज समत्व भवन से भिंड में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के विस्तार और किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को साझा किया।

Dr Mohan Yadav

किसानों के हित और कृषि के विकास को नई गति ---मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम स...
04/09/2026

किसानों के हित और कृषि के विकास को नई गति
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुरैना में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया।

Dr Mohan Yadav
#बलराम_कृषि_महोत्सव

महिला किसान, खेती में समृद्धि----महिला किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहलकृषि-आधारित आजीविका के लिए प्रमुख योजन...
03/09/2026

महिला किसान, खेती में समृद्धि
----
महिला किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल
कृषि-आधारित आजीविका के लिए प्रमुख योजनाओं का लाभ
कृषि अवसंरचना कोष (AIF) से कृषि क्षेत्र को बढ़ावा
नमो ड्रोन दीदी योजना से आधुनिक कृषि को प्रोत्साहन
दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से महिलाओं के लिए नए अवसर
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (ATMA) का सहयोग

Dr Mohan Yadav
Aidal Singh Kansana

किसानों की समृद्धि, प्रदेश की प्रगति---✅किसानों का पसीना बना अर्थव्यवस्था का ‘फ्यूल’✅किसान कल्याण से जुड़े 𝟒 महत्वपूर्ण ...
03/09/2026

किसानों की समृद्धि, प्रदेश की प्रगति
---
✅किसानों का पसीना बना अर्थव्यवस्था का ‘फ्यूल’
✅किसान कल्याण से जुड़े 𝟒 महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ
✅कृषक कवच योजना से किसानों को मिलेगा लाभ

Dr Mohan Yadav
Aidal Singh Kansana

किसानों की समृद्धि के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। अगले वर्ष चना और गन्ना जैसी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को द...
03/09/2026

किसानों की समृद्धि के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। अगले वर्ष चना और गन्ना जैसी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को दिन में ही पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

~ डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

Dr Mohan Yadav
Aidal Singh Kansana

किसानों की समृद्धि को नई गति---✅𝟐𝟒 घंटे बिजली, किसानों को राहत✅कृषक कवच योजना का शुभारंभ✅हर ब्लॉक में एक वृंदावन ग्राम✅प...
03/09/2026

किसानों की समृद्धि को नई गति
---
✅𝟐𝟒 घंटे बिजली, किसानों को राहत
✅कृषक कवच योजना का शुभारंभ
✅हर ब्लॉक में एक वृंदावन ग्राम
✅प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा

Dr Mohan Yadav
Aidal Singh Kansana

अब किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी उपलब्ध होगी बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव---मुख्यमंत्री ने श्योपुर में बलराम ...
02/09/2026

अब किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी उपलब्ध होगी बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
---
मुख्यमंत्री ने श्योपुर में बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को सतत् रूप से सुविधाएं देने का कार्य किया जा रहा है, अब किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी बिजली की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वे दिन के समय में भी अपनी फसलों में पानी दे सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि उपज मंडी परिसर श्योपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव एवं किसान मेले को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने श्योपुर के किसानों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि उपज मंडी श्योपुर में किसानों के लिए नवीन विश्राम गृह निर्माण के लिये 60 लाख रूपये की घोषणा की। ग्वालियर एयरपोर्ट से कार्यक्रम से वर्चुअली जुडने के दौरान श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत और अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्योपुर कहा कि प्रदेश में इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। किसानों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण की सुविधा दी जा रही है। इसके तहत खरीफ एवं रबी फसलों के लिए 6-6 माह की अवधि ऋण चुकाने के लिए निर्धारित थी, जिसे बढाकर अब एक वर्ष कर दिया गया है, अर्थात किसान द्वारा जिस दिनांक से ऋण लिया जायेगा, उसे चुकाने की अवधि उस दिनांक से एक वर्ष तक की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की आय बढाने के लिए पशुपालन को भी बढावा दिया जा रहा है। दुग्ध सहकारी समितियों का और अधिक संख्या में गठन किया जाये और दुग्ध उत्पादन को बढाया जायें। उन्होंने कहा कि श्योपुर जिले में धान और गेहूं का बम्पर उत्पादन तो होता ही है, बल्कि जिले के किसान मोटे अनाज का उत्पादन भी कर रहे है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर 12वी कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गत दिवस मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रूपये की राशि प्रदाय की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपील की कि बच्चों को पढ़ायें तथा फिजूलखर्ची को रोकें, समाज में ऐसी परम्परा डाले, जिससे शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक आयोजनों में अधिक खर्च न हों। सामूहिक विवाह सम्मेलनों के माध्यम से विवाह संपन्न करायें। इस अवसर पर उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर किसानों से संवाद किया। इस दौरान ग्राम राडेप के किसान श्री मुकुट चौधरी ने बताया कि शासन की योजना में कृषि अभियांत्रिकी के माध्यम से उन्हें पराली प्रबंधन के लिये कृषि यंत्र सब्सिडी पर प्राप्त हुए हैं, पराली प्रबंधन के लिए सुपर सीडर खरीदा था, जिस पर 1 लाख 20 हजार रूपये का अनुदान भी प्राप्त हुआ। बलराम कृषि महोत्सव एवं किसान मेले में आये किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेती-किसानी की नवीन तकनीकी और फसलों के संबंध में लाभदायक जानकारी प्रदान की गई है। बलराम कृषि महोत्सव एवं किसान मेले के दौरान पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, एनआरएलएम द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान श्री नरेन्द्र चौधरी, श्री भरत जाट, श्री शिशुपाल मीणा, श्री सोनू शर्मा, श्री बनवारी मीणा, श्री भुवनेश मीणा, श्री पूरण प्रजापति, श्री गोविद पटेलिया और श्री मान सिंह पटेलिया को शॉल एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 12वी में उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए मेधावी विद्यार्थियों में अंकुश मेहर, भूमिका माहौर, आशा गुर्जर, अनमोल मीणा, अभय गुर्जर, पूनम जाट, वैष्णवी जाट, दीनबंधु मीणा, करण मीणा और मयंक शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, विधायक श्री बाबू जंडेल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, पूर्व विधायक श्री बृजराज सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री गिरधारी बैरवा, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, जनप्रतिनिधि तथा बडी संख्या में किसानबंधु उपस्थित रहें।

Dr Mohan Yadav
Aidal Singh Kansana

02/09/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित ‘बलराम जयंती महोत्सव’ की कुछ खास झलकियां...

Dr Mohan Yadav
#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026

02/09/2026

किसानों को "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि" से ₹𝟔,𝟎𝟎𝟎 और हमारी सरकार की ओर से ₹𝟔,𝟎𝟎𝟎, यानी कुल ₹𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 प्रतिवर्ष की सम्मान निधि दी जा रही है।

~मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Dr Mohan Yadav
Aidal Singh Kansana

Address

2nd Floor, 462011, 245, Zone-II, Maharana Pratap Nagar
Bhopal
462023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Agriculture, Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department of Agriculture, Madhya Pradesh:

Shortcuts

Share