Dr. L N Malviya

Dr. L N Malviya Dr. LN Malviya
ME, Civil, PhD, LLB

Chairman cm Managing Director
LN Malviya Infra Projects Pvt.

भगवान श्री सहस्रबाहु जयंती की भव्य तैयारियों को लेकर समाज की महत्वपूर्ण बैठक17 अगस्त को कल्चुरी भवन, भोपाल में कल्चुरी स...
18/08/2026

भगवान श्री सहस्रबाहु जयंती की भव्य तैयारियों को लेकर समाज की महत्वपूर्ण बैठक

17 अगस्त को कल्चुरी भवन, भोपाल में कल्चुरी समाज के सभी संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में 16 नवंबर को भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्रबाहु जी की जयंती के उपलक्ष्य में, जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर कल्चुरी समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ शोभायात्रा को भव्य, ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

संगठन अनेक—समाज एक।
आराध्य एक—भगवान श्री सहस्रबाहु जी।

जय सहस्रबाहु 🙏
जय कल्चुरी समाज 🚩

15/08/2026
आज 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर बोनीफाई प्ले स्कूल, शक्ति नगर में स्वतंत्रता का महापर्व बड़े ही उत्...
15/08/2026

आज 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर बोनीफाई प्ले स्कूल, शक्ति नगर में स्वतंत्रता का महापर्व बड़े ही उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर डॉ. एल. एन. मालवीया जी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को नमन किया गया। कार्यक्रम में बोनीफाई स्कूल के समस्त स्टाफ एवं शक्ति नगर के सम्मानित रहवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जय हिंद! जय भारत! वंदे मातरम्!

आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ कार्यालय, शक्ति नगर, भोपाल में हर्षोल्लास ए...
15/08/2026

आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ कार्यालय, शक्ति नगर, भोपाल में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला संयोजक, व्यापारी प्रकोष्ठ, डॉ. एल. एन. मालवीया जी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगे को नमन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी प्रकोष्ठ की जिला टीम के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

जय हिंद! जय भारत!
वंदे मातरम्!

— Dr. L. N. Malviya Social Media Team

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर TV27 News Channel में आयोजित ध्वजार...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर TV27 News Channel में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में माननीय सांसद श्री आलोक शर्मा जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर माननीय सांसद जी ने साकेत नगर एवं शक्ति नगर क्षेत्र के नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. एल. एन. मालवीया की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. एल. एन. मालवीया ने माननीय सांसद श्री आलोक शर्मा जी को मोमेंटो भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा कार्यक्रम में पधारने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

जय हिंद! 🇮🇳
जय भारत! 🇮🇳



आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर आईएसबीटी, भोपाल स्थित एल.एन. होटल एंड रिसॉर्ट में स्वतंत्रता दिवस का राष...
15/08/2026

आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर आईएसबीटी, भोपाल स्थित एल.एन. होटल एंड रिसॉर्ट में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर डॉ. एल. एन. मालवीय द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगे को नमन किया गया। समारोह में आईएसबीटी के समस्त व्यापारीगण, एल.एन. होटल के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व जनसमुदाय उपस्थित रहा।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।
जय हिंद! जय भारत! वंदे मातरम्!

आज शक्ति नगर स्थित सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति के वातावरण में हर्षोल...
15/08/2026

आज शक्ति नगर स्थित सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुआ। इस अवसर पर सोसाइटी की संरक्षक श्रीमती पुष्पा तलवार जी, अध्यक्ष श्री प्रदीप पांडे जी, श्री अशोक पटेल जी, श्रीमती कल्पना थोराट जी, मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बैस जी, श्री सुनील द्विवेदी जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजबंधु, माताएँ एवं बहनें उपस्थित रहीं।

सभी ने एकजुट होकर तिरंगे को नमन किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

जय हिंद! जय भारत!
वंदे मातरम्!

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कल्चुरी भवन में समाज के वरिष्ठजनों एव...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कल्चुरी भवन में समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. एल. एन. मालवीय जी सहित समाज के सभी प्रमुखजनों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रप्रेम एवं समाज की एकता पर अपने विचार साझा किए।

जय हिंद! 🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳

— Dr. L. N. Malviya Social Media Team

Address

Bhopal
462024

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. L N Malviya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr. L N Malviya:

Shortcuts

Share

Category