अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मध्यप्रदेश-Aidwa-

  • Home
  • India
  • Bhopal
  • अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मध्यप्रदेश-Aidwa-

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मध्यप्रदेश-Aidwa- Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मध्यप्रदेश-Aidwa-, Political organisation, 13 B padmnabh nagar near by new subhash nagar, Bhopal.

16/08/2026
*भोपाल में 15 अगस्त: बस्तियों में झण्डारोहण के साथ आजादी और हक की बात* 15 अगस्त को भोपाल की विभिन्न बस्तियों में स्वतंत्...
16/08/2026

*भोपाल में 15 अगस्त: बस्तियों में झण्डारोहण के साथ आजादी और हक की बात*

15 अगस्त को भोपाल की विभिन्न बस्तियों में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। झण्डारोहण के बाद राष्ट्रगान, जनगीत और बच्चों व महिलाओं के डांस हुए। कार्यक्रमों में आजादी के महत्व के साथ-साथ आज के समय में शिक्षा, रोजगार और हक की बात पर भी जोर दिया गया।

*नरेंद्र देव नगर*
यहां झण्डारोहण नूर बी हरिबाई ने किया। राष्ट्रगान के बाद एडवा की पदाधिकारी नीना शर्मा, विजया ठाकुर और एसएफआई के साथी दीपक ने संक्षिप्त में अपने विचार रखे।
इस मौके पर वरिष्ठ साथी कमला कुशवाहा, किरण, उर्मिला कुशवाह, अनवरी बेगम, सुनीता, सीता, रायला, आयशा सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया

कार्यक्रम में सहयोग - एस एफ आई के सोनू शाक्य, दीपक पासवान ने किया |

*पुराना नगर*
यहां मुख्य फोकस बच्चों की गतिविधियों पर रहा। झण्डारोहण के बाद आजादी के महत्व पर बात की गयी । इसके बाद राष्ट्रगीत, जनगीत और बच्चों व महिलाओं का डांस हुआ।

फोटो -किरण राजपूत,
सहयोग सुशीला, सईदा बी, माला ने किया |

*रूप नगर*
यहां 15 अगस्त के महत्व को बताया गया। इसके बाद राष्ट्रगीत और जनगीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की जिम्मेदारी मुख्य रूप से माया और सरिता ने संभाली।

*आनंद नगर*
कार्यक्रम की शुरुआत चंदा ने की

यहां बच्चों और महिलाओं से देश के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पूछे गए। कुछ ने नाम बताए, लेकिन कई महिलाओं को याद नहीं आए।
अगली बार नाम याद रखने के साथ काम भी याद रखने के लिए कहा गया |
इस अवसर पर नीना शर्मा ने सक्षिंप्त में बात रखते हुये कहा कि
आज आजादी पर मुट्ठी भर लोगों का कब्जा है। ताकतवर लोग सरकार के साथ मिल कर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और अवैध कह कर गरीबों की बस्तियों को उजाड़ा जा रहा है । उन्होंने कहा कि सबको सस्ती शिक्षा और रोजगार के लिए आवाज उठाना जरूरी है। अपने हक की बात करना, सवाल पूछना देश के लिए हितकारी है हमारी आजादी तभी सुरक्षित रहेगी
हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने यही किया था

और आज हमारे देश के बच्चे यह काम बखूबी कर रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और जनगीत के साथ हुआ। इसमें गीता लखेरिया,चंदा केवट , जागृति केवट,शकुन, कमला गौंड ने मुख्य रूप से मदद की।

कुल मिलाकर चारों बस्तियों में 15 अगस्त पर विविध गतिविधियों के साथ मौजूदा मुद्दों पर संक्षिप्त में संवाद भी किया गया |

13/08/2026

संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण की बिना शर्त लागू करने की मांग को लेकर दिल्ली में
एडवा व अन्य संगठनोँ का प्रतिरोध जारी है

संसद और विधान सभा में बिना शर्त 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करोँ की मांग को लेकर भोपाल में परिसंवाद
13/08/2026

संसद और विधान सभा में बिना शर्त 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करोँ की मांग को लेकर भोपाल में परिसंवाद

*बिना शर्त 33 महिला आरक्षण शीघ्र लागू करो,  जनगणना परिसीमन का बहाना नहीं चलेगा-  मरियम ढबले*भोपाल। अखिल भारतीय जनवादी मह...
13/08/2026

*बिना शर्त 33 महिला आरक्षण शीघ्र लागू करो, जनगणना परिसीमन का बहाना नहीं चलेगा- मरियम ढबले*

भोपाल।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने 2 अगस्त को भोपाल में ‘33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने की मांग’ को लेकर राज्य स्तरीय ‘परिसंवाद’ का आयोजन किया।
इसमें एडवा के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न संगठनों के साथियों ने भी शिरकत की |
परिसंवाद की शुरुआत जसम जिला अध्यक्ष अरुणा ने करते हुए अतिथियों का परिचय, स्वागत और परिसंवाद की आवश्यकता बताई |
राज्य महासचिव प्रीति सिंह ने संचालन करते हुये कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी|
अतिथियों का स्वागत किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मरियम ढबले जमस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विशेष वक्ता मधुगर्ग राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सहित मंच पर संध्या शैली राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पारूल खान भारतीय महिला फेडरेशन, डॉ संघमित्रा बुद्धिस्ट महिला जागृति मंच, प्रभा गौर कुंजन सोसायटी मौजूद थी। परिसंवाद की अध्यक्षता अंजना कुररिया राज्य अध्यक्ष, राज्य उपाध्यक्ष कांता राजोरिया, अरुणा ने की।
परिसंवाद को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जमस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मरियम ढवले ने कहा कि महिलाओं बड़ी लड़ाईयां लड़ी है और अपने हौंसलों के दम पर जीती भी हैं। सरकार महिला आरक्षण बिना शर्त नहीं देती है तो संघर्ष जारी रहेगा |
घरेलू हिंसा कानून के लिए भी बहनों को लम्बा संघर्ष करना पडा जीत हांसिल हुई |
जनवाद, समानता, नारी मुक्ति का अर्थ बताते हुये कहा कि इसे परिवार,समाज दोनों जगह स्थापित करना होगा।अपने सपनों को साकार करने के लिए हौंसलों के साथ आगे बढना होगा| जनवादी महिला समिति उन्हीं सपनों को साकार करने की लड़ाई लड़ रही है।
जमस नेत्री ने कहा कि जब पंचायतों में महिलाए पहुंची तो उन्हें बराबरी से बैठने तक नहीं दिया जाता था। लेकिन संघर्ष के कारण आज स्थिति बदल गई है। नगर निकायों में जहां महिलाओं की संख्या है वहां बेहतर काम हो रहे है। इसलिए हमें विधानसभा और लोकसभा में भी तेंतीस प्रतिशत आरक्षण से महिलाओ की स्थिति में ही नहीं समाज में भी बदलाव आयेगा |
विषय प्रवर्तन करते हुये जमस केंद्रीय कमेटी समदस्य संध्या शैली ने 33 प्रतिशत आरक्षण की लडाई के इतिहास के बारे बताया |

परिसंवाद में मप्र की इंचार्ज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु गर्ग ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार हमें अधिकार नहीं देना चाहती। इसलिए वह रेवड़ी बाट रही है। स्कूल बंद करके शिक्षा से बाहर कर रही है। जब हम महिला आरक्षण की बात करते है तो वह विपक्षी पार्टियों को दोषी ठहराकर पल्ला झाड़ लेने की बात करती है। यही सरकार है जिसके पास पूर्ण बहुमत होते हुए भी यह महिला आरक्षण विधयक को पास नहीं कर पाई।
जमस महासचिव प्रीति सिंह ने महिला आरक्षण बारे मेझ प्रस्ताव पेश किया उसमे महिला संगठनो का दृष्टिकोण और मांगे
रखी
जिस पर अलग अलग जिले से आई महिलाओं ने चर्चा की। जिसमें प्रमुख जबलपुर की पूनम, ग्वालियर की कांता, नरसिंहपुर से लक्ष्मी प्रकाश बौद्ध, अजाक्स की निर्मला पाटिल, ज्ञान विज्ञान समिति की उपासना बेहार, के साथ भारतीय महिला फेडरेशन की पारुल खान शामिल है। चर्चा के बाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
कार्यक्रम में श्वेता ,उपासना ,बबिता,अरुणा जी ने जनवादी गीत गाये ।
कवियत्री रेनू गोस्वामी ने कविता प्रस्तुति की कार्यक्रम में सोसियल मीडिया में अपने व्यंग अभियन के जरिये धूम मचाने वाली
पुस्पा जिज्जी और पद्मा भी मौजूद थीं

राज्य अध्यक्ष अंजना कुररिया ने समापन करते हुये महिला आरक्षण के संघर्ष को और तेज करने के लिये मिल कर अभियान चलाने की जरुरत बताई अंत में
सभी का आभार जताया |
कार्यक्रम को समाप्त करने के बाद अम्बेडकर चौक तक एक रैली निकाल गई | जिसे मरियम जी ने संबोधित किया |
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्री व संरक्षक शैला शुक्ला भी मौजूद रहीं

सहयोग
रजिस्ट्रेशन विजया ठाकुर
नाश्ता चाय, हाल व्यवस्था- मीनल, किरण खडसे,किरण राजपूत एसएफआई के साथी सोनू अभिषेक दीपक,
मीडिया सहयोग -उपेंद्र यादव, प्रियंका ने किया |

13/08/2026
13/08/2026

Address

13 B Padmnabh Nagar Near By New Subhash Nagar
Bhopal

Telephone

07552680613

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मध्यप्रदेश-Aidwa- posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share