08/05/2026
थाना नागदा क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते अवसादग्रस्त 30 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन,
डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल।
उज्जैन जिले के थाना नागदा क्षेत्र में टॉवर चौक के पास एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08/05/2026 को सुबह 09:28 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नागदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया डायल-112 स्टाफ आरक्षक प्रदीप कुमार एवं पायलेट नवीन परिहार ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उदेश्य से अवसादग्रस्त 30 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित युवक को परिजन के साथ एफ़ आर व्ही वाहन से शासकीय चिकित्सालय नागदा में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की तत्परता से पीड़ित युवक को समय पर उपचार मिला।