Mpsrlm

Mpsrlm The Self-Help Groups [SHGs] are such organizations which are formed and managed by the members themselves.

*राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने किया भोपाल हाट के राखी मेले का भ्रमण**स्व-सहायता समूहों की बहनों से संवाद कर बढ़ाया उत...
25/08/2026

*राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने किया भोपाल हाट के राखी मेले का भ्रमण*

*स्व-सहायता समूहों की बहनों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह, खरीदे हस्तनिर्मित उत्पाद*

भोपाल | 25 अगस्त 2026

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने भोपाल हाट में आयोजित स्व-सहायता समूहों के सात दिवसीय राखी मेले का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं स्व-सहायता समूहों की 'दीदियों' से आत्मीय संवाद किया, उनके द्वारा तैयार आजीविका उत्पादों की विस्तृत जानकारी ली और सामग्री की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया।

भ्रमण के दौरान मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय निगम ने राज्यमंत्री श्रीमती सिंह को मेले की गतिविधियों और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कराया। राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने समूह की बहनों द्वारा तैयार आकर्षक राखियों, शुद्ध मिठाइयों, हस्तनिर्मित वस्त्रों, सजावटी सामग्री और पारंपरिक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और कुशल उद्यमी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहें।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत आजीविका मिशन द्वारा स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को वृहद बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सात दिवसीय मेला 20 से 26 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलने वाले इस मेले में खरीदारी के साथ-साथ विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं। यह मेला न केवल ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर का उत्सव है, बल्कि मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और महिला सशक्तिकरण का भी अनुपम प्रतीक है।

24/08/2026

राखी मेला भोपाल हाट
20 से 26 अगस्त 2026
(दोपहर 01 बजे से रात्रि 10 बजे तक)
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला स्व-सहायता समूहों की बहनें लेकर आई हैं स्वदेशी सामान
खरीददारी, खान-पान एवं मनोरंजन का अनूठा संगम
रोज शाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जरूर आइये भोपाल हाट

आयोजक- मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
(पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म. प्र.)

24/08/2026

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला राजगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भर बन रही समूह सदस्यों की सफलता की कहानीI

हारमोनी सिंगिंग परफॉर्मेंस क्लब द्वारा राखी मेला में संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध ​राखी मेला भोपाल हाट ...
23/08/2026

हारमोनी सिंगिंग परफॉर्मेंस क्लब द्वारा राखी मेला में संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

​राखी मेला भोपाल हाट
20 से 26 अगस्त 2026
(दोपहर 01 बजे से रात्रि 10 बजे तक)
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला स्व-सहायता समूहों की बहनें लेकर आई हैं स्वदेशी सामान
खरीददारी, खान-पान एवं मनोरंजन का अनूठा संगम
रोज शाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जरूर आइये भोपाल हाट

आयोजक- मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
(पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म. प्र.)

भोपाल हाट में आयोजित भव्य 'राखी मेला 2026' (20 अगस्त से 26 अगस्त 2026) के मंच पर भोपाल के सुप्रसिद्ध हारमोनी सिंगिंग परफॉर्मेंस क्लब के कलाकारों ने अपनी सुरीली और शानदार गायकी से समां बांध दिया। क्लब के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए सदाबहार और भावपूर्ण गीतों ने मेले में आए सभी दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया।
​कार्यक्रम में प्रमुख कलाकार ​श्री दिनेश कुमार पालवी, ​श्री गगनलाल पालवी, ​डॉ. अशोक व्यास, ​श्री सुरेंद्र दत्त, ​श्री अरुण मौर्य, ​श्री अनिल पालवी आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों की तरफ से हर गीत पर जमकर तालियां बजाई गईं। कलाकारों के बेहतरीन प्रदर्शन और अद्भुत उत्साह के कारण यह सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्णतः सफल और यादगार रहा।

राखी मेला भोपाल हाट 20 से 26 अगस्त 2026(दोपहर 01 बजे से रात्रि 10 बजे तक)प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला स्व-सहायता...
23/08/2026

राखी मेला भोपाल हाट
20 से 26 अगस्त 2026
(दोपहर 01 बजे से रात्रि 10 बजे तक)
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला स्व-सहायता समूहों की बहनें लेकर आई हैं स्वदेशी सामान
खरीददारी, खान-पान एवं मनोरंजन का अनूठा संगम
रोज शाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जरूर आइये भोपाल हाट

आयोजक- मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
(पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म. प्र.)

राखी मेला भोपाल हाट 20 से 26 अगस्त 2026(दोपहर 01 बजे से रात्रि 10 बजे तक)आज दूसरे दिन उमड़ी भीड़ खरीदारी, खान-पान एवं मन...
21/08/2026

राखी मेला भोपाल हाट
20 से 26 अगस्त 2026
(दोपहर 01 बजे से रात्रि 10 बजे तक)
आज दूसरे दिन उमड़ी भीड़
खरीदारी, खान-पान एवं मनोरंजन का अनूठा संगम
राग रंग ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांधा

भोपाल हाट में स्व-सहायता समूहों के सात दिवसीय राखी मेले का महापौर ने किया शुभारंभ • 20 अगस्‍त से 26 तक रोज दोपहर 01 बजे ...
20/08/2026

भोपाल हाट में स्व-सहायता समूहों के सात दिवसीय राखी मेले का महापौर ने किया शुभारंभ
• 20 अगस्‍त से 26 तक रोज दोपहर 01 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा राखी मेला
• प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से समूहों की दीदियां लाई हैं समूह उत्‍पाद
भोपाल 20 अगस्त 2026 – मध्‍यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूहों का सात दिवसीय राखी मेला भोपाल हाट में दिनांक 20 से 26 अगस्त 2026 को आयोजित किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ आज सायं 7 बजे नगर निगम भोपाल की महापौर सुश्री मालती राय ने किया।
मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी मध्‍यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण मिशन श्री विनय निगम ने महापौर को मेले का भ्रमण कराया। इस दौरान विभिन्‍न जिलों से आई समूहों की दीदियों से उन्‍होंने चर्चा करते हुये उनके उत्‍पदों तथा आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
उल्‍लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मध्‍यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्व-सहायता समूहों के उत्‍पादों को वृहद बाजारों से जोडने के लिये अनेकों प्रयास आजीविका मिशन द्वारा किये जा रहे हैं। इसी क्रम में स्‍व-सहायता समूहों का सात दिवसीय राखी मेला भोपाल हाट में आयोजित किया गया है।
ज्ञातव्‍य है कि विगत वर्ष भी राखी मेले का आयोजन मिशन द्वारा भोपाल हाट में किया गया था। इस वार भी विभिन्‍न जिलों से आई समूहों की दीदियों द्वारा 80 दुकानें लगाई गई हैं। राखी के त्‍यौहार को ध्‍यान में रखते हुये विशेष रूप से राखी, मिठाईयां वस्‍त्र एवं सजावटी सामान सहित खाद्य सामग्री, समूहों द्वारा निर्मित अनेकों प्रकार की बस्‍तुयें उपलब्‍ध रहेंगी। इस दौरान विभिन्‍न कलाकारों द्वारा सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां भी दी जायेंगीं।
ग्रामीण परिवेश का एहसास तथा सावन की थीम को ध्‍यान रखते हुये मेले की साज-सज्‍जा की गई है। मेले में आने वाले सैलानियों के मनोरंजन को ध्‍यान में रखते हुये झूले भी लगाये गये हैं।
यह मेला न केवल स्व-सहायता समूहों की मेहनत और हुनर का उत्सव होगा, बल्कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और सामुदायिक एकजुटता का भी शानदार प्रदर्शन करेगा उत्पादों की विविधता मेले में चार चांद लगाएगी। मेला जहां लोगों को खरीदारी का अवसर प्रदान करेगा, वहीं समूह से जुडी ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता और उद्यमिता का प्रेरक सफर को देखने का अवसर भी प्रदान करता हैI

राखी मेला भोपाल हाट20 अगस्त से 26 अगस्त 2026(दोपहर 01 बजे से रात्रि 10 बजे तक)शुभारंभ आज शाम 6 बजे माननीय महापौर भोपाल स...
20/08/2026

राखी मेला भोपाल हाट
20 अगस्त से 26 अगस्त 2026
(दोपहर 01 बजे से रात्रि 10 बजे तक)
शुभारंभ आज शाम 6 बजे माननीय महापौर भोपाल सुश्री मालती राय जी द्वारा किया जाएगा
ग्रामीण अजीविका मिशन के
स्व-सहायता समूहों के उत्पाद लेकर गाँव से आई हैं समूहों की दीदियां
जरूर आइये भोपाल हाट

Address

3rd Floor, Beej Bhawan, Arera Hills
Bhopal
462004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mpsrlm posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share