24/12/2024
मेरी आदर्श, प्रेरणा स्त्रोत, प्रो. कुसुमलता भंडारी हुई देवलोक।
महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय, जोधपुर की कुलपति प्रो. कुसुमलता भंडारी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। प्रो. भंडारी ने दिव्यांगता को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया एवं दूसरों के लिए एक मिसाल पेश की। उनका जीवन दिव्यांगों के कल्याण में समर्पित रहा। उन्होंने नेत्रदान कर जाते-जाते भी किसी के जीवन में उजाला भरने का पुण्य कार्य किया है।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
।।शत शत नमन।।