01/09/2026
शहीदों को नमन! 🇮🇳
बी.एस.एफ सेक्टर कोरापुट में वीर शहीद कांस्टेबल जेवियर किंडो, PMG की पुण्यतिथि पर देश के लिए दिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
1 सितंबर 2012 को ओडिशा के कोरापुट में देश के इस जांबाज ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नक्सलियों के IED हमले को नाकाम किया और अपनी टुकड़ी की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनके इस अदम्य साहस के लिए सरकार ने उन्हें मरणोपरांत PMG से सम्मानित किया था।
आज सेक्टर हेडक्वार्टर कोरापुट के शहीद स्मारक पर श्री सत्यवान खांची, डी.आई.जी और 79 सीमा प्रहरियों की उपस्थिति में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर नायक को नमन किया गया।
भारत माता के ऐसे वीर सपूत को कोटि-कोटि प्रणाम!
🛞