28/08/2026
🌳🌱 माता अमृता देवी बलिदान दिवस एवं राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश 🌱🌳
28 अगस्त को माता अमृता देवी बलिदान दिवस तथा राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर ईस्ट कोस्ट रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री श्री त्रिलोचन साहू एवं अन्य कार्यकर्ता भाइयों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बाँधकर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर आँवला के पौधों का रोपण भी किया गया। 🌿
महामंत्री श्री त्रिलोचन साहू ने कहा कि राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना, वृक्षों एवं पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन के बढ़ते दुष्प्रभावों को कम करने के लिए केवल वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी रक्षा, देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। 🌍🌳
भारतीय मजदूर संघ केवल श्रमिकों की समस्याओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं की सुरक्षा तथा वृक्षारोपण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।
🌱 आइए, हम सभी संकल्प लें—
“एक पेड़ लगाएँ, उसकी रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों को हरित एवं सुरक्षित भविष्य दें।”
🙏 माता अमृता देवी जी एवं उनके साथ बलिदान देने वाले सभी वीरों को शत्-शत् नमन।
#राष्ट्रीय_पर्यावरण_दिवस #माता_अमृता_देवी #पर्यावरण_संरक्षण #वृक्षारोपण 🌳🌿