11/01/2022
सम्राट नलिन मौर्य और उनके टीम के सौजन्य से दिनाक-11 जनवरी को ग्राम मोहनपुर के देवीस्थान पर बिल्कुल मुफ़्त सरकार के सभी योजनाओं का कार्ड बनाया जैसे श्रम कार्ड,आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, ई केवाईसी, वोटर कार्ड ऑनलाइन आदि के साथ साथ सरकार के सभी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराने का काम किया गया इसमें आस पास के सभी ग्रामों के महिला, बुजुर्ग, कामगार, राशन कार्ड से समन्धित व्यक्तियों ने सरकार के इन अभी योजनाओं से जो उनके लिए है उन से सम्बन्धित है उस कार्ड के लिए सारी प्रक्रिया पुरा किया और सभी ने ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार के सभी नियमों का पालन किया, सभी ने मास्क पहन रखा साथ सैनिटाइजर और दो गज की दूरी का भी पालन भी किया। सभी ने इस नेक काम के लिए सम्राट नलिन मौर्य के पूरे टीम धन्यवाद किया और आगे भी ऐसा काम करते रहने को कहा ताकि ब्लॉक के बार बार चक्कर काटने से बचा जा सके और इस दौरान कुछ ने सम्राट नलिन के टीम को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया, की अभी तक कितनो का आधार कार्ड नहीं बना है नालंदा पोस्ट ऑफिस जाते है तो वहाँ का मशीन ही खराब रहता है बराबर और पैसे के चक्कर में वहाँ के स्ताफ टहलाते रहते है बोलने है की दीपनगर चले जाइये नहीं तो ब्लॉक और राशन समन्धित समस्या और अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया और सुधार के लिए सरकार से माँग करने की बात सम्राट नलिन के टीम से कहा क्योकिं एक भरोसा दिखा, टीम ने इन समस्याओं को और जो काम नहीं करते हैं खाली सरकार का पैसा बैठे कर उठाते है उनको चिंहित कर करने का काम करेंगे जिसकी सूचना समन्धित विभाग को दे दिया जायेगा ताकि इनके ऊपर उचित कार्रवाई सम्बधित विभाग से किया जा सके। इनमें उपस्थित सदस्यगण *राहुल रंजन उर्फ़ सोनू, सन्टू कुमार, चिंटू पंडित, कुशवंत कुमार, नवीन कुमार, राहुल कुमार, सम्राट नलिन मौर्य उर्फ़ वरुण* नालंदा आदि।