13/11/2025
श्री कुंदन कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर नालंदा कालेज अवस्थित मतगणना केंद्र परिसर में विधि व्यवस्था , शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
नालन्दा कॉलेज परिसर में मतगणना कार्य हेतु विधान सभावार अंकित मतगणना भवनों का नाम निम्नवत् है:-
1. 171- अस्थावां विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम -Physics Block
2. 172- बिहारशरीफ विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम - Examination Hall
3. 173 - राजगीर विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम -Amarnath Bhavan
4. 174 - इस्लामपुर विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम -MCA Department
5. 175 - हिलसा विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम -N. Block (1st Floor)
6. 176- नालन्दा विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम -N. Block (Ground Floor)
7. 177- हरनौत विधान सभा क्षेत्र, मतगणना भवन का नाम - Chemistry Department है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नालंदा कॉलेज, नालंदा में अवस्थित मतगणना केंद्र पर दिनांक 14 नवम्बर 2025 को प्रातः 08:00 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा।
मतगणना केंद्र के भीतर
किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, सिगरेट, माचिस, चाकू, ब्लेड, हथियार, ज्वलनशील पदार्थ, खैनी, तंबाकू, आग्नेयास्त्र आदि ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारीगण मतगणना के दौरान पूरी तत्परता से निगरानी रखेंगे ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।
मतगणना परिसर के चारों ओर नो-एंट्री जोन घोषित रहेगा। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मतगणना केंद्र के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों, जुलूस या भीड़ के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
मतगणना परिसर के मीडिया सेंटर में टीवी, इंटरनेट, नाश्ता,खाना, पानी सहित बैठने के लिए कुर्सी आदि की उत्तम प्रबंध किया गया है।