Netaji Subhash Yuva Dal

Netaji Subhash Yuva Dal official page of NETAJI SUBHASH YUVA DAL India

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शत शत नमनजयहिंद🇮🇳🇮🇳 #पराक्रमदिवस
23/01/2022

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शत शत नमन
जयहिंद🇮🇳🇮🇳
#पराक्रमदिवस

इंडिया गेट और राष्ट्रीय समर स्मारक के बीच खाली खड़ी इस छतरी में सन् 60 तक जॉर्ज पंचम का बुत होता था जिसे हटा कर बुराड़ी ...
22/01/2022

इंडिया गेट और राष्ट्रीय समर स्मारक के बीच खाली खड़ी इस छतरी में सन् 60 तक जॉर्ज पंचम का बुत होता था जिसे हटा कर बुराड़ी के कोरोनेशन पार्क में भेज दिया गया था तभी से यह स्थान खाली था, प्रधानमंत्री मोदी ने आज इस स्थान पर ग्रेनाइट से बना नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्टेचू लगवाकर नेताजी के 125 वें जन्मदिवस पर देश की तरफ से सभी राष्ट्रभक्तों को एक भेंट दी है!!🙏

11/12/2021
22/10/2021

आज ग्राम रसूलाबाद में नेताजी सुभाष दल केआह्वान पर कंपोजिट स्कूल रसूलाबाद के प्रांगण में आजाद हिंद सरकार का स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साहब सिंह की विधवा प्रीतम कौर का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुलवीर कटारिया ने इस ऐतिहासिक दिन महत्व पर प्रकाश डाला।
नेताजी सुभाष दल के अध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि आज ही के दिन 21 अक्टूबर 1943 में सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से सिंगापुर में स्वतंत्र भारत की अस्थाई सरकार 'आजाद हिंद सरकार' की स्थापना की। अपनी इस सरकार के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री तथा सेना अध्यक्ष तीनों पद नेता जी ने स्वयं संभाले। उनकी सरकार को 8 देशों जर्मनी, जापान, फिलीपींस, कोरिया, चीन, इटली, मांचूको और आयरलैंड ने मान्यता दी।
जापान सरकार द्वारा इस अस्थाई सरकार को अंडमान निकोबार द्वीप सौंपे गए। नेताजी उन द्वीपों पर गये और उनका नया नामकरण किया। अंडमान का नया नाम शहीद द्वीप तथा निकोबार का नाम स्वराज्य द्वीप रखा गया 30 दिसम्बर 1943 को इन द्वीपों पर स्वतंत्र भारत का ध्वज भी फहराया गया।
उन्होंने युवाओं से नेता जी द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने तथा राष्ट्र के उत्थान के लिए काम करने की अपील की।

20/10/2021

अफजलगढ़: भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह के नेतृत्व में अस्थि कलश यात्रा अफजलगढ़ गुरुद्वारे से शुरू हुई। यह यात्रा आसपास के गांव खैरीखत्ता, प्रेमपुरी, रसूलाबाद, चकफेरी कटारमल तुरतपुर आदि गांव से होती हुई गुजरी।
इस दौरान ग्रामीणों ने मृतक किसानों को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी में जो किसान केंद्रीय राज्य मंत्री के लड़के द्वारा गाड़ी चढ़ा कर मार दिए थे उनका अस्थि कलश आस-पास के गांव में दर्शनार्थ हेतु ले जाया जा रहा है। यह यात्रा अफजलगढ़ ब्लॉक से शुरू होकर स्योहारा ब्लॉक में जाकर समाप्त होगी। 24 अक्टूबर को बिजनौर गंगा बैराज पर इन का विसर्जन किया जाएगा।
रसूलाबाद में सरदार भरपूर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अस्थि कलश यात्रा का स्वागत किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भरपूर सिंह हीरा सिंह आदि ने अपने विचार रखे।इसके बाद यात्रा चकफेरी की ओर बढ़ गई।
इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह कॉन्स्टेबल संदीप कंबोज हेमंत सुरेंदर और होमगार्ड अस्थि कलश यात्रा के साथ रहे।
#जनसंवाद #बिजनौर #उत्तरप्रदेश

19/10/2021

रामगंगा बांध जलाशय पहुंचा 362 मीटर के पार, सीमावर्ती जनपदों के लिए जारी हुई बाढ़ की चेतावनी।

कालागढ़: अधीक्षण अभियंता रामगंगा बांध मंडल कालागढ़ ने बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद के जिलाधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में इन जनपदों में बाढ़ की चेतावनी जारी की।
अधीक्षण अभियंता द्वारा जारी चेतावनी पत्र के अनुसार दिनांक 19 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे तक बांध के जलाशय का जलस्तर 362.80 मीटर हो गया तथा जलाशय की अधिकतम जलस्तर क्षमता 365.300 मीटर है।जलाशय का लेवल 363.50 मीटर होने पर आवश्यकता के अनुसार मात्रा मेम किसी भी समय पानी की निकासी करना आवश्यक हो जाएगा।
उधर तहसीलदार धामपुर ने सभी संबंधित लेखपालों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहां की अभी रामगंगा में 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है है। संबंधित क्षेत्र के लेखपाल गांव वालों को सतर्क करें तथा गांव में रहकर ही कैंप करें तथा ताजा हालात से अवगत कराएं।
गौरतलब है कि क्यूसेक को लीटर में मापना या आंकना संभव नहीं है क्योंकि क्यूसेक पानी के माप की इकाई ने होकर इसके बहाव की इकाई है। यदि लीटर को ही आधार बनाएं तो एक क्यूसेक में 28.317(लगभग) लीटर प्रति सेकंड होता है।
#जनसंवाद

19/10/2021

हलद्वानी में गोला नदी का पुर बहा

17/10/2021
16/10/2021

*धूमधाम से मना विजयदशमी का त्यौहार*
अफजलगढ़ के कादराबाद में बीएसए इंटर कॉलेज के मैदान पर विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस बार रामलीला मंचन के लिए रामलीला कमेटी भोगपुर के कलाकारो ने रामलीला के मंचन को जीवंत कर दिया।
रामलीला कमेटी भोगपुर के अध्यक्ष किशनलाल कंबोज तथा संचालन कर्ता मंगतलाल कंबोज रहे।
मंगतलाल ने बताया कि उनकी कमेटी 1995 से रामलीला के मंचन से जुड़ी है। अबकी बार जंगली जानवरों की अधिकता के कारण भोगपुर में रामलीला न करके उन लोगों ने कादराबाद में लीला मंचन किया है।
इससे पहले बढ़ापुर विधानसभा19 से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार गुरविंदर सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया तथा सभी से मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मेले का आनन्द लेने की अपील की।
रामलीला मंचन में भोगपुर कमेटी के राकेश कुमार, गोपेन्द्र, मलकीत, मलकीत सिद्धू,गुरदास आदि समेत 35 सदस्य शामिल रहे जिन्होंने रामलीला के विभिन्न पात्रों को जीवंत किया।
जनसंवाद की विशेष रिपोर्ट

20/08/2021
उत्तर प्रदेश वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, पकड़ी प्रतिबंधित लकड़ियां। जनपद बिजनौर के अमानगढ़ वन रेंज का है मामला
11/08/2021

उत्तर प्रदेश वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, पकड़ी प्रतिबंधित लकड़ियां। जनपद बिजनौर के अमानगढ़ वन रेंज का है मामला

वनों में से लगातार प्रतिबंधित लकड़ियों की चोरी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है आये दिन लकड़ी तस्करी के मामले साम....

Address

Bijnor

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Netaji Subhash Yuva Dal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category