21/08/2026
यूपी : मेरठ में सपा नेता दिग्विजय भाटी की बर्बरता से पिटाई हुई है। इसका आरोप SSP अविनाश पांडेय और इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर लगा है।
दिग्विजय भाटी के अनुसार– "ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शन करने पर मुझे जेल भेजा गया था। उसी सिलसिले में कल SSP मेरठ से बात करने गया था"
SSP ने मुझसे कहा– "साले, 40 रुपए का कुर्ता पहनकर नेता बन जाते हैं। मादर #₹ हमसे टकराएंगे। मैंने गाली देने का विरोध किया। इसके बाद SSP ने मुझे अपने चैंबर में लात–घूंसों और जूतों से पीटा। फिर मुझे SOG ऑफिस ले जाकर हाथ–पैर बांधकर डंडों से पीटा गया"
कल रात मेरठ SSP अविनाश पांडेय को हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर लखनऊ से अटैच कर दिया गया है। ललिता गौतम हत्याकांड में ही "थप्पड़ कांड" पर SSP चर्चाओं में आए थे। पूरा मामला CM योगी के संज्ञान में है।